अभी नहीं होंगे थर्ड ग्रेड टीचर के तबादले, विधानसभा में शिक्षा मंत्री का आया जवाब

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों के लिए पॉलिसी नहीं बनने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी को दी शिकायत में शामिल आईएएस का नाम नहीं बताने पर भी विपक्ष ने किया शोर-शराबा।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
master

Photograph: (the sootr)

News In Short

  • राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षक का जिले के बाहर तबादले का प्रावधान ही नहीं 
  • शिक्षा मंत्री बोले, तबादला नीति फाइनल होने के बाद तबादलों पर होगा विचार 
  • जल जीवन मिशन घोटाले में कांग्रेस ने पूछा, आईएएस अफसर का नाम 
  • अश्लील इशारा करने वाले विधायक रोहित बोहरा के खिलाफ होगी जांच 
  • भाजपा विधायक के कांग्रेस नेताओं को डाकू बोलने पर हंगामा 

News In Detail 

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां तक कि इस मामले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच तीखी नोकझोंक हुई। 

भाजपा विधायक गोविंद प्रसाद के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि ​तबादला नीति बनने के बाद ही थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों पर विचार होगा। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने सवा दो साल में भी तबादला नीति नहीं बनाने पर सवाल उठाए। शिक्षा मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि 2018 में भाजपा राज में 2200 से ज्यादा तबादले हुए थे, जबकि कांग्रेस राज में तो एक भी ग्रेड थर्ड शिक्षक का तबादला नहीं हुआ। 

तबादला नीति बनाने की प्रक्रिया जारी

इससे पहले मूल सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वर्तमान में तबादला नीति बनाने की प्रक्रिया चल रही है। तबादलों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन, शिक्षा विभाग की आवश्यकता अनुसार सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद तबादले होते हैं। इसी आधार पर 14 अगस्त,2024 को सक्षम स्तर से मंजूरी के बाद ही ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले किए थे। 

बाहर तबादले पर होती है वरिष्ठता प्रभावित

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि 2018 में एक जिले से दूसरे जिले में तबादलों पर शिक्षकों की वरिष्ठता प्रभावित हुई थी। इसके लिए शिक्षकों से अंडरटेकिंग ली गई थी। भाजपा विधायक गोविंद प्रसाद ने 2018 में तबादलों का आधार और आगे तबादले करने के बारे में पूछा तो दिलावर ने कहा कि  थर्ड ग्रेड टीचर के तबादले करने का कोई प्रावधान नहीं होता। फिर भी तत्कालीन सरकार ने एक कट ऑफ डेट देकर रास्ता निकाला था। अभी तबादला नीति प्रक्रियाधीन है। तबादला नीति जब फाइनल होगी उसके आधार पर आगे विचार करेंगे। 

जूली का आरोप-रकार शिक्षकों को कर रही है गुमराह 

दिलावर के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति करते हुए कहा कि मंत्री कह रहे हैं कि तबादलों का कोई प्रावधान ही नहीं है। इस पर दिलावर ने कहा कि उन्होंने जिले से बाहर की बात कही थी। इस पर जूली ने कहा कि क्यों ग्रेड थर्ड शिक्षकों को गुमराह करने का काम कर रहे हो! भाजपा ने पार्टी के घोषणा पत्र में तबादला नीति बनाने का वादा किया था। आधा समय बीत चुका है। सवा दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है। कब तक तबादला नीति बनेगी कब तबादले होंगे? 

कांग्रेस राज में एक का नहीं हुआ तबादला

शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि भाजपा राज में 2200 से ज्यादा ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादले किए थे। हकीकत यह है कि कांग्रेस राज में एक भी नहीं किया। आपको कौन रोक रहा था। हमारी तबादला नीति प्रक्रिया में है। जैसे ही तबादला नीत फाइनल होगी हम विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि कम से कम हम विचार तो कर रहे हैं  कांग्रेस राज में तो एक को भी राहत नहीं दी। 


जलजीवन मिशन घोटाले पर भी नोकझोंक 

जलजीवन मिशन घोटाले को लेकर भी विधानसभा में तीखरी नोकझोंक हो गई। भाजपा विधायक राजेंद्र मीणा के सवाल के जवाब में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जलजीवन मिशन की गड़बड़ियों पर कार्रवाई का जिक्र किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूरक सवाल करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन में घोटाले को लेकर केवल छोटे लेवल पर ही कार्रवाई की है। जूली ने पूछा कि आखिर वे कौन सीनियर अधिकारी थे जिनके साइन से टेंडर हुए। उन अधिकारियों पर कोई कार्रवाई करने का विचार रखते हैं या नहीं ?  

जलदाय मंत्री कन्यालाल चौधरी ने कहा कि जल जीवन मिशन में जो भी दोषी हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्व जलदाय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई हुई है। तत्कालीन एसीएस के खिलाफ भी एसीबी में मुकदमा दर्ज करवाया है। मंत्री के जवाब के बाद गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष जूली ने आईएएस अफसरा का नाम बताने को कहा। उन्होंने कहा कि केवल गोलमाल किया जा रहा है। इसी बीच स्पीकर ने कहा कि नाम नहीं बताया जाता है और स्पीकर ने दूसरा सवाल पुकार लिया। 

डिप्टी सीएम से हुई भूल

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री प्रेम चंद बैरवा सवाल का जवाब देने के दौरान गलती कर गए। बैरवा भाजपा विधायक कल्पना देवी के लाडपुरा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा मापदंडों के उल्लंघन से जुड़े सवाल का जवाब देने खड़े हुए। इस दौरान बैरवा मूल सवाल की जगह संभावित सप्लीमेंट्री सवाल का जवाब पढ़ने लगे। इस पर पहले भाजपा विधायक कल्पना देवी ने टोकते हुए कहा कि यह तो मैंने अभी पूछा ही नहीं। 

इस पर स्पीकर ने टोकते हुए कहा कि आप गलत जवाब पढ़ रहे हैं जवाब यह नहीं है। स्पीकर के आपत्ति जताते ही डिप्टी सीएम ने तत्काल गलती मानते हुए माफी मांगी और फिर मूल सवाल का जवाब पढ़ना शुरू किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज कसते हुए कहा कि इन्हें पहले से ही सप्लीमेंट्री सवाल का पता कैसे लगा? 

अश्लील इशारा करने वाले विधायक पर स्पीकर करेंगे जांच

विधानसभा में शून्यकाल के दौरान गुरुवार को अभद्र इशारा करने वाले कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के खिलाफ स्पीकर जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। स्पीकर देवनानी ने कहा कि यह मामला गंभीर है। हमें यू ट्यूब पर आठ करोड़ जनता देखती है। विधायक करीब दो ढाई लाख मतदाताओं के वोट लेकर निर्वाचित होकर आता है। सदन की अपनी मर्यादा होती है उसका पालन हो। मैं इस पूरे मामले के वीडियो को देखूंगा। वीडियो गरिमा के अनुकूल नहीं होगा तो आगे कार्रवाई होगी। 

शुक्रवार को भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने रोहित बोहरा के अश्लील इशारे का मामला उठाते हुए स्पीकर से कार्रवाई की मांग की। बोहरा से माफी मांगवाने और आगे कार्रवाई करने का मुद्दा उठाया। 

एक विधायक 6 हैंडपंप,3 ट्यूबवेल कहां-कहां लगाएगा

कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों का हाल बेहाल है। अस्पतालों में डॉक्टर कंपांउडर नहीं है। जनता सोच रही है कि डबल इंजन जा कहां रहा है ? डबल इंजन की सरकार प्रदेश राजस्थान को गंगाजी ले जा रहा है। एक विधायक को 6 हैंडपंप और 3 ट्यूबबेल दिए हैं। ये वो कहां-कहां लगाएगा? विधानसभा क्षेत्र का इलाका बहुत बड़ा होता है। इतने से कैसे काम चलेगा?  

कांग्रेस नेताओं को डाकू कहने पर हंगामा 

सदन में बजट बहस के दौरान भाजपा विधायक गोपाल शर्मा के कांग्रेस नेताओं को डाकू कहने पर हंगामा की स्थिति बन गई। भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि उद्योगों की ब्लास्टिंग के कारण चित्तौड़गढ़ दुर्ग में दरारें पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अरावली को बचाने के लिए प्रयास करने होंगे। अवैध खनन पर रोक लगानी होगी। नाथद्वारा में अनेक मगरे काटे जा रहे हैं। अवैध खान की जांच होनी चाहिए। हमें पर्यावरण को लेकर सोच बदलनी होगी। पर्यावरण हमें संभालता है।

ये भी पढे़:-

SBI पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, फसल बीमा में फर्जीवाड़े का किया बड़ा खुलासा, 9 करोड़ के क्लेम भुगतान पर लगवाई रोक

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर कम, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, ऐसा है छत्तीसगढ़ का मौसम

बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना

राजस्थान बजट 2026 की वो बड़ी घोषणाएं, जो हो सकती है आपके लिए काम की

कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली जल जीवन मिशन विधानसभा राजस्थान
Advertisment