शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के समय में बड़ा बदलाव, अब रोजाना दो वक्त मरीजों को देखेंगे डॉक्टर

राजस्थान में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में डॉक्टर रोजाना दो समय मरीजों को दखेंगे। यह व्यवस्था तत्काल लागू कर दी गई है। गर्मियों और सर्दियों में मरीजों को देखने के समय में बदलाव किया गया है।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
AAROGAYA MANDIR

Photograph: (the sootr)

News In Short 

  • राजस्थान में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के ओपीडी समय में परिवर्तन, अब दो समय मरीजों को देखेंगे।
  • 1 अप्रैल से गर्मियों में सुबह 8:00 से 12:00 और शाम 5:00 से 7:00 बजे तक होंगे डॉक्टर उपलब्ध।
  • सर्दियों में ओपीडी समय सुबह 9:00 से 1:00 बजे और शाम 4:00 से 6:00 बजे तक होगा।
  • रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन भी आरोग्य मंदिरों में ओपीडी सुविधा सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
  • सरकार ने आदेश में लापरवाही न करने की चेतावनी दी, और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की पहल की।

News In Detail

जयपुर। राजस्थान में सभी शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों को देखने के समय (ओपीडी समय) में परिवर्तन किया गया है। अब डॉक्टर दो समय मरीजों को देखेंगे। आरोग्य मंदिरों में एक अप्रेल से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। सरकार ने यह व्यवस्था शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से की गई है। 

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नई समय-सारणी तत्काल प्रभाव से पूरे राज्य में लागू कर दी गई है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य बदलते मौसम और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है।

​मौसम के अनुसार समय तय

विभाग ने आरोग्य मंदिरों का समय गर्मियों और सर्दियों के अनुसार अलग-अलग तय किया है। दोनों समय आरोग्य मंदिर सुबह और शाम, दोनों समय खुलेंगे। इस दौरान डॉक्टरों को नियमित रूप से मरीजों को देखना होगा।

गर्मियों में यह रहेगा समय

गर्मी के मौसम में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक मरीजों को दो पालियों में देखा जाएगा। सुबह की पाली 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इसके बाद शाम की पाली में डॉक्टर 5:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। यह समय उन कामकाजी लोगों के लिए भी राहत भरा होगा जो दिन की चिलचिलाती धूप से बचकर शाम को परामर्श लेना चाहते हैं।

सर्दियों में ऐसे खुलेंगे

सर्दियों के दौरान 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह का समय थोड़ा बढ़ा दिया गया है। मरीज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकेंगे। वहीं, शाम की पाली का समय 4:00 बजे से 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

​रविवार और अवकाश के दिन भी सुविधा

आम जनता के लिए सबसे राहत की बात यह है कि ये आरोग्य मंदिर रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन पूरी तरह बंद नहीं रहेंगे। ऐसे अवकाश के दिनों में मरीजों के लिए विशेष रूप से प्रातः 9:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक ओपीडी संचालित की जाएगी, जिससे आपातकालीन या सामान्य परामर्श के लिए मरीजों को भटकना न पड़े।

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त​

आदेश में सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्थान सरकार का यह कदम शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। समय के इस नए प्रबंधन से न केवल अस्पतालों में भीड़ कम होगी, बल्कि दूर-दराज के शहरी इलाकों में रहने वाले परिवारों को अपनी सुविधा के अनुसार इलाज मिल सकेगा।

ये भी पढे़:-

यूपी के दो जांबाज IPS राजस्थान में लेंगे सात फेरे, जानें इस पावर कपल की लव स्टोरी

गोवा की काजू और राजस्थान की केसर कस्तूरी अब एमपी में मिलेगी, हमारी देसी महुआ जाएगी बाहर

दो जांबाज IPS रचाएंगे ब्याह, गोरखपुर में शुरू हुई लव स्टोरी, अब राजस्थान के धोरीमना में बजने वाली है शहनाई

यूपीएससी में सात साल बाद 'राजस्थानी' टॉपर, सियासत में भ्रष्टाचार का उबाल और सदन में मर्यादा की जंग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सरकार ओपीडी राजस्थान शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर
Advertisment