रामगंजमंडी या सीकर? बजट की 'मेंटल हेल्थ' स्कीम पर छिड़ी डोटासरा और दिलावर जंग
Ashish Bhardwaj | Feb 12, 2026, 13:18 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान बजट की एक 'गंभीर' घोषणा नेताओं की 'चुटीली' जुबानी जंग में बदल गईं। मामला मानसिक स्वास्थ्य का है, जिसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आमने-सामने हैं।
News In Short
- बजट में 'मानसिक स्वास्थ्य' का मामला नेताओं की चुटीली जुबानी जंग में बदला।
- डोटासरा बोले, अगर मेंटल हास्पिटल खोलना है तो इसे रामगंजमंडी में खोला जाए।
- रामगंजमंडी वह विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां से मदन दिलावर जीतकर आते हैंं।
- डोटासरा और दिलावर के बीच चल रही हैं पुरानी सियासी अदावत।
- दिलावर का भी पलटवार, सीकर क्षेत्र को हैं मेंटल हॉस्पिटल की अधिक जरूरत।
News In Detail
इस सियासी ड्रामे के केंद्र में रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मौजूदा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर। इन दोनों नेताओं की 'अदावत' नई नहीं है, लेकिन इस बार डोटासरा ने एक ऐसी 'चुटकी' ली, जिसने सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया।
मेंटल हॉस्पिटल कहां खुले...
▶️अगर मेंटल हॉस्पिटल देना है तो इसे रामगंज मंडी में ही दिया जाए...ये कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के शब्द हैं।
▶️यह बोलकर वे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर तंज कस रहे हैं, जिनसे उनकी पुरानी सियासी अदावत है। दिलावर रामगंजमंडी से विधायक हैं।
▶️मदन… pic.twitter.com/1lZT72VvHd
— TheSootr (@TheSootr) February 12, 2026
डोटासरा का 'रामगंज मंडी' कार्ड
दरअसल, डोटासरा का यह सीधा इशारा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर था, जो रामगंज मंडी से विधायक हैं। डोटासरा अक्सर दिलावर की कार्यशैली और बयानों को लेकर उन पर हमलावर रहते हैं। उनके इस 'शब्दबाण' का मतलब साफ था-कि उनके प्रतिद्वंद्वी को उपचार की जरूरत है।
दिलावर का पलटवार: सीकर में है असली जरूरत
उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि सीकर का एक बड़ा नेता 'मेंटल' हो गया है। जब उस नेता का नाम पूछा, तो दिलावर मुस्कुरा दिए और बोले- नाम लेने की जरूरत नहीं है, सब जानते हैं। मैं तो सरकार से सीकर में मेंटल हॉस्पिटल खोलने की सिफारिश करूंगा।
बजट की गंभीरता बनाम सियासी कॉमेडी
मानसिक स्वास्थ्य पर बजट की बड़ी घोषणाएं
जिला स्तर पर मेंटल केयर सेल: हर जिला मुख्यालय पर ऐसी सेल बनेगी जहां परामर्श और पुनर्वास की सुविधा होगी।
स्कूलों में काउंसलिंग: उच्च माध्यमिक विद्यालयों में हर महीने कम से कम एक 'स्ट्रेस मैनेजमेंट' सेशन अनिवार्य होगा।
जनता का मुद्दा या नेताओं का अखाड़ा
हालांकि, जानकारों का कहना है कि डोटासरा और दिलावर की यह लड़ाई केवल शब्दों तक सीमित नहीं है। यह वर्चस्व की लड़ाई है। डोटासरा जहां गहलोत सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर दिलावर को घेरते हैं, वहीं दिलावर वर्तमान सरकार की सख्ती को अपनी ढाल बनाते हैं।
ये भी पढे़:-
फर्जीवाड़े से बने तीन कांस्टेबल, 12 साल बाद हुआ खुलासा, मामला दर्ज
बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना
बजट का गणित: कमाई कम और कर्ज का बोझ ज्यादा, क्या उधारी के भरोसे विकसित राजस्थान का सपना होगा पूरा
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA