पूरे राजस्थान में हिट एंड रन कानून के विरोध में प्रदर्शन, अजमेर में प्रदर्शनकारी उग्र, मुहाना मंडी में कारोबार ठप

Rahul Garhwal | Jan 02, 2024, 24:00 IST
Share
पूरे राजस्थान में हिट एंड रन कानून के विरोध में प्रदर्शन, अजमेर में प्रदर्शनकारी उग्र, मुहाना मंडी में कारोबार ठप
पूरे राजस्थान में हिट एंड रन कानून के विरोध में प्रदर्शन, अजमेर में प्रदर्शनकारी उग्र, मुहाना मंडी में कारोबार ठप

पूरे राजस्थान में हिट एंड रन कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। अजमेर में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। मुहाना मंडी में कारोबार ठप हो गया है।

मनीष गोधा, JAIPUR. देश के लागू किए जा रहे नए हिट एंड रन कानून को लेकर मंगलवार को पूरे राजस्थान में विरोध प्रदर्शन हुआ। अजमेर जिले के भिनाय में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और सरकारी वाहन में आग लगी दी। ड्राइवर्स और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने ट्रक और ट्रांसपोर्ट वाहन बंद कर दिए। जयपुर समेत सभी बड़े शहरों में फल-सब्जियों, दूध और पेट्रोल की किल्लत शुरू हो गई।

पेट्रोल-डीजल की सप्लाई नहीं

राजस्थान में ट्रक और ट्रेलर एसोसिएशन, प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के साथ टैक्सी ड्राइवर भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। जयपुर में सिटी बसें मंगलवार को हड़ताल के समर्थन में बंद रही और टैंकर्स की हड़ताल के कारण डिपो से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई नहीं हो पा रही है। पेट्रोल पंप भी ड्राय होने लगे हैं, क्योंकि ज्यादातर पेट्रोल पंप एक दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रखते।

पुलिसकर्मियों से झड़प

अजमेर के भिनाय थाना क्षेत्र में कानून वापस लेने की मांग को लेकर वाहन चालकों ने देर रात नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई। बेकाबू भीड़ ने पुलिस का पीछाकर पुलिस पर पत्थरबाजी भी की और पुलिस के एक वाहन में आग लगा दी।

जयपुर में मुहाना मंडी में कारोबार ठप

हड़ताल की वजह से देश के अलग-अलग हाइवे बंद हैं। पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली से आने वाले फल-सब्जी पार्सल रुके हुए हैं। जयपुर की मुहाना मंडी में कारोबार ठप हो गया। मंडी व्यापारियों ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से आने वाली सब्जियां और फ्रूट मंडी तक नहीं पहुंच पाए। जयपुर से बाहर गए ट्रक और लोडिंग वाहन रास्ते में अटके हैं।

मिनी बस भी बंद

जयपुर सिटी मिनी बस यूनियन ने भी कानून के विरोध में मंगलवार से मिनी बस बंद रखने की घोषणा की है। शहर में विभिन्न मार्गों पर चलने वाली टैंपो-मैजिक आज रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए बंद हो जाएंगी। जयपुर शहर टैंपों मैजिक ऑपरेटर्स यूनियन ने ये ऐलान किया है। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स और टैक्सी चालक ने भी हड़ताल को समर्थन दे दिया है।

टैंक फुल करा रहे लोग

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संदीप भगेरिया के अनुसार पेट्रोल पंप पर मंगलवार शाम तक का ही स्टॉक है। लोग पैनिक होकर 5 लीटर पेट्रोल की जगह टैंक फुल करा रहे हैं। प्रदेश में करीब 7 हजार पेट्रोल पंप हैं। इनमें करीब 550 पंप जयपुर जिले में हैं। कई पंप सोमवार शाम को ही ड्राय की स्थिति में थे। डिपो तैयार हैं, लेकिन ड्राइवर हड़ताल पर हैं।

Tags:
  • Rajasthan Hit and Run Law
  • Protest in Rajasthan
  • Transport Association Strike
  • National Highway Jam in Rajasthan
  • राजस्थान हिट एंड रन कानून
  • राजस्थान में विरोध प्रदर्शन
  • टांसपोर्ट एसोसिएशन हड़ताल
  • राजस्थान में नेशनल हाइवे जाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा