राजस्थान में 24752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, आवेदन की तारीख दूसरी बार बढ़ी, जानिए कैसे भरना होगा फॉर्म
Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 12, 2026, 17:27 IST
सफाई कर्मचारी भर्ती की तारीख बढ़ी
राजस्थान में 24752 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख फिर बढ़ा दी गई। अब उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में होगी और आवेदन की बाकी शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।आखिरी तारीख 13 अक्टूबर थी।
@नरेश रमेश
राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती (Rajasthan Safai Karmchari Recuritment 2026) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में 24752 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख फिर बढ़ा दी गई। अब उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर थी। स्वायत्त शासन विभाग ने 12 अक्टूबर को नया आदेश जारी किया। हालांकि, भर्ती के नियम और बाकी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी।
राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) का स्वायत्त शासन विभाग प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती कर रहा। इसके तहत कुल 24752 पद भरे जाने हैं। यह भर्ती संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। इसका मतलब है कि कर्मचारियों की नियुक्ति तय नियमों के अनुसार अनुबंध पर की जाएगी। भर्ती राजस्थान संविदा भर्ती नियम, 2022 और इनमें समय-समय पर किए गए बदलावों के आधार पर होगी। विभाग ने साफ किया है कि आवेदन की तारीख बढ़ाने के अलावा भर्ती की दूसरी शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस भर्ती के लिए सबसे पहले 27 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू करने की जानकारी दी गई थी। शुरुआत में उम्मीदवारों को 28 सितंबर तक आवेदन करने का समय दिया गया था। इसके बाद विभाग ने 24 सितंबर को नया आदेश जारी किया। इस आदेश में आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर से बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गई थी। अब विभाग ने एक बार फिर आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई है। नए आदेश के मुताबिक, उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे। इस तरह आवेदन करने के लिए पहले तय समय से एक महीने का अतिरिक्त मौका मिल गया है।
राजस्था स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने 12 अक्टूबर 2026 को आवेदन की तारीख बढ़ाने का आदेश जारी किया। विभाग ने इसके लिए शुद्धि पत्र संख्या 03/2026 जारी किया है। इसमें बताया गया है कि संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख अब 28 अक्टूबर होगी। आदेश में यह भी साफ किया गया है कि भर्ती के मूल विज्ञापन में दी गई बाकी सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। यानी उम्मीदवारों की योग्यता, उम्र और अन्य जरूरी नियमों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया।
भर्ती के लिए उम्मीदवार राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान के SSO पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवारों को अपनी SSO ID से लॉगिन करना होगा। जिनके पास SSO ID नहीं है, उन्हें पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
लॉगिन के बाद संबंधित भर्ती का आवेदन लिंक उपलब्ध होने पर उसे खोलें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अगर आवेदन शुल्क लागू है, तो उसका भुगतान भी करना होगा। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें। आवेदन पूरा होने पर उसकी रसीद या कॉपी सुरक्षित रख लें। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन के लिए आखिरी दिन का इंतजार न करें। अंतिम समय में वेबसाइट पर ज्यादा लोग आने से परेशानी हो सकती है।
इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को मूल विज्ञापन संख्या 01/2026 जरूर पढ़ना चाहिए। इसमें आवेदन के लिए जरूरी योग्यता, उम्र की सीमा, दस्तावेज और अन्य शर्तों की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार यह भी जांच लें कि वे जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी सभी शर्तें पूरी करते हैं या नहीं। विभाग ने अभी केवल आवेदन की तारीख बढ़ाई है। इसलिए पहले जारी विज्ञापन की शर्तें ही मान्य रहेंगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने से चूक गए उम्मीदवारों को एक और मौका मिला है। अब वे 28 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, विभाग ने इस तारीख को अंतिम मौका घोषित नहीं किया है। आगे आवेदन की तारीख बढ़ेगी या नहीं, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए बेहतर होगा कि वे तय समय के भीतर आवेदन पूरा कर लें। भर्ती से जुड़े नए आदेश और आगे की जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती (Rajasthan Safai Karmchari Recuritment 2026) का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में 24752 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख फिर बढ़ा दी गई। अब उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर थी। स्वायत्त शासन विभाग ने 12 अक्टूबर को नया आदेश जारी किया। हालांकि, भर्ती के नियम और बाकी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी।
राजस्थान में 24 हजार पदों पर होगी सफाई कर्मचारियों की भर्ती
राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती: दूसरी बार बढ़ी आवेदन की तारीख
शासन सचिव रवि जैन ने जारी किया नया आदेश
सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
लॉगिन के बाद संबंधित भर्ती का आवेदन लिंक उपलब्ध होने पर उसे खोलें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अगर आवेदन शुल्क लागू है, तो उसका भुगतान भी करना होगा। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियां अच्छी तरह जांच लें। आवेदन पूरा होने पर उसकी रसीद या कॉपी सुरक्षित रख लें। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन के लिए आखिरी दिन का इंतजार न करें। अंतिम समय में वेबसाइट पर ज्यादा लोग आने से परेशानी हो सकती है।
आवेदन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
अब 28 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका
FAQs :
- राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए नई आवेदन तिथि क्या है?
राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए अब आवेदन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2026 है। - सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर या SSO पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। - क्या सफाई कर्मचारी भर्ती के नियमों में कोई बदलाव हुआ है?
नहीं, भर्ती के नियम और अन्य शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी, केवल आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।
कुचामन के जागृति क्लासेज में शिक्षक की हैवानियत: छात्र को गर्दन से पकड़ टेबल पर पटका, वीडियो हुआ वायरल
By Ashish Bhardwaj
इंदौर में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश धीरेंद्र सिंह के खिलाफ बार एसोसिएशन का प्रदर्शन
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 17 अस्पताल जांच के घेरे में, 14 की जांच पूरी
By Umeshwari Baghel
MP पुलिस के दो अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, DSP रेणु मुराव और TI नीरज वर्मा UN पुलिस मिशन में देंगे सेवाएं
By Anshika Singh Chauhan
छग के वोट चोरी की शिकायत पर हाईकोर्ट सख्त, आदेश को दबाकर बैठा है स्वास्थ्य विभाग, सचिव के खिलाफ अवमानना की तैयारी
By VINAY VERMA
बांसवाड़ा में 40 हजार की रिश्वत लेते होमगार्ड ड्राइवर गिरफ्तार, CJM कोर्ट का रीडर भी पकड़ा गया
By Ashish Bhardwaj
एमपी में 235 पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के प्रमोशन की तैयारी, पीएचक्यू ने मांगी विभागीय जांच, नोटिस, चालान की जानकारी
By Sanjay Gupta