अब तक लगभग बेअसर रहे कांग्रेस के ईआरसीपी जन जागरण अभियान के तहत आज आयेंगी प्रियंका गांधी, दौसा में करेंगी सभा

Chandresh Sharma | Oct 20, 2023, 24:00 IST
Share
अब तक लगभग बेअसर रहे कांग्रेस के ईआरसीपी जन जागरण अभियान के तहत आज आयेंगी प्रियंका गांधी, दौसा में करेंगी सभा
अब तक लगभग बेअसर रहे कांग्रेस के ईआरसीपी जन जागरण अभियान के तहत आज आयेंगी प्रियंका गांधी, दौसा में करेंगी सभा

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना यानी ईआरसीपी को एक बड़ा मुद्दा बनाने निकली कांग्रेस के जनजागरण अभियान के तहत आज पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दौसा जिले के कांडोली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

मनीष गोधा, JAIPUR. पूर्वी राजस्थान में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना यानी ईआरसीपी को एक बड़ा मुद्दा बनाने निकली कांग्रेस के जनजागरण अभियान के तहत आज पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दौसा जिले के कांडोली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इस सभा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

टिकट वितरण ने ठंडा किया अभियान

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के जन जागरण अभियान की शुरुआत करने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 16 अक्टूबर को बारां जिले में आए थे। इस अभियान के तहत परियोजना के अधीन आने वाले सभी 13 जिलों में सभाएं और अन्य कार्यक्रम होने थे लेकिन ऐसा कुछ होता नजर नहीं आया। इसका कारण यह था कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और जिन लोगों को यह अभियान चलाना था वह सभी टिकटों की दौड़ में लगे हैं। पार्टी में पिछले एक सप्ताह से प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। 16 अक्टूबर को अभियान की शुरुआत से 1 दिन पहले से दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग चल रही थी।

अभियान की शुरुआत के अगले ही दिन फिर एक बार सभी नेता दिल्ली पहुंचे और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए। उसके बाद अगले दिन केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित ज्यादातर नेता दिल्ली में ही जमे हुए थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं आज सुबह जयपुर आएंगे। क्योंकि दिल्ली में ही सारी एक्सरसाइज चल रही थी इसलिए इन जिलों के ज्यादातर नेता भी दिल्ली में ही जमे हुए थे और इसके चलते जन जागरण अभियान अभी तक कोई खास असर छोड़ता नजर नहीं आया है।

आगे बढ़ाया जा सकता है अभियान

पार्टी ने पहले 5 दिन के अभियान की बात की थी लेकिन अब लग रहा है कि अभियान को आगे बढ़ाया जा सकता है हालांकि आगे भी यह अभियान को खास असर छोड़ेगा इसमें संदेह है क्योंकि अब अगले 15 दिन तक प्रत्याशी चयन को लेकर राजनीति गर्म रहेगी और फिर क्योंकि नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Tags:
  • Rajasthan News
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • राजस्थान न्यूज़
  • Will hold meeting in Dausa
  • ERCP public awareness campaign
  • दौसा में करेंगी सभा
  • ईआरसीपी जन जागरण अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं