दिलावर बोले-गहलोत साहब बताइए, क्या आपके शिक्षा मंत्री ट्रांसफर में लेते थ पैसा
Mukesh Sharma | Feb 23, 2026, 20:18 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर शिक्षा का बंटाधार करने के आरोप—प्रत्यारोप लगे। इसी दौरान दिलावर ने कहा कि गहलोत साहब बताइए कि आपके शिक्षा मंत्री तबादलों में पैसे लेते थे या नहीं।
News In Shotr
- विधानसभा में शिक्षा की स्थिति पर मंत्री के जवाब पर हंगामा।
- नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षा मंत्री पर लगाया गुमराह करने का आरोप।
- शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर शिक्षा का बंटाधार करने का लगाया आरोप।
- बीकानेर बालिका रेप मामले में कांग्रेस ने किया वॉकआउट
- दिलावर ने गहलोत से पूछा कि क्या आपके मंत्री लेते थे ट्रासफर पर पैसा।
News In Detail
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि सभी स्कूलों में खाली पदों को भरे जा रहे हैं। अगले दो साल में रिटायर होने वाले शिक्षकों के पदों को भरने की भी पहले से योजना बना रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस राज में अंग्रेजी स्कूल खोले और उन पर केवल बोर्ड लटका दिए, लेकिन कोई पद नहीं दिए। इससे हजारों बच्चों के साथ अन्याय हुआ। कांग्रेस ने शिक्षा का बंटाधार किया है। इतना बंटाधार किया कि बच्चे दुख पा रहे हैं। दिलावर को टोकते हुए स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि जो सवाल है, उसका उत्तर दें।
जूली बोले, बंटाधार किसने किया, सब जानते हैं
शिक्षा मंत्री ने गहलोत से यह पूछा
कांग्रेस का आरोप, मंत्री कर रहे सदन को गुमराह
जूली की अविनाश गहलोत और गर्ग से नोकझोंक
भाजपा विधायक ने भी उठाया सवाल
इसी बीच नेता प्रतिपक्ष जूली पूरक सवाल पूछने खड़े हुए तो सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने टोकते हुए कहा कि बगरू का सवाल है। बगरू से इनका क्या मतलब। इस पर नाराज जूली ने कहा कि बताउं कि क्या मतलब है? जूली ने नाराजगी जताते हुए स्पीकर से कहा कि इस तरह टोकना गलत है। सवाल सबके लिए खोल दीजिए, मुझे हर बार खड़े होने का शौक नहीं है। इस पर जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि आपके वक्त सीपी जोशी ने ही व्यवस्था की थी। इस दौरान नोकझोंक के बीच ही मंत्री अविनाश गहलोत जवाब देने लगे।
समय पर स्कूटी वितरण नहीं
इस तंज से जूली नाराज हो गए और कहा यह राजनीतिक जवाब नहीं चलेगा। सवाल का जवाब दीजिए आपने सदन का मजाक बना रखा है। अविनाश गहलोत ने कहा तेज बोलने से झूठ सच नहीं हो जाएगा। जूली ने कहा सदन का मजाक बना रखा है।
बीकानेर बालिका रेप मामले में कांग्रेस का वॉकआउट
शून्यकाल में कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर ने नाबालिग बच्ची से रेप और हत्या का मामला उठाया। इसके जवाब में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि नाबालिग की हत्या और रेप के मामले में पुलिस की जांच जारी है। नाबालिग का शव मॉर्चरी में है। बीकानेर के एसपी और वरिष्ठ पुलिस अफसर मौके पर हैं। अपराधी जल्दी गिरफ्तार होंगे।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जितना जोर परसों मुख्यमंत्री यहां लगा रहे थे, उतना अगर अपराध कंट्रोल में लगाते तो आज ये हालात नहीं बनते। रोज बच्चियों से रेप हो रहे हैं। इसके बाद सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इस मामले में ही राजनीति कर रहे हैं। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि इस गंभीर मामले में भी नेता प्रतिपक्ष को राजनीति सूझ रही है। जूली ने कहा हत्यारे कब गिरफ्तार होंगे, यह पूछना राजनीति नहीं है। इस पर दोनों ओर से नोकझोंक होने लगी। नोकझोंक के बाद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
स्पीकर की फटकार
विधानसभा सदन में बिजली गुल
इस पर सरकारी मुख्च सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा आपकी आंख झपकी होगी लाइट नहीं गई। उर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा विधानसभा में रिंग सिस्टम बना हुआ है। जब एक सर्किट से लाइट जाती है तो दूसरा कनेक्ट हो जाता है। इसमें कुछ सैकेंड का वक्त लगता है। कांग्रेस विधायक अर्जुन बामणिया ने कहा कि जब विधानसभा में यह हाल है तो गांवों का क्या हाल होगा।
ये भी पढे़:-
आमजन हम से उम्मीद करता है, राजस्थान का क्षेत्रफल 126 देशों से बड़ा-जस्टिस भाटी
प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा 28 को,सांसद हनुमान बेनीवाल ने खोला मोर्चा
राजस्थान की साप्ताहिक चिट्ठी: न्याय की मुहर, सदन में संग्राम और सादगी की मिसाल
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari