राजस्थान में लंबे समय से फरार आरोपी भी अब आ रहे पकड़ में, 12 दिन में 15 पकड़े, पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पकड़ा

Jitendra Shrivastava | Jan 11, 2024, 24:00 IST
Share
राजस्थान में लंबे समय से फरार आरोपी भी अब आ रहे पकड़ में, 12 दिन में 15 पकड़े, पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पकड़ा
राजस्थान में लंबे समय से फरार आरोपी भी अब आ रहे पकड़ में, 12 दिन में 15 पकड़े, पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पकड़ा

लंबे समय से फरार चल रहे कुछ तो 2020 की परीक्षाओं के आरोपी भी हैं। पिछले 12 दिन में ऐसे 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मनीष गोधा, JAIPUR. प्रश्न पत्र लीक मामलों में सरकार की ओर से फ्री हैंड मिलने के बाद राजस्थान पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप अब उन आरोपियों को भी पकड़ रहा है जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनमें से कुछ तो 2020 की परीक्षाओं के आरोपी भी हैं। पिछले 12 दिन में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में ऐसे 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच को लेकर एसआईटी का किया था गठन

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी क्वेश्चन पेपर लीक को ही एक बड़ा मुद्दा बनाकर सत्ता में लौटी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यभार संभालते ही सबसे पहले क्वेश्चन पेपर लीक मामलों की जांच को लेकर एसआईटी का गठन किया था। सरकार की मंशा को देखते हुए अब पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप जो पिछले कुछ समय से इस दिशा में कुछ खास करता नजर नहीं आ रहा था, वह भी सक्रिय हो गया है। पिछले दिनों में अलग-अलग पेपर लीक प्रकरणों में सरकारी कर्मचारियों से लेकर निजी स्कूल संचालकों तक की गिरफ्तारी की गई है।

विभिन्न पेपर लीक प्रकरणों में पिछले दिनों हुई कारवाई

  • वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 में अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी बैठा परीक्षा देने वाले पांच अभ्यर्थियों दुर्गाराम, राजेंद्र, सत्यप्रकाश, गोपाल सिंह और अशोक कुमार की गिरफ्तारी।
  • RAS प्री परीक्षा 2013 पेपर लीक प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपी सरकारी इंजीनियर आशुतोष मीना और ज्वेलर बाबूलाल सोनी गिरफ्तार।
  • कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2020 पेपर लीक प्रकरण में पेपर लीक माफिया के लिए दलाल का काम करने वाले सचिन की गिरफ्तारी।
  • वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 में डमी कैंडिडेट बैठाने के मामले दलाल रामहंस मीना को गिरफ्तार किया गया।
  • कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2020 पेपर लीक प्रकरण में एक दलाल यशपाल चौधरी को गिरफ्तार किया गया।
  • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2017 में नकल कराने वाला सरकारी अध्यापक मूलाराम जाट गिरफ्तार।
Tags:
  • Rajasthan
  • Paper Leak Case
  • Accused in Paper Leak Case caught
  • 15 accused caught in 12 days
  • Special Operation Group caught
  • राजस्थान
  • पेपर लीक मामला
  • पेपर लीक मामले के आरोपी पकड़ाए
  • 12 दिन में 15 आरोपी पकड़े
  • स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने पकड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा