बेटे को छोड़ने के एवज में 50 हजार मांगे, मां ने गहने गिरवी रख दिए, पुलिस पर FIR
Jageshwar prasad | Jul 17, 2026, 14:24 IST
थानेदार बोला, यहां कैमरे लगे हैं, चुप बैठो, फिर रिश्वत ली
बारां के मोठपुर थानेदार देवकरण और कॉन्स्टेबल कुलदीप पर ACB ने रिश्वत का मामला दर्ज किया। बेटे को छोड़ने के बदले 50 हजार मांगे, 20 हजार लिए। विधवा मां के गहने गिरवी रख दिए।
समझें क्या है पूरा मामला
- थानेदार बोला, यहां कैमरे लगे हैं, चुप बैठो, फिर रिश्वत ली।
- विधवा मां ने गहने गिरवी रखकर किया रिश्वत का इंतजाम।
- प्रेम संबंध के मामले में समझौते के बाद भी युवक को बंद रखा।
- 50 हजार मांगे, मिले 20, थानेदार को शक हो गया फिर नहीं मांगे।
- ACB ने वॉयस रिकॉर्डर में सब रिकॉर्ड किया, अब FIR दर्ज।
मां ने गहने गिरवी रखकर 20 हजार रुपए जुटाए। पूरी बातचीत वॉयस रिकॉर्डर में कैद हो गई। 5 महीने की जांच के बाद 14 जुलाई को ACB (Anti Corruption Bureau) ने थानेदार देवकरण और कॉन्स्टेबल कुलदीप के खिलाफ FIR दर्ज की है।
गहने गिरवी रखकर जुटाए 20 हजार
22 फरवरी को पीड़ित मां 4 दिन से बंद अपने बेटे को छुड़ाने के लिए मोठपुर थाने पहुंची। थानेदार देवकरण ने बेटे को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपए मांगे। गरीब विधवा मां के पास इतने पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपने गहने गिरवी रखकर 20 हजार रुपए जुटाए।
वॉयस रिकॉर्डर में कैद हुई बातचीत
रिकॉर्डर में थानेदार की बातचीत कैद हो गई। पीड़ित ने कहा कि उसके पास 20 हजार रुपए ही हैं। थानेदार ने मुंह पर अंगुली रखकर चुप रहने का इशारा किया और बोला- श…श…श…यहां कैमरे लगे हैं। उसने कहा, मैं मदद कर रहा हूं। कल तुम्हारे लड़के को पेश कर देंगे। जमानत हो जाएगी।
थानेदार को ट्रैप की भनक लग गई
अगले दिन बेटे को कोर्ट ले जाते समय थानेदार और कॉन्स्टेबल ने बाकी पैसे को लेकर कोई बात नहीं की। ACB एएसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि थानेदार को ट्रैप को लेकर शक हो गया था। पीड़ित ने 13 मार्च को फिर ACB को संपर्क किया और दूसरा शिकायती पत्र सौंपा।
ACB ने दर्ज की FIR
ये भी पढ़ें:-
ACB DG की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, किरोड़ी के ACB दौरे से जोड़ी जा रही
एसीबी ने 2.63 लाख नकदी के साथ पकड़ा था, अब कृषि विभाग ने किया सस्पेंड
कृषि विभाग की टीम पर फिर छापा, एसीबी ने हाईवे पर पकड़ी काली कमाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari