जेल की लव स्टोरी : पेरोल पर बाहर आकर प्रिया सेठ व हनुमान रचा रहे शादी, दोनों काट रहे हत्या की सजा
Purshottam Kumar Joshi | Jan 23, 2026, 13:31 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में जयपुर की जेल में प्रिया सेठ और हनुमान की पनपी लव स्टोरी शुक्रवार को सात फेरों के बंधन में बदलने जा रही है। दोनों को शादी के लिए 15 दिन का पैरोल मिला है। वह अज्ञात स्थान पर फेरे लेंगे।
News In Short
- राजस्थान में पाली की प्रिया सेठ और अलवर के हनुमान प्रसाद की जयपुर की ओपन जेल में पनपी लव स्टोरी
- प्रिया और हनुमान हत्या के अलग-अलग मामलों में जयपुर जेल में काट रहे आजीवन कारावास की सजा
- जेल में ही प्रिया और हनुमान की नजदीकी बढ़ी, फिर छह महीने से रहने लगे लिव इन रिलेशन में
- प्रिया सेठ की शादी :23 जनवरी को दोनों बंध रहे विवाह बंधन में, अज्ञात स्थान पर लेंगे सात फेरे
- दोनों को शादी के लिए मिला है 15 दिन का पैरोल, फिर पति-पत्नी मिलकर जेल में काटेंगे सजा
News In Detail
राजस्थान में जयपुर की ओपन जेल में परवान चढ़ी एक लव स्टोरी वसंत पंचमी पर शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को शादी के बंधन में बदल रही है। यह लव स्टोरी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद की है, जो हत्या के अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इनकी शादी अलवर जिले के बड़ौदा मेव में शुक्रवार को होनी थी। लेकिन, उन्होंने सुरक्षा कारणों से अब अपनी शादी का स्थान बदल लिया है। दोनों को शादी के लिए 15 दिन की पैरोल मिली है। वे इसके बाद वापस जेल में जीवन गुजारेंगे।
बड़ौदा मेव में हुई भात की रस्म
परिवार पहले ही बड़ौदामेव में था। शादी के लिए रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। उन्होंने गुरुवार रात भात की रस्म की। इसमें मामा पक्ष ने भात पहनाया। उन्होंने वहां उपस्थित रिश्तेदारों को लिफाफे दिए। इासमें 11 रुपए से लेकर 100 रुपए थे। हनुमान की मां ने बताया कि हमने गुरुवार को ही शादी की अधिकतर रस्में पूरी कर ली।
सुबह निकाली घुड़चढ़ी, फिर छोड़ा बडौदामेव
छह महीन से लिव इन रिलेशन में
राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रिया सेठ व हनुमान प्रसाद की याचिकाओं पर जिला पैरोल एडवाइजरी कमेटी को सात दिन में उनकी पैरोल की अर्जी पर फैसला करने के निर्देश दिए थे। कमेटी ने उनकी अर्जी को स्वीकार करके 15 दिन की आपात पैरोल मंजूर की है।
प्रिया सेठ ने प्रेमिका की कर दी थी हत्या
तीनों ने दुष्यंत को बंधक बना लिया और उसके पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी। पिता ने तीन लाख रुपए दुष्यंत के खाते में जमा करवा दिए। उधर दुष्यंत को छोड़ने पर पकड़े जाने के डर से तीनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दुष्यंत की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को क्षत-विक्षत कर दिया और उसकी मृत देह को एक सूटकेस में बंद करके आमेर की पहाड़ियों में फेंक दिया।
मृतक दुष्यंत के पिता की एफआईआर पर आमेर थाना पुलिस ने तीन मई, 2018 को दुष्यंत का शव बरामद किया था। 4 मई को पुलिस ने प्रिया,दीक्षांत व लक्ष्य वालिया को गिरफ्तार कर लिया था।
प्रिया सेठ पढ़े-लिखे परिवार, बिगड़ गई थी संगत
जयपुर में प्रिया अपने एक रिश्तेदार के घर पर रहकर पढ़ रही थी। लेकिन वह गलत संगत में पड़ गई और एक पेईंग गेस्ट हाउस में रहने लगी थी। महंगे शौक पूरा करने के लिए उसने युवकों को अपने जाल में फांसना शुरु किया था और बाकायदा एक वेबसाईट बनाकर रुपए ऐंठने लगी थी।
प्रेमी के संग रहने लगी
प्रिया के सामने उसने स्वयं को करोड़पति बताया था। इससे प्रभावित होकर प्रिया ने उससे बड़ी रकम ऐंठने की योजना बनाई थी। उसने अपनी योजना में कर्ज में डूबे अपने प्रेमी दीक्षांत और उसके दोस्त को भी शामिल कर लिया था । अंतत: तीनों ने दुष्यंत की हत्या कर दी थी। जयपुर की कोर्ट ने 24 मई,2024 को प्रिया सेठ, दीक्षांत और लक्ष्य वालिया को हत्या का दोषी मानकर आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था। लक्ष्य वालिया के पिता का देहांत हो चुका है और वह अपनी मां की एकलौती संतान है।
हनुमान ने उतारा था पांच को मौत के घाट
उस वक्त जांच में सामने आया था कि संतोष और हनुमान के बीच अफेयर था। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि संतोष उस वक्त हनुमान से 10 साल बड़ी थी और दोनों ही ताइक्वांडो जानते थे और तभी उसी के संपर्क में आई थी। उस वक्त प्रेम इतना परवान चढ़ा की दोनों ने शादी करने का मन भी बना लिया था और संतोष अपने पति और बच्चों को ठिकाने लगाने के लिए हनुमान को तैयार किया था।
राजस्थान में शनिवार को होगी बसों की हड़ताल, जानें क्या है ऑपरेटरों के मांग
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari