विधानसभा में राइट टू हेल्थ एक्ट पर हंगामा, चिकित्सा मत्री के जवाब पर हुई तीखी नोकझोंक
Purshottam Kumar Joshi | Feb 12, 2026, 13:40 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान विधानसभा में गुरूवार को राइट टू हेल्थ एक्ट को लेकर हंगामा हुआ। बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने एक्ट में नियम तय करने का सवाल पूछा तो चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के जवाब पर तीखी नोंक झोंक हो गई।
News in short
- राजस्थान विधानसभा में राइट टू हेल्थ एक्ट पर तीखी बहस हुई।
- बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने एक्ट के नियमों पर सवाल उठाया, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जवाब दिया।
- मंत्री खींवसर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक्ट चुनावी फायदे के लिए लाया गया था।
- विपक्षी विधायक मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वॉकआउट कर गए।
- स्पीकर ने विपक्ष के हंगामे पर चेतावनी दी और कार्यवाही स्थगित करने की धमकी दी।
News in Detail
मंत्री के जवाब पर कांग्रेस विधायकों का हंगामा
मंत्री के जवाब पर पहले गोविंद सिंह डोटासरा ने टोका तो हल्की नोकझोंक हुई। इसके बाद हरिमोहन शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंत्री के जवाब पर सवाल उठाते हुए राइट टू हेल्थ कानून के नियम लागू करने या न करने पर सरकार का रुख साफ करने को कहा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मां योजना के तहत सभी तरह का फ्री इलाज मिल रहा है, इसलिए इस कानून की जरूरत ही नहीं है। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष ने टोका तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आप आचार संहिता लागू होने से पहले ही यह कानून क्यों लाए। दोनों के बीच नोकझोंक के बाद कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया।
स्पीकर ने दी कार्यवाही स्थगित की चेतावनी
विपक्ष का सदन से वॉक आउट
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजस्थान की जनता जानना चाहती है कि सरकार का राइट टू हेल्थ कानून लागू करना चाहती है या नहीं। इस पर रुख साफ करे। सबसे पहले राजस्थान में यह कानून आया था। आप नियम क्यों नहीं बना रहे? आप बताइए बताइए राजस्थान की जनता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहते हैं या नहीं? स्वास्थ्य मंत्री ने कहा आप बताइए आचार संहिता से पहले क्यों लेकर आए? इसी बीच स्पीकर ने अगला सवाल पुकार लिया। नाराज कांग्रेस विधायक सदन से वॉकआउट करके चले गए।
बजट के बाद घोषणाओं की परंपरा
एमपी में बादलों का डेरा, सुबह और शाम पड़ेगी हल्की ठंड, सीजी और राजस्थान में गर्मी की दस्तक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari