सरपंच ने ली 1 लाख की रिश्वत, एसीबी ने ऐसे किया रंगे हाथों गिरफ्तार

Purshottam Kumar Joshi | Feb 05, 2026, 19:44 IST
Share
SARPANCH
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने डीडवाना के बाजवास सरपंच राजेंद्र मोयल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफृतार किया है। वह सरकारी कामों के बिल पास करने के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत ले रहा था।

News in Short

  • एसीबी ने डीडवाना में 1 लाख रुपए रिश्वत लेते सरपंच राजेंद्र मोयल को पकड़ा।
  • आरोपी सरपंच ने सरकारी योजना के बिल पास कराने के एवज में रिश्वत ली थी।
  • एसीबी टीम ने जाल बिछाकर सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
  • आरोपी सरपंच के ठिकानों पर भी एसीबी कर रही है कार्रवाई।
  • सरपंच के खिलाफ एसीबी का एक्शन जीरो टोलरेंस नीति का हिस्सा।

News in Detail

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। डीडवाना जिले में जयपुर एसीबी की टीम ने गुरूवार को एक घूसखोर सरपंच को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की। सरपंच को सरकारी योजना के बिल पास कराने के बदले 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।उसके ठिकानों पर भी एसीबी कार्रवाई कर रही है।

सरपंच मांग रहा था कमीशन

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सरपंच राजेंद्र मोयल है। वह डीडवाना जिले में परबतसर के बाजवास गांव का सरपंच है। एसीबी की टीम को परिवादी ने शिकायत दी थी कि सरकारी योजना के बिल पास करने के बदले सरपंच ने कमीशन के रूप में रिश्वत की मांग की है। परिवादी की शिकायत के बाद एसीबी ने सत्यापन किया और उसके बाद आरोपी के खिलाफ ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

रंगे हाथों पकड़ा गया सरपंच

एसीबी टीम ने जाल बिछाया। उसने सरपंच को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई जयपुर एसीबी एएसपी सुनील सियाग के नेतृत्व में की गई। एसपी सियाग ने बताया कि यह ऑपरेशन ग्रामीण स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किया गया था।

एसीबी की टीम की कार्रवाई के बाद

एसीबी की टीम ने आरोपी सरपंच राजेंद्र मोयल को गिरफ्तार कर रूपनगढ़ पुलिस थाना ले जाकर पूछताछ शुरू की। अब एसीबी टीम सरपंच के विभिन्न ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार के गंभीर प्रयासों का हिस्सा है, जो ऐसे कुकृत्यों को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है।

भ्रष्टाचार पर एसीबी की सख्ती

यह घटना एसीबी की निरंतर और कड़ी कार्रवाई को दर्शाती है, जिसमें सरकारी योजनाओं और प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते हैं। राजस्थान में एसीबी का लक्ष्य भ्रष्टाचार को खत्म करना और जनता के हितों की रक्षा करना है।

राजस्थान बोर्ड परीक्षा: आंसरशीट में होंगे 4-4 पेज कम, पहली बार कॉपी में होगा बार कोड

Tags:
  • राजस्थान
  • एसीबी
  • सरपंच
  • डीडवाना
  • एसीबी एएसपी सुनील सियाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा