हाईकोर्ट की सख्ती पर मुख्य सचिव ने दिया एफिडेविट, आईजी-एसपी को बुलाकर दिया निर्देश
VINAY VERMA | Nov 22, 2025, 17:38 IST
chhattisgarh-high-court-verdict-road-stunts-birthday-celebrations thesootr
प्रदेश भर की सड़कों और हाईवे पर स्टंटबाजी के साथ ही बर्थ-डे सेलिब्रेशन व केक कटिंग को लेकर हाईकोर्ट सख्त हो गया है। कोर्ट ने इस तरह के मामलों को मानिटरिंग के लिए रखा है। मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से भी कहा कि कार्रवाई केवल दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए।
Raipur. प्रदेश भर की सड़कों और हाईवे पर स्टंटबाजी के साथ ही बर्थ-डे सेलिब्रेशन व केक कटिंग को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त हो गया है। कोर्ट ने इस तरह के मामलों को मानिटरिंग के लिए रखा है। मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से भी कहा कि कार्रवाई केवल दिखावे के लिए नहीं होनी चाहिए। बल्कि, ऐसी होनी चाहिए जिससे ऐसे अपराधियों को सबक मिले। मामले में राज्य सरकार से कहा गया कि वह नियमों और प्रावधानों का सख्ती से पालन करें।
मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव ने अपने शपथपत्र में बताया कि मंत्रालय में आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इसमें सभी जिलों को कड़ाई बरतने कहा गया है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि जिन गाड़ियों को जब्त किया गया था उन्हें बांड भरवाते हुए और शर्तों के साथ छोड़ा जा सकता है। एक साल में इस तरह की कोई और घटना होने पर जब्ती के साथ ही पेनाल्टी लगानी होगी।
ये खबर भी पढ़ें...
बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बर्थ-डे सेलिब्रेशन,तलवार से काटा केक... 9 नाबालिग समेत 15 गिरफ्तार
मंत्री के निज सचिव ने सड़क पर मनाया पत्नी का बर्थडे, लग्जरी कार पर काटा केक, वीडियो वायरल होने पर बवाल
बता दें कि प्रदेश भर सड़क पर बर्थ-डे सेलिब्रेशन, स्टंटबाजी और केक कटिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोर्ट ने इन मामलों पर स्वतः संज्ञान लेकर राज्य शासन से जवाब मांगा था। हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद शासन की ओर से जवाब प्रस्तुत करते हुए कहा गया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया और स्टंट में शामिल गाड़ियों को जब्त किया है। इसके साथ ही कार मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की सिफ़ारिश भी की गई। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के नजरिए से की गई ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। और दूसरे सबक ले सकें।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि पुलिस का प्रकोप अक्सर केवल गरीब, मध्यम वर्ग पर पड़ता है। जबकि संपन्न और बाहुबलियों के खिलाफ पुलिस नख-दंतहीन बाघ बन जाती हैं। ऐसे लोग मामूली जुर्माना भरकर आसानी से छोड़ दिए जाते हैं और उनके वाहन भी वापस कर दिए जाते हैं। कोर्ट ने बिलासपुर में पुलिस द्वारा जब्त की गई 18 कारों को हाईकोर्ट की अनुमति के बिना नहीं छोड़ने कहा था। अब शासन की ओर से जवाब पेश करने के बाद इन गाड़ियों को बांड भरने के बाद छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।ये खबर भी पढ़ें...
ये खबर भी पढ़ें...
सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाते मेयर मीनल चौबे का बेटा इन धाराओं में हुआ अरेस्ट
सजंय दत्त का जबरा फैन... बीच सड़क पर किया बर्थडे सेलिब्रेट, गिरफ्तार
मुख्य सचिव ने दिया है एफिडेविट
ये खबर भी पढ़ें...
बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बर्थ-डे सेलिब्रेशन,तलवार से काटा केक... 9 नाबालिग समेत 15 गिरफ्तार
मंत्री के निज सचिव ने सड़क पर मनाया पत्नी का बर्थडे, लग्जरी कार पर काटा केक, वीडियो वायरल होने पर बवाल
सड़क पर स्टंटबाजी और सेलिब्रेशन बना कारण
बाहुबलियों पर कार्रवाई जरुरी
ये खबर भी पढ़ें...
सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाते मेयर मीनल चौबे का बेटा इन धाराओं में हुआ अरेस्ट
सजंय दत्त का जबरा फैन... बीच सड़क पर किया बर्थडे सेलिब्रेट, गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava