अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर राजस्थान के CM ने की बड़ी घोषणाएं, प्रदेश से अयोध्या के लिए शुरू होगी बस,रेल और हवाई सेवा

Pratibha Rana | Jan 22, 2024, 09:29 IST
Share
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर राजस्थान के CM ने की बड़ी घोषणाएं, प्रदेश से अयोध्या के लिए शुरू होगी बस,रेल और हवाई सेवा
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर राजस्थान के CM ने की बड़ी घोषणाएं, प्रदेश से अयोध्या के लिए शुरू होगी बस,रेल और हवाई सेवा

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा प्रदेश में देवस्थान विभाग के 593 मंदिरां में विद्युत सज्जा, रामायण पाठ, दीप दान, महाआरती आदि कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही संत-महंत एवं पुजारियों का सम्मान किया जाएगा।

मनीष गोधा, JAIPUR. अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस अवसर पर प्रदेश में देवस्थान विभाग के 593 मंदिरां में विद्युत सज्जा, रामायण पाठ, दीप दान, महाआरती आदि कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही संत-महंत और पुजारियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, छह ‘श्रीराम-जानकी औद्योगिक क्षेत्र‘ कुन्ज बिहारीपुरा-जयपुर, सत्तासर-बीकानेर, बलारिया-सवाईमाधोपुर, जटलाव-सवाईमाधोपुर, रामसर-बाड़मेर और राजास-नागौर क्रियाशील किए जाएंगे।

अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने पर राजस्थान राज्य के श्रद्धालुओं में प्रभु श्री राम के दर्शन की भावना को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सात सम्भाग मुख्यालयों जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर से अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस सेवा प्रारम्भ की जाएगी। साथ ही, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए 31 मार्च, 2024 तक 3000 तीर्थ यात्रियों को यात्रा करवाई जाएगी। जयपुर से रामलला के दर्शन के लिए 1 फरवरी, 2024 से अयोध्या के लिए विशेष विमान सेवा संचालित होगी। इसके अतिरिक्त राज्य से अयोध्या के लिए स्पेशल रेल सेवाएं भी प्रारम्भ की जाएगी।

विकास कार्य

शर्मा ने कहा कि इस भव्य अवसर पर सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण्य, प्रतापगढ़ में वनपथ, पुलिया निर्माण और पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भव के तहत सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 75,000 स्वास्थ्य मेलों का आयोजन 3 माह में किया जाएगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत 1 करोड़ पात्र सदस्यों की ईकेवाईसी का काम पूरा कर कार्ड वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (बीडा) भिवाड़ी द्वारा नवीन ‘‘श्रीराम-जानकी आवासीय योजना‘‘ में विभिन्न आय वर्ग के 208 भूखण्ड भी आवंटित किए जाएंगे।

Tags:
  • Ayodhya
  • अयोध्या
  • अयोध्या राम मंदिर
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • राम मंदिर
  • RAM MANDIR
  • Ayodhya Ram Mandir
  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
  • Ram Mandir Pran Pratistha
  • CM Bhajan Lal Sharma
  • सीएम भजन लाल शर्मा
  • Ayodhya decorated
  • Ram come to Ayodhya
  • Bhajan Lal announcements
  • सज गई अयोध्या
  • अयोध्या आएंगे राम
  • भजन लाल की घोषणाएं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा