जयपुर में आज प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, सीरियल ब्लास्ट 2008 वाले रूट पर होगा रोड शो
Chandresh Sharma | Nov 21, 2023, 24:00 IST
जयपुर में आज प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, सीरियल ब्लास्ट 2008 वाले रूट पर होगा रोड शो
मोदी के रोड शो का रूट वही है, जहां 2008 में जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। अपने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी आदर्श नगर, हवा महल और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र को कवर करेंगे।
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के विधानसभा चुनाव के रण में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर के पुराने शहर यानी परकोटा इलाके के अंदर करीब डेढ़ घंटे का रोड शो करेंगे। मोदी के रोड शो का रूट वही है, जहां 2008 में जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे। अपने रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी आदर्श नगर, हवा महल और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र को कवर करेंगे। इन तीन में से दो विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस ने मुस्लिम प्रत्याशी खड़े किए हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को ध्रुवीकरण की चुनावी राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है।
पहली बार हो रहा पीएम का रोड शो
यह पहला मौका होगा जब कोई प्रधानमंत्री पुराने जयपुर शहर में इस तरह का रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री का रोड शो शाम 5रू30 बजे जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होगा और बापू बाजार, नेहरू बाजार, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ और जोहरी बाजार होते हुए वापस सांगानेरी गेट पर ही खत्म होगा।
यहीं हुए थे सीरियल ब्लास्ट
वर्ष 2008 में जयपुर के सीरियल बम ब्लास्ट इसी रूट पर हुए थे। पहला विस्फोट सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर पर हुआ था। इसके बाद जोहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ और आगे चांदपोल बाजार में हनुमान मंदिर पर विस्फोट हुए थे।
साक्ष्य के अभाव में बरी हुए आरोपी
जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों को पिछले दिनों कोर्ट पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के कारण बरी कर दिया था और भारतीय जनता पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बना रखा है। अब मोदी का रोड शो उसी रूट पर हो रहा है। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि जयपुर हालांकि बीजेपी का गढ़ रहा है लेकिन जिन तीन विधानसभा क्षेत्र में कोई रोड शो कर करेगा इन तीनों पर अभी कांग्रेस का कब्जा है। जयपुर में रोड शो से पहले प्रधानमंत्री कोटा और अंता में जनसभाएं भी करेंगे।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari