जयपुर में तय हुई प्रधानमंत्री की सभा, 25 सितंबर को आएंगे मोदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने किया सभा स्थल का भूमिपूजन

BP Shrivastava | Sept 16, 2023, 24:00 IST
Share
जयपुर में तय हुई प्रधानमंत्री की सभा, 25 सितंबर को आएंगे मोदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने किया सभा स्थल का भूमिपूजन
जयपुर में तय हुई प्रधानमंत्री की सभा, 25 सितंबर को आएंगे मोदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने किया सभा स्थल का भूमिपूजन

राजस्थान में बीजेपी की चार परिवर्तन संकल्प यात्राओं के समापन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयपुर दौरा तय हो गया है। वे 25 सितंबर को जयपुर आएंगे और जयपुर के पास वाटिका में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में बीजेपी की चार परिवर्तन संकल्प यात्राओं के समापन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयपुर दौरा तय हो गया है। वे 25 सितंबर को जयपुर आएंगे और जयपुर के पास वाटिका में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के राजस्थान के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार, 16 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के सभा स्थल का भूमिपूजन किया और इसी के साथ यहां पर प्रधानमंत्री की बड़ी सभा के लिए तैयारियां शुरू हो गई।

बीजेपी का दावा-पीएम की सबसे बड़ी सभा होगी

बीजेपी नेताओं का दावा है कि यह प्रधानमंत्री मोदी की राजस्थान में अब तक की यह सबसे बड़ी सभा होगी। इसके लिए प्रदेशभर से लोग आएंगे। सभा में आने वाली भीड़ को देखते हुए सभा स्थल जयपुर के मुख्य शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर रखा गया है।

प्रदेश में 4 परिवर्तन संकल्प यात्राएं शुरू हुईं

राजस्थान में बीजेपी की चार परिवर्तन संकल्प यात्राएं 2 से 5 सितंबर के बीच प्रदेश के चारों कोनों से रवाना हुई थीं। हर यात्रा की अवधि 18 से 19 दिन रखी गई है। यह यात्राएं आगामी 24 सितंबर तक पूरी हो जाएगी और इसके बाद 25 सितंबर को जयपुर में प्रधानमंत्री की बड़ी सभा के जरिए इनका औपचारिक समापन किया जाएगा।

पीएम की सभा के बाद होगी प्रत्याशियों की घोषणा

प्रधानमंत्री की सभा के बाद राजस्थान में बीजेपी के प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है। बताया जा रहा है की यात्राओं और इस सभा की सफलता के लिए ही अभी पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर रही है। पार्टी की ओर से पहले चरण में लगभग 50 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा 25 सितंबर के बाद कभी भी कर दी जाएगी।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • जयपुर समाचार
  • BJP Rajasthan
  • बीजेपी राजस्थान
  • PM Modi's meeting in Jaipur on September 25
  • Bhoomi Pujan of Modi's meeting place
  • CP Joshi
  • पीएम मोदी की सभा जयपुर में 25 सितंबर को
  • मोदी के सभा स्थल का भूमिपूजन
  • सीपी जोाशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा