राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ का संविधान पारित, डॉ. अखिल बंसल बने अध्यक्ष
Jageshwar prasad | Aug 30, 2026, 21:42 IST
राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ का सर्वसम्मति से पारित हुआ संविधान
जयपुर में आयोजित राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ की संविधान सभा एवं एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से संघ का संविधान पारित किया गया। बैठक में पूर्व संयोजक डॉ. अखिल बंसल को संघ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ का सर्वसम्मति से पारित हुआ संविधान।
- डॉ. अखिल बंसल बने राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष।
- प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के साथ नई कार्यसमिति का भी हुआ ऐलान।
- मुख्य अतिथि लोकेश साहिल ने कहा- खबर वही जो सरकार छुपाना चाहे।
- पत्रकारों की मांग- 60 वर्ष पूरे कर चुके पत्रकारों को मिले पेंशन और बीमा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार लोकेश कुमार साहिल मुख्य अतिथि, जबकि NUJI के राष्ट्रीय महासचिव राकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. अखिल बंसल बने अध्यक्ष, कार्यकारिणी का हुआ गठन
अध्यक्ष चुने जाने के बाद डॉ. बंसल ने नई कार्यसमिति की घोषणा की, जिसमें सुरेश पारीक को उपाध्यक्ष, डॉ. तरुण जैन को महासचिव, डॉ. रशिका महर्षि को सचिव, दिनेश सिंघल को कोषाध्यक्ष तथा अकलेश जैन को संगठन सचिव बनाया गया।
इसके अलावा, राज्य के सभी 7 संभागों में एक-एक उपाध्यक्ष व सचिव तथा प्रत्येक जिले को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व देने का निर्णय लिया गया।
पत्रकारों के हित में उठीं बड़ी मांगें
वहीं डॉ. रशिका महर्षि ने पत्रकारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और राज्य सरकार की ओर से सामूहिक जीवन बीमा योजना लागू करने की मांग की।
खबर वही जो सरकार छुपाना चाहे
अध्यक्षता कर रहे गोपाल प्रभाकर ने कहा कि वर्तमान सूचना क्रांति के दौर में सकारात्मक और सत्यनिष्ठा पर आधारित पत्रकारिता की आवश्यकता और बढ़ गई है।
एडवाइजरी बोर्ड में राकेश शर्मा व संजय सैनी को शामिल किया गया है, जबकि लोकेश साहिल, गोपाल प्रभाकर और फारूक आफरीदी को संरक्षक बनाया गया है।
ये भी पढ़ें:-
अशोक गहलोत का मोदी सरकार पर आरोप, नेहरू की नीति छोड़ अलग-थलग पड़ा भारत
क्यों सचिन पायलट के लिए अशोक गहलोत का दिल नहीं पिघल पा रहा, जानिए सियासत की पूरी कहानी
अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, बोले-राजस्थान को चाहिए फुल-टाइम गृहमंत्री
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar