चित्तौड़ में मोदी ने किया गहलोत का शुक्रिया, बोले आपने सबके सामने स्वीकारी हार, पीएम की गारंटी 'हर गरीब को मिलेगा पक्का घर'
The Sootr | Oct 02, 2023, 24:00 IST
चित्तौड़ में मोदी ने किया गहलोत का शुक्रिया, बोले आपने सबके सामने स्वीकारी हार, पीएम की गारंटी 'हर गरीब को मिलेगा पक्का घर'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्तौड़गढ़ दौरे पर गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की जनता ने तो नहीं पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले ही हार मान ली है
JAIPUR. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्तौड़गढ़ दौरे पर प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देने की गांरटी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर गरीब को पक्की छत, पक्का घर और नल से जल दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने पहले ही हार मान ली है, सीएम गहलोत मान चुके हैं कि प्रदेश में बीजेपी सरकार आएंगी। लोगों की भीड़ देखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये पंडाल जरूर छोटा पड़ गया है, लेकिन मोदी का दिल बहुत बड़ा है।
पीएम मोदी ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचकर सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन किए। उसके बाद वह सभा को संबोधित करने पहुंचे। सभा को संबोधित करते समय पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में अगर बीजेपी सरकार आएगी तो, हर गरीब को पक्की छत, पक्का घर देने की गारंटी दे रहे हैं। साथ ही हर घर में नल से जल पहुंचाने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 45 लाख घरों तक पानी पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं होती, तो ये काम पहले ही हो चुका होता।
ये खबर भी पढ़ें...
चुनाव के खर्च पर भी महंगाई की मार, कार्यकर्ताओं के चाय-नाश्ते पर भी रहेगी चुनाव आयोग की नजर, हर खर्च जुड़ेगा हिसाब में
पीएम मोदी ने सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि गहलोत ने मान लिया है कि बीजेपी सरकार बनने वाली है। इसलिए गहलोत कह रह हैं कि बीजेपी सरकार बने तो हमारी योजनाएं बंद ना की जाएं। पीएम ने कहा कि हम उनकी योजनाओं को बंद नहीं करेंगे, उनमें और सुधार किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...
गोविंद राम मेघवाल का राठौड़ पर तंज- वसुंधरा राजे के तलवे चाटने वाला राजेंद्र राठौड़, उन्हीं के सामने मुख्यमंत्री पद का दावेदार बना
चित्तौड़गढ़ पहुंचे पीएम मोदी ने वसुंधरा राजे को नमस्ते किया। हालांकि, पीएम मोदी के प्रदेश में अपने पिछले दौरे पर राजे को ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी। जिस दौरान राजे का चेहरा उतरा हुआ नजर आया था।
चित्तौड़गढ़ में आयोजित सभा में पीएम मोदी ने बीजेपी के चेहरे को लेकर कहा कि इस चुनाव में उनका एक ही चेहरा है, और वो चेहरा कमल है। इस कमल को ही भारी बहुमत से जिताना है। उन्होंने कहा कि इस कमल के नेतृत्व में, कमल के निशान से राजस्थान का भाग्य भी तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीद और उम्मीदवार दोनों ही कमल है, वह राजस्थान में कमल खिलाएंगे।
पीएम मोदी ने पक्का घर देने की दी गांरटी
ये खबर भी पढ़ें...
चुनाव के खर्च पर भी महंगाई की मार, कार्यकर्ताओं के चाय-नाश्ते पर भी रहेगी चुनाव आयोग की नजर, हर खर्च जुड़ेगा हिसाब में
गहलोत ने मानी हार: PM
ये खबर भी पढ़ें...
गोविंद राम मेघवाल का राठौड़ पर तंज- वसुंधरा राजे के तलवे चाटने वाला राजेंद्र राठौड़, उन्हीं के सामने मुख्यमंत्री पद का दावेदार बना
राजे का मुस्कुराता हुआ चेहरा
राजस्थान में कमल खिलाएंगे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari