निकाय चुनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न
Jageshwar prasad | Aug 27, 2026, 14:12 IST
निकाय चुनावों में राजस्थान कांग्रेस ने खत्म किया विधायक राज
राजस्थान में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने टिकट वितरण में ब्लॉक, जिला और पर्यवेक्षकों की रायशुमारी को सर्वोपरि रखने का फैसला लिया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस ने बदला टिकट वितरण का पैटर्न।
- निकाय चुनावों में राजस्थान कांग्रेस ने खत्म किया विधायक राज।
- अब टिकटों के चयन में स्थानीय कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता।
- विधायकों का एकतरफा वीटो खत्म, प्रदेश संगठन की सहमति जरूरी।
- वार्ड पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और रायशुमारी के आधार पर बनेंगे पैनल।
आगामी नगरीय निकाय चुनावों (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) में उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी ने विधायक राज की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।
पूर्व के चुनावों में संबंधित क्षेत्र के विधायक या पराजित प्रत्याशियों की पसंद पर ही ज्यादातर वार्डों के टिकट तय कर दिए जाते थे, जिससे जमीनी कार्यकर्ताओं में असंतोष की स्थिति बनती थी। लेकिन इस बार पार्टी ने टिकट वितरण की प्रक्रिया को पूरी तरह लोकतांत्रिक और पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है।
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और जमीनी फीडबैक होगा मुख्य आधार
पर्यवेक्षक अपनी वन-टू-वन रायशुमारी के बाद दावेदारों की राजनीतिक व सामाजिक पृष्ठभूमि का 'फिजिकल वेरिफिकेशन' कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में यह देखा जा रहा है कि संबंधित कार्यकर्ता ने संगठन के लिए क्या काम किया है और उसकी अपने वार्ड में पकड़ कैसी है।
जीतेंगे पंचायत, जीतेंगे निकाय
कांग्रेस के परचम का नया अध्याय
📍प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर pic.twitter.com/eVcbjB21qx
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) August 26, 2026
जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा मौका
इन पैनलों पर जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) और प्रदेश संगठन स्तर पर अंतिम चर्चा के बाद ही उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इससे निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को सीधे संगठन से जुड़ने और अपनी बात रखने का मंच मिल रहा है।
ये भी पढ़ें:-
निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा
मिशन मोड़ में भाजपा, निकाय चुनाव में सीनियर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
निकाय चुनाव पर कांग्रेस की बैठक, डोटासरा बोले- सरकार की विफलताएं जनता को बताएंगे
RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी साक्षात्कार इसी माह
By Jageshwar prasad
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
By Harrison Masih
आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म
By Jyoti Mahender Bhardwaj
भागीरथपुरा कांड में केमिकल मिलाने की साजिश पर जांच ही नहीं हुई, इतने सारे बयान थे मौजूद
By Sanjay Gupta
राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राज्य का प्रदर्शन
By Jageshwar prasad
मध्य प्रदेश से सोमनाथ-द्वारका पहुंचना होगा आसान, 6 राज्यों को जोड़ने वाला मेगा एक्सप्रेसवे बदलेगा सफर
By Manya Jain