पीएम मोदी और RSS पर आपत्तिजनक पोस्ट, दो युवक पुलिस हिरासत में

Jageshwar prasad | Jul 24, 2026, 17:42 IST
Share
पाली के सोजत रोड में विवादित पोस्ट पर एक्शन, दो युवक डिटेन
पाली के सोजत रोड में विवादित पोस्ट पर एक्शन, दो युवक डिटेन

पाली जिले के सोजत रोड थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप पर पीएम मोदी और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। जांच जारी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पीएम मोदी और RSS पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दो युवक हिरासत में।
  • व्हाट्सएप ग्रुप पर हिंसा का संकेत, पाली पुलिस ने हिरासत में लिया।
  • परिजन बोले- मजाक में लिखी थी बात, कोई गलत मंशा नहीं।
  • पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की अपील की।
मुकेश सोनी @ पाली

पाली जिले के सोजत रोड थाना क्षेत्र में एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक कंटेंट साझा करने का मामला सामने आया है। पाचूंडा कला गांव के इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर विवादित टिप्पणी की गई थी।

सूचना मिलते ही सोजत रोड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

सोजत रोड में पुलिस की कार्रवाई

राजस्थान के पाली जिले में सोजत रोड थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामला सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर है। जो समीपवर्ती पाचूंडा कला गांव से जुड़ा हुआ है।

एक स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS – Rashtriya Swayamsevak Sangh) को लेकर आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किए गए थे।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्शन में आई और मामले से जुड़े दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने लाकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

विवादित टिप्पणी में हिंसा का संकेत

पुलिस सूत्रों के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किए गए संदेशों में प्रधानमंत्री के खिलाफ हिंसा का संकेत देने वाली बातें लिखी गई थीं। इसके अलावा संगठन के संबंध में भी कई अन्य आपत्तिजनक बातें कही गई थीं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों हिरासत में लिए गए युवकों के परिजन भी सोजत रोड थाने पहुंच गए।

परिजनों का तर्क है कि युवकों ने ये सभी बातें महज मजाक में लिखी थीं। उनका किसी भी प्रकार की हिंसा या गलत मंशा फैलाने का कोई इरादा नहीं था।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस सख्त, दो गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस सख्त, दो गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस सख्त, दो गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस सख्त, दो गिरफ्तार

जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तकनीकी और कानूनी पहलुओं से जांच कर रही है। ग्रुप एडमिन और मैसेज फॉरवर्ड करने वाले चक्र की भी पड़ताल की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है। पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया या किसी भी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर हिंसा भड़काने वाली सामग्री पोस्ट न करें।

ये भी पढ़ें:-

नाइट ड्यूटी, चाय का बहाना और डॉक्टर का पर्सनल रूम... 2 करोड़ की ब्लैकमेलिंग

बेटे को छोड़ने के एवज में 50 हजार मांगे, मां ने गहने गिरवी रख दिए, पुलिस पर FIR

स्कूल में मर्यादा की हद पार, पैसे गुम हुए तो छात्राओं के उतरवाए कपड़े

स्कूल शिक्षिका ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, ग्रामीणों ने प्रिंसिपल का किया मुंह काला

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • आरएसएस
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • आपत्तिजनक कंटेंट
  • व्हाट्सएप ग्रुप
  • पाली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा