दो हफ्ते बीते, SIR में पिछड़ा मध्यप्रदेश ; राजस्थान टॉप थ्री में, लक्षदीप सबसे आगे

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
sir update
Photograph: (THESOOTR)

मध्यप्रदेश में वोटर डेटा अपडेट ड्राइव (SIR) धीमी गति से चल रही है। केवल 39.84% फॉर्म ऑनलाइन अपलोड हुए हैं। राजस्थान और लक्षद्वीप ने मध्यप्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। शहरी क्षेत्रों में फॉर्म अपलोड की रफ्तार सबसे सुस्त है।

BHOPAL. वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को शुरू हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। मध्यप्रदेश में वोटर डेटा अपडेट ड्राइव चल रही है। यहां काम की रफ्तार बहुत धीमी है।

मध्यप्रदेश के 99.79% वोटर्स तक तो फॉर्म पहुंच गए हैं, लेकिन ऑनलाइन अपलोड का आंकड़ा सिर्फ 39.84 प्रतिशत पर अटका है। मध्यप्रदेश में SIR कीजिस तेजी की जरूरत थी, वह जमीन पर दिख नहीं रही है।

देश के 12 राज्यों में चल रही एसआईआर की इस डिजिटल कवायद में MP सिर्फ चौथे स्थान पर खड़ा है। यहां फॉर्म ऑनलाइन करने की रफ्तार धीमी है। इस काम में 21 नवंबर तक की स्थिति में लक्षद्वीप 61.30 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है। गोवा 59% पर और राजस्थान 54.26% पर दोनों ने मध्यप्रदेश को पीछे छोड़ दिया है।

शहरी इलाकों की रफ्तार सबसे सुस्त

रिपोर्टें कहती हैं कि नगर निगम क्षेत्रों में अपलोडिंग ठप जैसी है। कई BLO फॉर्म लेने में लेट हैं। कई बीएलओ घर-घर जाने के बजाय फॉर्म पड़ोसी या गार्ड के पास छोड़ आते हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि फॉर्म देर से लौट रहे हैं और डिजिटल एंट्री अटक रही है।

अब जो लोग 4 दिसंबर से पहले फॉर्म लौटा देंगे, उनके नाम ड्राफ्ट लिस्ट में रहेंगे। गलतियां हों, तब भी नाम दर्ज रहेगा। बाद में दस्तावेज मांगे जाएंगे। बड़ा जोखिम उन लाखों मतदाताओं के लिए है, जिनके फॉर्म BLO तक समय पर पहुंच ही नहीं रहे।

ये खबर भी पढ़ें...

सिविल जज भर्ती 2022 : हाईकोर्ट का आदेश, रिजल्ट फिर से जारी करो, ST उम्मीदवारों को मिलेगी राहत

अगर BLO ने फॉर्म दिया ही नहीं… या लेने नहीं आया- तो क्या करें?

मतदाता अपने नाम को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत ये कदम उठाएं...

1. सबसे पहले BLO से सीधे संपर्क करें। फॉर्म न मिला हो या BLO लेने न आया हो, सीधे बात करें।

2. अपना BLO कैसे खोजें?

CEO MP की वेबसाइट ceoelection.mp.gov.in पर जाएं। Booth Level Officers' Contact Details में जाएं। विधानसभा क्षेत्र डालें और अपना बूथ खोजें।

दूसरा तरीका:

  • ECI का पोर्टल: electoralsearch.eci.gov.in
  • EPIC नंबर डालें और BLO का नंबर निकालें।

3. खुद ऑनलाइन फॉर्म भरें—ECI पोर्टल पर

STEP 1:

voters.eci.gov.in खोलें। Fill Enumeration Form Online चुनें। मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें।

STEP 2:

लॉगिन करें। Fill Enumeration Form में EPIC नंबर भरें।

STEP 3:

EPIC से लिंक मोबाइल जरूरी है। न हो तो Form-8 भरकर वहीं लिंक करें।

STEP 4:

प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पिछले SIR में दर्ज अपना या रिश्तेदार का नाम देना होगा।

STEP 5:

उसी पोर्टल पर राज्य, विधानसभा, बूथ चुनकर पुराना नाम खोजें।

STEP 6:

डेटेल नोट कर लें। फॉर्म भरें। आधार OTP से सबमिट करें।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Weather Report: कोहरे की चादर में लिपटा प्रदेश! पचमढ़ी का पारा 6.2, इन शहरों की विजिबिलिटी भी हुई कम

एमजीएम कॉलेज में 2 साल में 7 बार रैगिंग, हर बार दबा दी गई शिकायत, अब छात्र सुरक्षा मांगने पर मजबूर

कौन-कौन से राज्यों में चल रहा SIR?

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, अंडमान निकोबार, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल। इन 12 राज्यों में SIR के तहत करीब 51 करोड़ मतदाता कवर हो रहे हैं।
इस अभियान में 5.33 लाख BLO लगे हैं। राजनीतिक दलों की ओर से 7 लाख से ज्यादा BLA तैनात हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

हाईकोर्ट की सख्ती पर मुख्य सचिव ने दिया एफिडेविट, आईजी-एसपी को बुलाकर दिया निर्देश

SIR क्या है?

  • चुनाव आयोग की यह विशेष प्रक्रिया मतदाता सूची को अपडेट करती है। 18+ के नए मतदाता जोड़े जाते हैं।
  • मृतकों और शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं। नाम-पते की गलतियां सुधारी जाती हैं। BLO घर-घर जाकर फॉर्म भरवाते हैं।


Tags:
  • राजस्थान
  • चुनाव आयोग
  • वोटर लिस्ट
  • एसआईआर
  • बीएलओ
  • मध्यप्रदेश में SIR
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर