होली से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, इन शहरों के बीच वंदे भारत का संचालन हुआ बंद

रेलवे ने होली से ठीक पहले कम यात्री भार के कारण जयपुर-उदयपुर और उदयपुर-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होली से पहले बंद करने का फैसला लिया है।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
vande

Photograph: (the sootr)

News In Short 

  • रेलवे ने कम यात्री भार के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बंद किया।
  • 14 फरवरी से जयपुर-उदयपुर और 15 फरवरी से उदयपुर-आगरा रूट पर ट्रेन नहीं चलेगी।
  • ट्रेन की शुरुआत सितंबर 2023 में हुई थी, लेकिन यात्री भार अपेक्षाकृत कम रहा।
  • अब वंदे भारत एक्सप्रेस को उदयपुर सिटी-असारवा रूट पर चलाया जाएगा।
  • त्योहारों के दौरान ट्रेन में यात्री भार बढ़ जाता था, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

News In Detail

रेलवे ने कम यात्री भार के कारण 14 फरवरी से जयपुर-उदयपुर और 15 फरवरी से उदयपुर सिटी-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन सितंबर 2023 में शुरू की गई थी, लेकिन समय के साथ यात्री भार उम्मीद से कम हो गया था।

यात्रीभार में कमी के कारण बदलाव

शुरुआत में यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती थी, लेकिन कुछ ही समय बाद यात्री भार में कमी को देखते हुए रेलवे ने इसके फेरे घटाए और इसे सप्ताह में सिर्फ तीन दिन चलाने का निर्णय लिया था। अब रेलवे ने पूरी तरह से इस ट्रेन का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है।

नए रूट पर वंदे भारत का संचालन

अब वंदे भारत रैक को उदयपुर सिटी से असारवा के बीच संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन अब सप्ताह में छह दिन चलेगी, जबकि एक दिन मेंटेनेंस के लिए बंद रहेगा। ट्रेन सुबह 6:10 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर 10:25 बजे असारवा पहुंचेगी। असारवा से यह ट्रेन शाम 5:45 बजे रवाना होकर रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

त्योहारों में भारी यात्री भार

रेलवे के सूत्रों के अनुसार, सामान्य दिनों में वंदे भारत एक्सप्रेस में 50 से 60 प्रतिशत यात्री भार रहता था, जबकि त्योहारों के दौरान यह आंकड़ा 80 से 85 प्रतिशत तक पहुंच जाता था। जब अन्य ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिलती थी, तब यह ट्रेन यात्रियों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होती थी। ऐसे में होली से ठीक पहले इस ट्रेन का संचालन बंद करना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

पहले भी संचालन बंद हुआ है वंदे भारत का 

इस से पहले भी नई दिल्ली-काठगोदाम वंदे भारत एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था। रेलवे के मुताबिक यात्रियों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

कब शुरू हुई थी वंदे भारत 

वंदे भारत एक्सप्रेस, भारतीय रेलवे की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन है, जिसे 15 फरवरी 2019 को लॉन्च किया गया था। यह ट्रेन "मेक इन इंडिया" पहल के तहत भारतीय रेलवे द्वारा विकसित की गई थी। इसका उद्देश्य उच्च गति और सुविधाओं से सुसज्जित यात्रा प्रदान करना है। वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली ट्रेन दिल्ली-वाराणसी रूट पर शुरू की गई थी। इसे "ट्रेन 18" भी कहा जाता है, और यह आधुनिकतम सुविधाओं से लैस है, जैसे की बिना इंजन के ट्रेन, स्लीक डिजाइन, Wi-Fi, और बेहतर सुरक्षा सुविधाएं। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ने की क्षमता रखती है। वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की नई दिशा और उन्नति का प्रतीक है।

ये भी पढे़:-

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर कम, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, ऐसा है छत्तीसगढ़ का मौसम

बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना

बजट का गणित: कमाई कम और कर्ज का बोझ ज्यादा, क्या उधारी के भरोसे विकसित राजस्थान का सपना होगा पूरा

राजस्थान बजट 2026 की वो बड़ी घोषणाएं, जो हो सकती है आपके लिए काम की

होली आगरा उदयपुर जयपुर वंदे भारत
Advertisment