एजुकेशन सिस्टम बच्चों को दबाता है, हमें लड़ना होगा, कोटा में बोले राहुल
Jageshwar prasad | Jun 17, 2026, 22:47 IST
राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया।
कांग्रेस नेता ने बुधवार राजस्थान के कोटा में छात्रों से संवाद कर अपने देशव्यापी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इसे सही करने के लिए मिलकर लड़ना होगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राहुल गांधी ने कोटा में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया।
- उन्होंने कहा- शिक्षा प्रणाली सिर्फ पैसे वसूलने का सिस्टम बन चुका है।
- NEET, JEE, SSC, RRB, UPSC की तैयारी पर 5 लाख करोड़ रुपए खर्च होते हैं।
- 100 में से 80 इंजीनियर बेरोजगार हैं, 1000 में से 12 को जॉब मिलती है।
- कार्यक्रम में सिर्फ चुनिंदा 5 छात्रों से बात की गई, बाकी निराश रहे।
छात्रों की गूंज नाम से आयोजित इस कार्यक्रम के शुरुआत में राहुल यह स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि देश के युवाओं और छात्रों की आवाज को उठाने का एक सशक्त मंच है।
यहां केवल उनके भविष्य, संघर्ष और प्राथमिकताओं पर खुलकर बात की जाएगी। यह कार्यक्रम कोटा के के दशहरा मैदान में रखा गया।
एजुकेशन सिस्टम देता है स्ट्रेस
कोटा में छात्रों के बढ़ते मानसिक तनाव और सुसाइड जैसे गंभीर मामलों की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने भावुक अपील की।
उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इस दोषपूर्ण और दबाव बनाने वाली व्यवस्था के खिलाफ एक सामूहिक लड़ाई लड़ें, ताकि भविष्य में आगे से किसी भी मासूम बच्चे को सुसाइड जैसा कोई आत्मघाती और दर्दनाक कदम न उठाना पड़े।
पांच ही विकल्प क्यों सीमित
उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनने और किसी भी स्थिति में मानसिक रूप से मजबूत रहने का संदेश दिया। उन्होंनेे कहा कि यह कार्यक्रम आपके और आपके भविष्य के बारे में है। आप किन हालात से गुजर रहे हैं और रोजाना किन चुनौतियों का सामना करते हैं, इस बारे में है।
पांच परीक्षाओं में 5 लाख करोड़ खर्च
उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा22 लाख स्टूडेंट नीट देते हैं, तैयारी पर 1.32 लाख करोड़ रुपए खर्च होते हैं।15 लाख बच्चे जेईई देते हैं, तैयारी पर 1.3 लाख करोड़ खर्च होते हैं।नीट, जेईई, एसएससी, आरआरबी और यूपीएससी को मिलाकर 5 लाख करोड़ रुपए खर्च होते हैं।
आंकड़े बताते हैं बेरोजगारी का कहर
स्टूडेंट्स से बातचीत के अंश
एक छात्रा ने कहा कि उसकी डांसिंग में रुचि है। एक स्टूडेंट ने कहा कि वह शुरू से ही डॉक्टर बनना चाहता था क्योंकि उसके चाचा की इलाज नहीं मिलने पर हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
सिस्टम रिजेक्शन वाला, सिलेक्शन वाला नहीं
राहुल गांधी ने यूपीएससी की तैयारी कर रही भावना महावर के पिता नरेश महावर और मां पार्वती महावर के अनुभव पूछे। भावना की मां पार्वती ने कहा- आजकल सिस्टम बहुत खराब हो गया है। बच्चे तनाव में हैं, बच्चा जब रात को पढ़ता है तो हम दो से तीन बार जागकर देखते हैं कि सब ठीक तो है।
छात्राओं की निराशा
हवाई पट्टी पर किया स्वागत
पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस नेता सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने उनका अभिनंदन किया।
उनका पहले ट्रेन से कोटा पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन, बाद में उन्होंने इसमें बदलाव कर दिया। वे चार्टर विमान से कोटा पहुंचे।
क्यों चुना शिक्षा का मुद्दा?
पार्टी अब इसी नब्ज को पकड़ना चाहती है। इससे पहले राहुल ने संवैधानिक संस्थानों पर कब्जे, क्रोनी कैपिटलिज्म (पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना) और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा था, लेकिन चुनाव में उनका उतना फायदा नहीं मिला। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष का मानना है कि शिक्षा एक ऐसा मुद्दा है, जो देश के हर घर को छूता है।
देश के 4 बड़े शहरों में छात्र सम्मेलन
इसका मकसद पेपर लीक, परीक्षा फॉर्मों की बढ़ती फीस और एक निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रणाली बनाने में सरकार की नाकामी के कारण युवाओं को हो रही दिक्कतों को उजागर करना है।
ये भी पढ़ें:-
राहुल का कोटा से शिक्षा पर बड़ा अभियान, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी
राहुल की कोटा यात्रा से पहले कांग्रेस ने लगाए आरोप, हटाए जा रहे बैनर
RE-NEET पेपर दिलाने का दिया झांसा, 1500 से अधिक छात्रों से ठगी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari