बजट सत्र: राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर हंगामा, पक्ष और विपक्ष के सदस्य आए आमने-सामने

राजस्थान विधानसभा में राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोक हुई हैं। विधायक श्रीचंद कृपलानी की टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कड़ी आपत्ति की। इसके बाद पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
Rajasthan Vidhan Sabha

Photograph: (the sootr)

News In Short 

  • राजस्थान विधानसभा में भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी की राहुल गांधी पर टिप्पणी से हंगामा हुआ।
  • राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति जताई।
  • कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच तीखी बहस हुई।
  • डोटासरा ने पेपरलीक की सीबीआई जांच की मांग करते हुए सरकार को घेरा।
  • वन्यजीव हमलों में मुआवजा राशि बढ़ाकर 5 लाख से 10 लाख रुपये करने की घोषणा की गई।

News In Detail 

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर जमकर हगांमा हुआ।  दरअसल, भाजपा के श्रीचंद कृपलानी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अप्रकाशित किताब को लेकर बेवजह बयानबाजी कर रहे हैं। उनका कहना था कि राहुल में इतने भी लखण (तमीज) नहीं हैं। इस पर कांग्रेस सदस्यों ने हगांमा कर दिया। विधानसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक

राहुल गांधी पर की गई इस टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जो सदस्य सदन का हिस्सा नहीं है, उसका यहां जिक्र नहीं होना चाहिए। इसके बाद सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक बढ़ गई। स्थिति हंगामे तक पहुंच गई। हंगामा बढ़ता देख सभापति ने 4 बजकर 24 मिनट पर सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

भाजपा विधायक श्री चंद कृपलानी का आरोप

भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि राहुल ने बिना प्रकाशित किताब का हवाला देकर डोकलाम विवाद उठाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा स्पीकर की बात माननी चाहिए थी। इस पर कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद सदन में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

शिक्षा मंत्री और डोटासरा में तकरार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच भी तीखी बहस हुई। डोटासरा ने शिक्षा मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने शिक्षकों को अनावश्यक कार्यों में लगाया और स्कूलों का नामांकन घटने का कारण बने। दिलावर ने पलटवार करते हुए डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाए, जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति जताई।

पेपरलीक की सीबीआई जांच की मांग

डोटासरा ने कहा कि 2013 से 2017 के बीच कई परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। उन्होंने मौजूदा सरकार से मांग की कि इन मामलों की सीबीआई जांच की जाए। डोटासरा ने आरोप लगाया कि पेपरलीक के मामले में सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए और यह बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रहा है।

वन्यजीव हमलों में मुआवजा राशि में वृद्धि

राजस्थान सरकार ने वन्यजीव हमलों में मृत्यु के मामलों में मुआवजे की राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है। वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि अब मुआवजा राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी। यह नियमों में संशोधन के बाद लागू होगा।

स्वास्थ्य मंत्री को घेरते हुए कांग्रेस ने उठाए सवाल

विधानसभा में कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर पर सवाल उठाए। कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने फ्री दवा योजना और कफ सीरप से हुई मौतों के मामलों को लेकर मंत्री को घेरा। उन्होंने सवाल किया कि ओपीडी बढ़ने के बावजूद खर्चों में कमी क्यों नहीं आई।

ये भी पढ़े:- 

नौकरी के लिए बनवाया फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र, विभाग ने बर्खास्त कर लिख दिया एसओजी को पत्र

एमपी, सीजी और राजस्थान में ठंड का दौर जारी, 3 दिन बदला रहेगा मौसम, अलर्ट जारी

वित्त आयोग की रिपोर्ट: इन्फ्रास्ट्रक्चर में पीछे रहा राजस्थान, झारखंड भी निकला आगे

केंद्रीय करों में राजस्थान के हिस्से पर चली कैंची, विकास के समीकरणों पर पड़ेगा असर

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली राजस्थान विधानसभा पेपरलीक भाजपा विधायक राहुल गांधी
Advertisment