प्रियंका गांधी आज निवाई में करेंगी जनसभा, एक साथ दिखेंगे गहलोत और पायलट, गांवों में खुलेंगी 1000 इन्दिरा रसोइयां

Pratibha Rana | Sept 10, 2023, 24:00 IST
Share
प्रियंका गांधी आज निवाई में करेंगी जनसभा, एक साथ दिखेंगे गहलोत और पायलट, गांवों में खुलेंगी 1000 इन्दिरा रसोइयां
प्रियंका गांधी आज निवाई में करेंगी जनसभा, एक साथ दिखेंगे गहलोत और पायलट, गांवों में खुलेंगी 1000 इन्दिरा रसोइयां

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की सबसे बड़ी नेताओं में शामिल प्रियंका गांधी राजस्थान आएंगे और टोंक जिले के निवाई कस्बे में एकदम सभा को संबोधित करेंगी।

मनीष गोधा, JAIPUR. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद आज (10 सितंबर) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की सबसे बड़ी नेताओं में शामिल प्रियंका गांधी राजस्थान आएंगी और टोंक जिले के निवाई कस्बे में सभा को संबोधित करेंगी। यह राजस्थान में प्रियंका गांधी की पहली चुनावी सभा होगी और स्मूके पर वह राजस्थान में इंदिरा गांधी रसोई ग्रामीण योजना की शुरुआत करेंगी। जरूरतमंदों को 8 रुपए में भोजन उपलब्ध कराने वाली योजना अभी तक सिर्फ शहरी इलाकों में ही चल रही थी। प्रियंका गांधी की सभा की अहम बात यह होगी कि इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी एक मंच पर नजर आएंगे। इसका कारण यह है कि जिस निवाई कस्बे में यह सभा हो रही है वह टोंक जिले का हिस्सा है, जहां से सचिन पायलट विधायक हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-2 का परिणाम जारी, हिंदी में 2 हजार 450 और पंजाबी में 178 अभ्यर्थी का चयन, यहां देखें रिजल्ट

एक साथ मंच पर दिखेंगे गहलोत और पायलट

प्रियंका गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के सभी खेमे एकजुट नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी सभा को सफल बनाने में जुटे हैं क्योंकि यह सभा उनके विधानसभा सीट के नजदीक ही हो रही है। ऐसे में पायलट इस सभा को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं। प्रियंका गांधी की निवाई में होने वाली सभा के जरिए टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर और अजमेर की 35 सीटों पर कांग्रेस साधने का प्रयास करेगी। इनमें से बीते विधानसभा चुनाव में 18 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वहीं 5 सीट ऐसी हैं, जहां कांग्रेस बैकग्राउंड के निर्दलीय जीते थे।

जयपुर की 10 विधानसभा सीट में कांग्रेस

टोंक जिले में टोंक, देवली उनियारा, निवाई और मालपुरा 4 विधानसभा सीटे आती है। इनमें से कांग्रेस के पास वर्तमान में मालपुरा को छोड़ बाकी तीनों सीट है। जयपुर की 19 विधानसभा सीटों में से 10 विधानसभा सीट यानी चाकसू, आदर्श नगर, बगरू, सिविल लाइंस, हवा महल,जमवा रामगढ़, झोटवाड़ा, किशनपोल, कोटपुतली, विराट नगर में कांग्रेस के विधायक हैं। जबकि बस्सी, दूदू और शाहपुरा में जो निर्दलीय चुनाव जीते है, वो भी पुराने कांग्रेसी हैं। साथ ही सवाई माधोपुर जिले में चार सीटों में से बामनवास खंडार और सवाई माधोपुर पर कांग्रेस के विधायक और गंगापुर सीट में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक है। वहीं अजमेर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से दो विधानसभा केकड़ी और मसूदा में ही कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसे में जिन 4 जिलों पर कांग्रेस की नजर है, उनमें अजमेर जिला ऐसा है, जहां कांग्रेस की सीट कम आई थी।

ये खबर भी पढ़ें...

राजस्थान में क्या बीजेपी फिर किसी सीडी कांड को मुद्दा बनाने जा रही है, केंद्रीय मंत्री उछाल रहे हैं सीडी कांड

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • प्रियंका गांधी का राजस्थान दौरा
  • Priyanka Gandhi Rajasthan tour
  • Priyanka public meeting in Niwai
  • inauguration of 1000 Indira Rasoi
  • प्रियंका निवाई में करेंगी जनसभा
  • 1000 इन्दिरा रसोइयों का शुभारंभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा