SIR में जिंदा कवि को मृत बताकर काट दिया नाम, बीएलओ की लापरवाही से प्रक्रिया पर उठे सवाल

Amit Baijnath Garg | Nov 25, 2025, 18:18 IST
Share
poet
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में मतदाता सूची की एसआईआर प्रक्रिया में गंगापुर सिटी के कवि गोपीनाथ चर्तित को जीते-जी मृत घोषित कर उनका नाम हटा दिया गया, जिससे प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है।

Gangapur City. राजस्थान में मतदाता सूची के एसआईआरप्रक्रिया के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसके तहत मशहूर कवि को जीते-जी मृत घोषित कर उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। यह लापरवाही बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की गलती के कारण हुई। जब कवि गोपीनाथ चर्चित को इस बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, एमपी-राजस्थान और बिहार में कोहरा, उत्तराखंड में माइनस तापमान

कवि गोपीनाथ को मृत घोषित कर दिया

यह मामला राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी से जुड़ा है। यहां बीएलओ ने प्रसिद्ध हास्य और व्यंग्य कवि गोपीनाथ चर्चित को बिना किसी तथ्यात्मक जांच के मृत घोषित कर दिया और उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया। गोपीनाथ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर हास्य और व्यंग्य कवि के रूप में जाना जाता है। वे कई टीवी कार्यक्रमों में अपनी कविताओं से दर्शकों को गुदगुदाते रहे हैं।

26/11 हमले के नायक सुनील जोधा : अलवर के जांबाज सैनिक को राजस्थान सरकार से नहीं मिला सम्मान

अधिकारियों से मदद की अपील

गोपीनाथ गंगापुर सिटी के वार्ड नंबर 33, नहर रोड स्थित धनवंतरी कॉलोनी के निवासी हैं। उन्हें जब यह जानकारी मिली कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है, तो उन्होंने अधिकारियों के पास दौड़कर अपनी समस्या बताई।

राजस्थान कांग्रेस की नई टीम: 45 जिलों में अध्यक्षों की लिस्ट जारी, यहां देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

गोपीनाथ का कहना था कि वे पूरी तरह से स्वस्थ और जीवित हैं, फिर भी बीएलओ द्वारा लापरवाही से उनका नाम हटाया गया। इसके बाद उन्होंने उपखंड कार्यालय में अधिकारियों से मदद की अपील की।
दो हफ्ते बीते, SIR में पिछड़ा मध्यप्रदेश ; राजस्थान टॉप थ्री में, लक्षदीप सबसे आगे

बीएलओ पर गंभीर आरोप

गोपीनाथ ने बीएलओ पर गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति यह है कि एक राष्ट्रीय कवि को मृत मानकर मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। अब उन्हें अपने जीवित होने की पुष्टि करनी पड़ रही है। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया है।

ड्रीम वेडिंग डेस्टिनेशन और पूर्व का वेनिस क्यों कहलाता है राजस्थान का यह शहर

प्रशासन की ओर से कार्रवाई

इस मामले में एसडीएम और निर्वाचन अधिकारी बृजेंद्र मीणा ने बताया कि कवि गोपीनाथ की शिकायत पर गौर करते हुए बीएलओ छोटू खान को नोटिस जारी किया गया है और उनसे जानकारी मांगी गई है। साथ ही, उनके नाम को मतदाता सूची में फिर से दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है।

Tags:
  • राजस्थान
  • एसआईआर
  • मतदाता सूची
  • बीएलओ
  • गंगापुर सिटी
  • सवाई माधोपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा