प्रसूताओं को नहीं लाना होगा रिप्लेसमेंट डोनर, ब्लड कॉम्पोनेंट भी फ्री मिलेंगे
Jageshwar prasad | Jul 28, 2026, 14:34 IST
प्रसूताओं और गर्भवती महिलाओं को राहत: अब राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड।
राजस्थान में प्रसूताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में बिना किसी रिप्लेसमेंट के ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- प्रसूताओं की मौत के बाद सरकार ने उठाया बड़ा कदम।
- प्रसूताओं को अब बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड और कॉम्पोनेंट।
- गर्भवती महिलाओं को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश।
- डेंगू-मलेरिया के मामलों के बीच ब्लड बैंकों के सामने चुनौती।
- एनजीओ और स्वैच्छिक रक्तदाताओं से संपर्क के निर्देश।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अब अस्पतालों में भर्ती प्रसूताओं को आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी रिप्लेसमेंट के ब्लड बैंक से खून उपलब्ध कराया जाएगा।
पूर्व में अक्सर मरीज के परिजनों से बदले में रक्तदान कराने को कहा जाता था, जिससे आपात स्थिति में काफी कठिनाई आती थी।
प्लेटलेट्स और कॉम्पोनेंट्स भी मिलेंगे नि:शुल्क
इस फैसले का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर में कमी लाना और एनजीओ या दलालों के चक्कर में फंसे बिना समय पर इलाज सुनिश्चित करना है।
ब्लड बैंकों के सामने खड़ी हुई बड़ी चुनौती
मानसून और अन्य कारणों से राज्य भर में डेंगू और मलेरिया के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिससे प्लेटलेट्स और ब्लड की मांग बढ़ी है।
दूसरी ओर, स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों की संख्या में गिरावट आई है। जिससे ब्लड बैंकों में स्टॉक सीमित होता जा रहा है।
एनजीओ और स्वैच्छिक रक्तदाताओं से कॉर्डिनेशन के निर्देश
अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपात स्थिति में किसी भी ब्लड ग्रुप का संकट न खड़ा हो।
इसके लिए भामाशाहों, स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs), कॉलेजों और नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओं से लगातार संपर्क बनाकर रक्तदान शिविरों का आयोजन तेजी से बढ़ाने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें:-
30-40 सीजेरियन रोज, सर्जिकल सेट सिर्फ 5, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत
प्रसूताओं की मौत मामले में ऑक्सीटोसिन को क्लीनचिट, लापरवाही को माना जिम्मेदार
5 प्रसूताओं की मौत के बाद जागा प्रशासन, नकली दवा सप्लायर का लाइसेंस रद्द
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA