उदयपुर में मारे गए कन्हैयालाल के बेटों ने किया मतदान, तिलक लगाकर पहुंचे थे पोलिंग बूथ

Rahul Garhwal | Nov 25, 2023, 24:00 IST
Share
उदयपुर में मारे गए कन्हैयालाल के बेटों ने किया मतदान, तिलक लगाकर पहुंचे थे पोलिंग बूथ
उदयपुर में मारे गए कन्हैयालाल के बेटों ने किया मतदान, तिलक लगाकर पहुंचे थे पोलिंग बूथ

उदयपुर में मारे गए कन्हैयालाल के बेटों ने मतदान किया। तिलक लगाकर पोलिंग बूथ पहुंचे थे।

JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी है। 1 बजे तक 40.03 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई हैं। उदयपुर हत्याकांड में मारे गए टेलर कन्हैयालाल साहू के बेटों ने भी वोटिंग की। कन्हैयालाल साहू के दोनों बेटों यश और तरुण तिलक लगाकर मतदान केंद्र पहुंचे थे। वोटिंग के बाद दोनों ने फोटो खिंचवाई और लोगों से मतदान की अपील की।

राजस्थान में गर्माया था कन्हैयालाल हत्याकांड

पिछले साल जून में 2 लोगों ने कन्हैयालाल की हत्या की थी। इसके बाद कन्हैयालाल हत्याकांड राजस्थान सहित पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। हत्याकांड का जिक्र चुनावी सभाओं के मंच से खूब सुनाई दिया था। बीजेपी इसे लेकर कांग्रेस और कानून व्यवस्था पर हमलावर रही। वहीं कांग्रेस में चंद घंटों में आरोपियों को पकड़ने की बात पर अपनी पीठ थपथपाई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय एजेंसी के हाथ में जांच जाने के बाद अब तक क्या हुआ उसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है।

ये खबर भी पढ़िए..

राहुल गांधी ने चुनाव के दिन ऐसा क्या किया कि बीजेपी ने कर दी शिकायत

गोस-रियाज ने की थी कन्हैयालाल की निर्मम हत्या

गोस मोहम्मद और रियाज अत्तारी ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार से कन्हैयालाल को मौत के घाट उतार दिया था। उन्होंने हत्याकांड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि पुलिस ने उन्हें 2 दिन के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था। इस हमले में आतंकी साजिश होने के शक की केंद्रीय एजेंसियों ने इसकी जांच का जिम्मा उठाया था।

Tags:
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Voting in Rajasthan Elections
  • Kanhaiyalal murder case
  • Kanhaiya sons voted
  • राजस्थान चुनाव में मतदान
  • कन्हैयालाल हत्याकांड
  • कन्हैया के बेटों ने की वोटिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग