राजस्थान खनन विभाग में करोड़ों का झोल, कैग रिपोर्ट पर कांग्रेस हमलावर

Jageshwar prasad | Aug 24, 2026, 16:10 IST
Share
कैग रिपोर्ट ने खोली राजस्थान खान विभाग की पोल
कैग रिपोर्ट ने खोली राजस्थान खान विभाग की पोल

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में पेश कैग रिपोर्ट ने खनन विभाग में 1,550.79 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान और 23.83 लाख टन अवैध खनन का खुलासा किया है। 14,473 मामलों की जांच में 7,498 गड़बड़ियां मिली हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कैग रिपोर्ट ने खोली राजस्थान खनन विभाग की पोल।
  • खजाने को लगी 1,550 करोड़ रुपए की बड़ी चपत।
  • 44 खनन पट्टों से 23.83 लाख टन अवैध खनन।
  • 7,498 मामलों में सामने आईं गंभीर वित्तीय गड़बड़ियां।
  • कांग्रेस का आरोप- गड़बड़ी छुपाने को सत्र छोटा किया।
राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में कैग की ऑडिट रिपोर्ट पेश की गई है। इस रिपोर्ट ने खनन विभाग में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमिताएं उजागर की हैं।

विभाग की 23 इकाइयों के 14,473 मामलों की जांच की गई थी। इनमें से 7,498 मामलों में गंभीर गड़बड़ियां पाई गईं। इसके कारण सरकारी खजाने को 1,550.79 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ।

कैग की जांच में पाया गया कि राज्य में स्वीकृत सीमा से अधिक खनन किया गया। कई स्थानों पर सुरक्षा राशि जब्त नहीं की गई। नियमानुसार जुर्माना और ब्याज वसूलने में भी बड़ी लापरवाही बरती गई है।

जांच का सबसे चौंकाने वाला पहलू अवैध खनन से जुड़ा है। कुल 44 खनन पट्टों से 23.83 लाख मीट्रिक टन खनिज बिना अनुमति के निकाला गया। विभाग अवैध रूप से निकाले गए खनिज की पूरी लागत वसूलने में नाकाम रहा।

बिना स्वीकृत योजना के निकाला खनिज

रिपोर्ट के मुताबिक पांच खनिज अभियंताओं के क्षेत्र में बड़ा खेल हुआ। यहां 15 पट्टाधारकों ने बिना किसी स्वीकृत योजना के 8.01 लाख मीट्रिक टन खनिज का उत्पादन कर लिया। इस मामले में 33.22 करोड़ रुपए की मांग तो दर्ज की गई, लेकिन विभागीय निगरानी की पोल खुल गई।

इसके अलावा दस खनिज अभियंताओं ने अवैध खनन पर समय पर कार्रवाई नहीं की। इस कारण सरकार की 192.72 करोड़ रुपए की वसूली अटक गई। वहीं निर्धारित मात्रा से 3.73 लाख मीट्रिक टन अधिक खनिज निकाला गया। इसके लिए 19.41 करोड़ की मांग तक नहीं भेजी गई।

1,386 करोड़ की पुरानी वसूली भी पेंडिंग

रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2023-24 के आंकड़ों का भी जिक्र है। इस दौरान विभाग ने 8,005 मामलों में 1,386.55 करोड़ रुपए की कम वसूली स्वीकार की थी। इनमें 1,382.79 करोड़ रुपए पुराने मामलों से जुड़े थे। विभाग इन पुराने मामलों में महज 2.92 करोड़ रुपए ही वसूल सका।

कैग ने विभागीय निगरानी और जवाबदेही पर सीधे सवाल खड़े किए हैं। इतनी बड़ी राशि की वसूली न होना यह दिखाता है कि निगरानी तंत्र में गंभीर कमियां हैं। सरकार के सामने अब बकाए की वसूली और दोषियों पर कार्रवाई की चुनौती है।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कैग रिपोर्ट सामने आते ही सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के उप मुख्य सचेतक और कांग्रेस विधायक रफीक खान ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन गड़बड़ियों को छुपाने के लिए जानबूझकर विधानसभा का मानसून सत्र छोटा चलाया।

रफीक खान ने आरोप लगाया कि प्रदेश की खनिज संपदा की खुलेआम लूट हुई है। अरावली क्षेत्र में अवैध खनन को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट ने सरकार की पोल खोल दी है और अब सरकार अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकती।

ये भी पढ़ें:-

29 किलो सोना, 973 किलो चांदी बरसों से मालखाने में बंद, कैग ने उठाए सवाल

ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) पर CAG ने राजस्थान सरकार से मांगा अगले 10 साल का रोडमैप

मुख्यमंत्री का 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा फैसला, कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले

सरकार ने किया RGHS योजना में बड़ा बदलाव, इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था



Tags:
  • राजस्थान विधानसभा
  • अवैध खनन
  • मानसून सत्र
  • खनन विभाग
  • कैग रिपोर्ट
  • कांग्रेस विधायक रफीक खान
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC