खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2019 : छह साल बाद सरकारी अधिकारी बनने का सपना होगा साकार

Gyan Chand Patni | Aug 22, 2025, 20:54 IST
Share
food officer
food officer

राजस्थान लोकसेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 98 पदों के लिए मेरिट सूची जारी की। छह साल बाद अधिकारी बनने का सपना साकार होगा । अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत है ।

राजस्थान लोकसेवा आयोग (RPSC) ने छह साल के लंबे इंतजार के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 98 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी कर दी है।

ये पद अगस्त 2019 में निकाले गए थे और इनमें से नौ पद टीएसपी (Tribals Sub Plan) क्षेत्र के लिए आरक्षित थे। यह सूची उन अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, जो वर्षों से इस मौके का इंतजार कर रहे थे। सरकारी अधिकारी बनना युवाओं का सपना होता है।

कैसे हुआ चयन

RPSC ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए परीक्षा 25 नवंबर 2019 को आयोजित की थी। परीक्षा का परिणाम मार्च 2020 में जारी किया गया था। हालांकि, इस दौरान आयोग ने कुछ अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित कर दिया था। इसके बाद 2 जून 2025 को एक अतिरिक्त विचारित सूची जारी की गई, जिसमें अपात्र घोषित किए गए अभ्यर्थियों के स्थान पर 44 नए अभ्यर्थियों को शामिल किया गया।

इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया

सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए 11 से 20 जुलाई 2025 के बीच इंटरव्यू आयोजित किए गए। इन साक्षात्कारों के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 98 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की गई है। लगातार धरना प्रदर्शन होते रहे, लेकिन अब यह खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2019चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अंततः उम्मीदवारों का सपना साकार हुआ है।

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में डेजर्ट क्लाइमेट चेंज रिसर्च सेंटर (DCRC) की होगी स्थापना

राजस्थान : 23 हजार से ज्यादा परिवारों को 16 साल से पक्की नौकरी का इंतजार



पद के लिए पात्रता मानदंड

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऑयल टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर साइंस, वेटरिनरी साइंस, बायो-केमिस्ट्री, या माइक्रोबायोलॉजी में बैचलर डिग्री की आवश्यकता थी।

इसके अलावा, केमिस्ट्री या मेडिसिन विषय में मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र थे। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना भी आवश्यक था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी चयन प्रक्रिया पूरी होने से अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है।



आवेदन प्रक्रिया में क्या कदम उठाए गए थे

राजस्थान लोक सेवा आयोगRPSC ने इस भर्ती के लिए विस्तृत जानकारी प्रदान की थी, जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी गई थी। अभ्यर्थियों को एक सुनिश्चित और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चयनित किया गया, जिससे इस भर्ती में पारदर्शिता बनी रही।

FAQ

  1. 1. खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद के लिए परीक्षा कब हुई थी?
    खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद के लिए परीक्षा 25 नवंबर 2019 को आयोजित की गई थी।
  2. 2. RPSC ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की चयन प्रक्रिया के दौरान क्या कदम उठाए थे?
    RPSC ने पहले परीक्षा परिणाम जारी किया, फिर कुछ अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित किया और अंत में एक अतिरिक्त विचारित सूची जारी कर नए उम्मीदवारों को शामिल किया।
  3. 3. खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद के लिए पात्रता क्या थी?
    उम्मीदवारों को फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, या संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री और हिंदी व राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक था।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩





Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • RPSC
  • सरकारी अधिकारी
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2019
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी चयन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज