नहीं होंगे छात्रसंघ चुनाव : डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा-वर्तमान परिस्थितियों में नहीं हो सकते चुनाव
Amit Baijnath Garg | Aug 05, 2025, 20:20 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने स्पष्ट कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में छात्रसंघ चुनाव संभव नहीं हैं। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव पर रोक की जिम्मेदारी गहलोत सरकार पर डाली।
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के छात्रसंघ चुनाव के लिए एनएसयूआई के साथ राजधानी जयपुर में प्रदर्शन करने के बाद डिप्टी सीएम व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा है कि भाजपा छात्र हितों की पक्षधर है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में छात्रसंघ चुनाव करवाना व्यावहारिक नहीं है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में छात्रसंघ चुनावों के संबंध में पुख्ता नीति बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रही है। बैरवा ने साफ तौर पर कहा है कि वर्तमान में सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाएगी।
NSUI का जयपुर में प्रदर्शन : सचिन पायलट और कार्यकर्ताओं पर चली वाटर कैनन, छात्रसंघ चुनाव की कर रहे मांग
डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा कि छात्रसंघ चुनावों पर रोक तो गहलोत सरकार के कार्यकाल में ही लगी थी, इसलिए पायलट का प्रदर्शन गहलोत सरकार के फैसले के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जवाब तो पायलट और गहलोत को देना चाहिए कि कांग्रेस सरकार ने छात्रसंघ चुनावों पर पाबंदी क्यों लगाई थी।
छात्रसंघ चुनाव मामला: सरकार ने मांगा समय, हाई कोर्ट ने जवाब पेश करने के लिए दी 10 दिन की मोहलत
छात्रसंघ चुनाव की लड़ाई हाई कोर्ट तक पहुंची, कोर्ट ने राजस्थान विश्वविद्यालय को किया तलब
गौरतलब है कि साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने थे और कांग्रेस सरकार पेपर लीक सहित जल जीवन मिशन घोटाले जैसे मामलों से जूझ रही थी। भाजपा ने पेपर लीक को मुद्दा बनाकर लगातार कांग्रेस को घेरे रखा था। इस कारण कांग्रेस सरकार की साख विशेषकर युवा वर्ग में बुरी तरह प्रभावित हुई थी।
इस कारण कांग्रेस सरकार ने साल 2023 में छात्रसंघ चुनाव पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद दिसंबर, 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद भी साल 2024 में भी छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाए गए। अब इस साल भी राज्य सरकार ने चुनाव करवाने से इनकार कर दिया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में छात्रसंघ चुनावों के संबंध में पुख्ता नीति बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रही है। बैरवा ने साफ तौर पर कहा है कि वर्तमान में सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाएगी।
NSUI का जयपुर में प्रदर्शन : सचिन पायलट और कार्यकर्ताओं पर चली वाटर कैनन, छात्रसंघ चुनाव की कर रहे मांग
सवाल तो पूर्व सीएम गहलोत से पूछना चाहिए
मंगलवार को कांग्रेस के महासचिव व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राज्य में छात्रसंघ चुनाव करवाने के लिए कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और इसकी चपेट में पायलट भी आ गए।
छात्रसंघ चुनाव की लड़ाई हाई कोर्ट तक पहुंची, कोर्ट ने राजस्थान विश्वविद्यालय को किया तलब
कांग्रेस सरकार ने ही लगाई थी पाबंदी
इस कारण कांग्रेस सरकार ने साल 2023 में छात्रसंघ चुनाव पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद दिसंबर, 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद भी साल 2024 में भी छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाए गए। अब इस साल भी राज्य सरकार ने चुनाव करवाने से इनकार कर दिया है।
FAQ
- 1. डिप्टी सीएम
प्रेमचंद बैरवा ने क्यों कहा कि छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सकते?
डिप्टी सीएम बैरवा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में छात्रसंघ चुनाव कराना व्यावहारिक नहीं है, और राज्य सरकार इस पर पुख्ता नीति तैयार करने के लिए विचार कर रही है। - 2. गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक क्यों लगाई थी?
गहलोत सरकार ने 2023 में विधानसभा चुनाव के पहले पेपर लीक और जल जीवन मिशन घोटालों के चलते छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी, ताकि सरकार की साख को बचाया जा सके। - 3. क्या भाजपा सरकार ने छात्रसंघ चुनाव करवाने का निर्णय लिया है?
नहीं, भाजपा सरकार ने 2024 में भी छात्रसंघ चुनाव करवाने से इनकार किया है और इस मामले में पुख्ता नीति बनाने के लिए विचार कर रही है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग