नौकरी बदलने पर अब वेतन-भत्तों की वसूली नहीं, बजट बहस के जवाब में की अहम घोषणा

Mukesh Sharma | Feb 17, 2026, 22:52 IST
Share
Bajat reply
Photograph: (the sootr)

राजस्थान सरकार ने मंगलवार को कई अहम घोषणा की हैं। ये घोषणाएं राज्य विधानसभा में बजट पर बहस के जवाब में की गई। किसानों को खेत तक जाने के लिए जमीन सरकार देगी

News In Short

  • राजस्थान बजट पर विधानसभा में वित्त मंत्री का आया जवाब।
  • वित्त मंत्री ने सभी वर्गों के लिए की कई नई अहम घोषणाएं।
  • अब नौकरी बदलने पर कर्मचारियों से वेतन-भत्तों की नहीं होगी वसूली
  • राज्य कर्मचारियों और किसानों को दी गई कई राहत।
  • किसानों को खेत तक जाने के लिए जमीन सरकार देगी

News In Detail

राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में बजट बहस के जवाब में कई घोषणा की। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को ट्रेनिंग के दो साल की अवधि में केंद्र या राज्य की दूसरी नौकरी में जाने पर मौजूदा पद छोड़ने पर राहत दी है। उन्होंने कहा कि दो साल की अवधि में पद छोड़ने पर अब वेतन-भत्तों की वसूली नहीं होगी।

रिटायरमेंट तक इंश्योरेंस कवर

वित्त मंत्री ने बजट 2026-2027 के लिए पेश किए बजट पर बहस का जवाब देते हुए कहा कि कर्मचारियों को अब रिटायरमेंट तक इंश्योरेंस कवर मिलेगा। अभी रिटायर होने वाले कर्मचारी का उसके रिटायरमेंट साल में एक अप्रैल को खत्म हो जाता है।

किसानों को रास्ते के लिए मिलेगी जमीन

वित्त मंत्री की घोषणा के अनुसार किसानों को खेत तक के रास्ते के लिए 20 फीट तक सरकारी जमीन की पट्टी का आवंटन हो सकेगा। इसके लिए डीएलसी की दुगुनी दर से पैसा देना होगा। उन्होंने कहा कि रास्तों और खातेदारी जमीन के बीच में सरकारी भूमि होने पर अप्रोच रोड-पहुंच मार्ग-उपलब्ध नहीं हो पाता।

ऐसी खातेदारी जमीन का गैर कृषि कामों में उपयोग के लिए लैंड यूज चेंज नहीं हो सकता। ऐसे मामलों में 20 फीट तक की चौड़ाई की सरकारी जमीन की पट्टी का कृषि भूमि की प्रचलित डीएलसी की दुगनी दर से भुगतान करने पर संबंधित खातेदार को अप्रोच रोड- पहुंच मार्ग के लिए आवंटन आवंटन किया जा सकेगा।

वित्त मंत्री की घोषणाएं

  • 690 करोड़ के सड़क कार्यों की घोषणा
  • पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदलने के लिए 150 करोड़
  • 220 कराड़ के पेयजल के काम होंगे
  • बिजली के नए जीएसएस का निर्माण होगा
  • कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास नया इंडस्ट्रियल एरिया बनेगा
  • एमएसएमई के नए आवेदन अब जिला उद्योग केेंद्र में प्रोसेस होगा
  • स्कूल कॉलेजों मेें नए सब्जेक्ट और नए काम होंगे
  • ट्रिपल आईटी कोटा में नए कोर्स शुरू होंगे। केंद्र के सहयोग से कोटा के ट्रिपल आईटी को एआई हब बनाया जाएगा
  • मेडिकल कॉलेज कोटा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होगी, कोटा के अस्पतालों में 25 करोड़ के काम होंगे
  • 75 हजार स्कूली बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे दिए जाएंगे
  • एक लाख महिलाओं को सेल्फ डिफेंस,काउंसलिंग की ट्रैनिंग दी जाएगी
  • अंबेडकर ओबीसी छात्रावासों की सीटें बढ़ेगी
  • रामगढ़ विषधारी अभयारण्य में सफारी सुविधााओं पर 25 करोड़ खर्च होंगे
  • नए वेटरीनरी अस्पताल, सब सेंटर खोले जाएंगे
  • बीकानेर के लूणकरणसर में मिनी सचिवालय बनेगा
  • लूणी में नया पुलिस थाना

एक लाख पदों पर भर्ती प्रोसेस में

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरियां दे रही है। एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है। निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

कांग्रेस पर तंज, कर गए खजाना खाली

वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि खजाना खाली कर गए और सीख हमें देते हैं। घाटे के बीज बो कर हिसाब हमसे लेते हैं। हमारी सरकार राजस्व आय में वृद्धि करने के लिए प्रयासरत है। कांग्रेस सरकार के वक्त राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का के 4.4% था, जबकि हमारी सरकार के द्वारा राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 2025—26 में 3.87% अनुमानित किया। साल 2026-27 में कम करके 3.6 9% अनुमानित है।

बुधवार को मेडिकल पर होगी बहस

वित्त मंत्री के बजट पर बहस का जवाब पूरा होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद स्वास्थ्य और मेडिकल एज्यूकेशन की अनुदान मांगों पर बहस होगी। बहस के बाद देर शाम अनुदान मांगों को पारित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए कुछ घोषणाएं कर सकते हैं।

ये भी पढे़:-

जयपुर एयरपोर्ट पर कुत्ते ने महिला पैसेंजर को बनाया शिकार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

ईशान किशन करेंगे जयपुर की मॉडल से शादी, दादा जी ने की रिश्ते की पुष्टि

16 करोड़ खर्च कर जयपुर को मिल सकते है आईपीएल के चार मैच, स्टेडियम का सुधार कार्य जोरों पर

जयपुर सहित सभी संभाग होंगे सिग्नल फ्री, सैनिकों के लिए कई नई योजना

Tags:
  • दीया कुमारी
  • वित्त मंत्री
  • घोषणा
  • विधानसभा
  • बजट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती