किसानों को थमाए खजूर के बांझ पौधे, 10 महीने बाद भी नहीं आए फल, 35 करोड़ का हो गया फर्जीवाड़ा

Ashish Bhardwaj | Mar 21, 2026, 16:25 IST
Share
khajur
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में एक अजीबोगरीब घोटाला हुआ। किसानों को खजूर के बांझ पौधे थमा दिए गए हैं। इसमें करीब 35 करोड़ का फर्जीवाड़ा हुआ। अब सरकार ने किसानों को 2.10 करोड़ रुपये मुआवजा और नए पौधे देने का आदेश दिया है।

News In Short

  • राजस्थान में खजूर के पौध वितरण में सामने आया 35 करोड़ का घोटाला।
  • किसानों को मादा पौधों की जगह थमाए नर पौधे। इसमें फल ही नहीं आए।
  • पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजनाके तहत वितरित किये गए थे खजूर के पौधे।
  • हॉर्टिकल्चर विभाग ने इस घोटाले में NFCD अधिकारीयों पर कराई एफआईआर।
  • किसानों को अब मिलेगा ₹2.10 करोड़ का मुआवजा और नए पौधे।

News In Detail

राजस्थान के 17 जिलों में खजूर के खराब पौधे बांटने का मामला सामने आया है। 10 महीने बाद जब फूल नहीं आए तो किसानों की शिकायत पर हुई जांच में पता चला कि अधिकांश पौधे नर थे, जो फूल नहीं दे सकते थे। अब किसानों को मुआवजा और पौधों के रिप्लेसमेंट के आदेश दिए गए हैं। प्रदेश के 17 जिलों में इस पूरे मामले में 35 करोड़ रुपये का घोटाला हो गया।

क्या था पूरा खेल?

राजस्थान के विभिन्न जिलों के किसानों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 2022 में खजूर के पौधे दिए गए थे। सरकार ने मेडजूल, खुनैजी और बरही जैसी कीमती किस्मों के पौधों के लिए भारी सब्सिडी भी दी थी। योजना के तहत प्रति पौधा करीब 4,700 रुपये का भुगतान हुआ। इसमें सरकार ने 3,000 रुपये प्रति पौधा अनुदान दिया था। इन्हें सप्लायर फर्म भारतीय राष्ट्रीय निर्माण एवं विकास सहकारी संघ (NFCD) द्वारा उच्च गुणवत्ता का बताकर सप्लाई कर दिया था।

मादा पौधे में आते हैं फल

खजूर की खेती में केवल मादा पौधों पर ही फल आते हैं। नर पौधों की जरूरत केवल पोलिनेशन के लिए होती है। पोलिनेशन के बाद मादा पौधों पर फल आना शुरू हो जाता है। गंभीर बात यह रही कि सप्लायर फर्म भारतीय राष्ट्रीय निर्माण एवं विकास सहकारी संघ (NFCD) ने मादा की जगह नर पौधे सप्लाई कर दिए। करीब 35.25 करोड़ रुपये का यह पूरा टेंडर अब जांच के घेरे में है।

श्रीगंगानगर से बाड़मेर तक किसान परेशान

सबसे पहले श्रीगंगानगर के किसानों ने देखा कि उनके लगाए पौधों में फूल ही नहीं आ रहे। इसके बाद शिकायतों का अंबार लग गया। श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और पाली सहित 17 जिलों के किसान इस अवैज्ञानिक पौध वितरण से परेशान हैं। यह घोटाला सूरतगढ़ के किसान शीशपाल और छगन लाल की शिकायतों के बाद सामने आया।

NFCD के अधिकारियों पर एफआईआर

उद्यान विभाग की उप निदेशक प्रीति बाला गर्ग की शिकायत पर दिल्ली और जयपुर के 6 बड़े अधिकारियों (NFCD के चेयरमैन और अन्य) के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। अनुबंध के मुताबिक खराब पौधे निकलने पर कंपनी को 800 रुपये प्रति वर्ष प्रति पौधा हर्जाना देना था, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद न हर्जाना दिया गया, न पौधे बदले गए।

अब हॉर्टिकल्चर विभाग ने फैसला लिया है कि प्रभावित किसानों को मुआवजा के साथ रिप्लेसमेंट पौधे भी दिए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए 2.10 करोड़ रुपये का मुआवजा मंजूर किया है। इसमें से 1.10 करोड़ केवल श्रीगंगानगर के किसानों को इस मार्च के अंत तक DBT के माध्यम से मिल जाएंगे।

ये भी पढे़:-

राजस्थान में नया गैस सिलेंडर बुकिंग सिस्टम लागू, अब OTP से होगी कन्फर्म

क्या हैं वो जल समझौते, जिसके आधार पर पंजाब मांग रहा 1.44 लाख करोड़ की वाटर रॉयल्टी

बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर में मुन्नाभाई की एंट्री, जाली अंगूठे से बायोमेट्रिक को चकमा देने की कोशिश

सरिस्का टाइगर रिजर्व में रात के अंधेरे में डाला कचरा, वन्यजीवों के लिए बना खतरा

Tags:
  • राजस्थान
  • एफआईआर
  • श्रीगंगानगर
  • पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
  • खजूर के पौध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा