पुलिस ने 13 दिन पहले जिसे लावारिस समझकर दफना दिया वह निकला कांस्टेबल, जांच में हुआ खुलासा
Kamlesh Keshote | Dec 06, 2025, 21:31 IST
Photograph: (the sootr)
बीकानेर में पुलिस ने एक शव को लावारिस मानकर दफना दिया। घटना के 13 दिन बाद उस व्यक्ति की पहचान पुलिस कांस्टेबल के रूप में हुई। घटना को लेकर जांच जारी है। इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
Bikaner. राजस्थान के बीकानेर जिले में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसने पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पुलिस ने जिस व्यक्ति को अज्ञात और लावारिस शव मानकर दाह संस्कार कर दिया था। उसकी पहचान 13 दिन बाद एक पुलिस कांस्टेबल के रूप में हुई है। अब यह मामला राजस्थान पुलिस की जांच और कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।
राजस्थान में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट, क्या 2028 को लेकर बड़ी तैयारी कर रहे हनुमान बेनीवाल
यह मामला खाजूवाला थाना क्षेत्र से संबंधित है। 23 नवंबर को खाजूवाला-रावला सड़क मार्ग पर चक 7 पीएचएम बस स्टैंड के पास एक युवक का शव मिला था। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान तुरंत नहीं हो पाई। पुलिस ने शव की जेब से कोई पहचान पत्र या मोबाइल नहीं पाया।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव, 18 RAS अफसरों को पदोन्नति के बाद मिली नई पोस्टिंग
मालदीव्स जैसा लगता है राजस्थान का चाचाकोटा, शानदार नजारे देख हो जाएंगे हैरान
मामले में महत्वपूर्ण मोड़ तब आया, जब सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई कि मृतक के दाहिने हाथ पर अमरजीत चौहान नाम लिखा हुआ था। इस जानकारी के बाद मृतक के परिजनों ने खाजूवाला पुलिस से संपर्क किया और कपड़ों तथा जूतों के माध्यम से उसकी पहचान की पुष्टि की। इसके बाद शव को बाहर निकालकर डीएनए सैंपल लिया गया।
राजस्थान विधानसभा में कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब के बाद सेंट्रल हॉल की तैयारी, भवन की सुंदरता को लगेंगे चार चांद
मृतक की पहचान अनूपगढ़ थाने में तैनात कांस्टेबल अमरजीत चौहान के रूप में हुई है। वह श्रीगंगानगर जिले के हाकमाबाद गांव का रहने वाला था। 23 नवंबर को वह खाजूवाला के पास अपने ताऊ से मिलने के लिए आ रहा था। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कांस्टेबल अमरजीत चौहान सड़क किनारे अचेत अवस्था में कैसे मिला। क्या यह एक हादसा था, कोई साजिश थी या फिर कोई आपराधिक घटना। इस घटना ने पुलिस के कामकाजी तरीके पर सवाल उठाए हैं।
एक बार जरूर घूमें राजस्थान के ये 10 किले जो पूरी दुनिया में फेमस हैं
अभी तक कांस्टेबल की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। अब पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि होगी। इस मामले ने पुलिस के आंतरिक जांच और कार्यप्रणाली पर भी कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
राजस्थान में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट, क्या 2028 को लेकर बड़ी तैयारी कर रहे हनुमान बेनीवाल
खाजूवाला में मिला था अज्ञात शव
राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव, 18 RAS अफसरों को पदोन्नति के बाद मिली नई पोस्टिंग
6 दिन तक रखा मोर्चरी में शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे खाजूवाला अस्पताल की मोर्चरी में छह दिन तक रखा। पहचान के लिए किसी के सामने न आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को दफन करने का निर्णय लिया। हालांकि पुलिस ने मृतक के कपड़े और जूते सुरक्षित रखे थे, ताकि बाद में पहचान की जा सके।
मृतक का हाथ बना पहचान का सुराग
राजस्थान विधानसभा में कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब के बाद सेंट्रल हॉल की तैयारी, भवन की सुंदरता को लगेंगे चार चांद
कांस्टेबल अमरजीत चौहान की पहचान
एक बार जरूर घूमें राजस्थान के ये 10 किले जो पूरी दुनिया में फेमस हैं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari