पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- मुझ पर भरोसा कीजिए, सीएम अशोक गहलोत बोले- मैं सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ रहा हूं
Rahul Garhwal | Nov 22, 2023, 24:00 IST
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- मुझ पर भरोसा कीजिए, सीएम अशोक गहलोत बोले- मैं सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ रहा हूं
राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझ पर भरोसा कीजिए। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ रहा हूं।
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम चरण आते-आते अब प्रचार व्यक्ति केंद्रित होता दिख रहा है। बीजेपी की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेशभर में दौरे कर रहे हैं और एक ही बात कह रहे हैं कि मेरी गारंटी पर भरोसा कीजिए। अब इसके जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सभी 200 सीटों पर मैं चुनाव लड़ रहा हूं। स्थानीय प्रत्याशियों को देखकर नहीं, बल्कि मुझे वोट करें। सभी 200 सीटों पर मैं खुद चुनाव लड़ रहा हूं।
सीएम अशोक गहलोत का इमोशनल कार्ड
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वे ये समझकर कांग्रेस को वोट दें कि प्रदेश की सभी 200 सीटों पर मैं (सीएम अशोक गहलोत) चुनाव लड़ रहा हूं। रैलियां और सभाएं तो हम पिछले 4-5 महीने से कर ही रहे हैं। अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के 200 उम्मीदवार खड़े हैं। 100 से ज्यादा जगहों से डिमांड आ गई है। प्रदेशभर में 125 से 150 सीटों से मांग आई है, लेकिन सब जगह जाना संभव नहीं है। इसलिए मैं सबसे अपील कर रहा हूं कि सभी 200 सीटों पर मैं खुद चुनाव लड़ रहा हूं। सबको आह्वान कर रहा हूं, कार्यकर्ताओं को भी जिनके बलबूते पर हम चुनाव जीतते हैं और आम मतदाताओं से भी, जो हमारे माई-बाप हैं, वो चाहेंगे तो ही हमारी सरकार बनेगी। इसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इमोशनल कार्ड के रूप में देखा जा रहा है।
गहलोत बोले- मेरी योजनाओं और गारंटियों का इम्पैक्ट
सीएम अशोक गहलोत ने जनता के लिए कहा कि आप समझ लीजिए कि मैं खुद ही आपके यहां से चुनाव लड़ रहा हूं। आप स्थानीय स्तर पर मत देखिए कि कौन चुनाव लड़ रहा है। मेरा मानना है कि इस बार माहौल ऐसा बन गया है कि मेरे वक्त में जो स्कीम आई है, मेरे वक्त में जो कानून पास हुए हैं, मेरे वक्त में जो गारंटी दी गई है, 10 गारंटी पहले महंगाई राहत शिविरों में दी गई और अब 7 गारंटी आगे के लिए दे रहे हैं, उसका बहुत बड़ा इम्पैक्ट है। जनता स्वागत कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए..
राजस्थान में अब नहीं चलेगा कांग्रेस का 7 गारंटी वाला वॉइस कॉल विज्ञापन, जानिए निर्वाचन आयोग ने क्यों लगाई रोक ?
108 में से 90 विधायकों के टिकट रिपीट
सीएम गहलोत के इस बयान को इस रूप में भी देखा जा रहा है कि पार्टी ने अपने मौजूदा 108 विधायकों में से 90 के टिकट रिपीट किए हैं और टिकट वितरण से पहले ये बात आ रही थी कि जनता गहलोत के काम से तो खुश हैं, लेकिन विधायकों के खिलाफ नाराजगी है। ऐसे में अब गहलोत का ये कहना कि स्थानीय प्रत्याशी को नहीं बल्कि मुझे देखकर वोट दें काफी अहम माना जा रहा है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari