राजस्थान बोर्ड परीक्षा: आंसरशीट में होंगे 4-4 पेज कम, पहली बार कॉपी में होगा बार कोड

Ashish Bhardwaj | Feb 05, 2026, 13:12 IST
Share
board exam
Photograph: (the sootr)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की आंसरशीट में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार छात्रों को कॉपी में 4 पेज कम मिलेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं में बार कोड का उपयोग किया जाएगा।

News In Short

  • राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं में इस बार आंसरशीट में 4 पेज कम किए।
  • परीक्षार्थियों को अब 8 पेज की सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका मिलेगी।
  • उत्तर पुस्तिकाओं में बार कोड की व्यवस्था की गई है।
  • 10वीं गणित परीक्षा में बार कोड वाली आंसरशीट का उपयोग अनिवार्य रहेगा।
  • इस साल राजस्थान में 19 लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे।

News In Detail

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में बदलाव किए हैं। इस बार 10वीं की परीक्षा में 20 और 12वीं की परीक्षा में 28 पेज की आंसरशीट दी जाएगी। पहले छात्रों को 4-4 पेज अधिक मिलते थे। इसके साथ ही पहली बार कोड का प्रयोग किया जाएगा।

बार कोड की व्यवस्था

परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए बोर्ड ने आंसरशीट पर बार कोड लगाने की व्यवस्था की है। इससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को रोका जा सकेगा और परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की पहचान भी सुरक्षित रहेगी। हालांकि, कुछ परीक्षा केंद्रों पर पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन 10वीं की गणित परीक्षा में बार कोड वाली आंसरशीट का उपयोग अनिवार्य रहेगा।

सप्लीमेंट्री की होगी सुविधा

इस बदलाव का सबसे अहम हिस्सा यह है कि यदि कोई परीक्षार्थी मुख्य आंसरशीट पूरी भर लेता है। तो उसे 8 पेज की सप्लीमेंट्री आंसरशीट दी जाएगी। यह सुविधा पहली बार परीक्षा में दी जा रही है। इससे छात्रों को अधिक स्थान मिलेगा और उनका परीक्षा अनुभव बेहतर होगा।

पहले क्या था प्रावधान?

पहले, यदि कोई छात्र मुख्य आंसरशीट पूरी भरने के बाद और अधिक पेज की जरूरत महसूस करता था, तो उसे केंद्राधीक्षक की अनुमति से ही सप्लीमेंट्री आंसरशीट दी जाती थी। इस प्रक्रिया में जांच-पड़ताल के बाद ही सप्लीमेंट्री कॉपी दी जाती थी। अब यह बदलाव किया गया है, और परीक्षा कक्ष में मौजूद वीक्षक ही छात्र की आवश्यकता के अनुसार सप्लीमेंट्री कॉपी जारी कर सकेंगे।

पेज घटाने का कारण

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, पहले की आंसरशीट में छात्रों द्वारा पेजों का पूरा उपयोग नहीं किया जाता था और कई पेज खाली बच जाते थे। इसलिए, पेजों को कम करके अब जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट्री आंसरशीट देने की व्यवस्था की गई है। इससे न केवल उत्तर पुस्तिका की आकार में कमी आएगी, बल्कि छात्रों को बेहतर अवसर मिलेगा।

राजस्थान में लाखों परीक्षार्थी

इस बारबोर्ड परीक्षा में 19 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 10 लाख 10वीं और 12वीं से यह संख्या बड़ी है और इसलिए परीक्षा की प्रक्रिया में बदलाव महत्वपूर्ण है।

परीक्षार्थियों के लिए तैयारी

यह बदलाव छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब उन्हें जवाब लिखने के लिए अधिक जगह मिलेगी। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने आंसरशीट का सही और प्रभावी उपयोग करें।

ये भी पढ़े:-

आईएएस महेंंद्र खड़गावत पर लगे गंभीर आरोप, RAS परिषद ने खोला मोर्चा

पेपर लीक मामला: सस्पेंड व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट से एसओजी पर उठाए सवाल

भारत-अमेरिका ट्रेड राजस्थान के लिए होगा गेम चेंजर, देश अब आर्थिक शक्ति के रूप में बना रहा है पहचान - भजन लाल शर्मा

आईआईटी बॉम्बे में राजस्थान के छात्र ने की खुदकुशी, आखिर क्यों टूट रहे हैं 'सुपर माइंड्स', जानें पूरा मामला

Tags:
  • राजस्थान
  • परीक्षा
  • बोर्ड
  • आंसरशीट
  • माध्यमिक शिक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि