राजस्थान की 'लुटेरी दुल्हन' का खुलासा : 7 महीनों में रचाई 25 शादियां, पुलिस भी रह गई हैरान

Reena Sharma Vijayvargiya | May 20, 2025, 16:57 IST
Share
The sootr
The sootr

सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस को भी चौंका दिया है। अनुराधा नाम की एक महिला पर आरोप है कि उसने मात्र सात महीनों में 25 शादियां रचाकर पुरुषों को ठग लिया।

सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में एक दिलचस्प और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक महिला, अनुराधा, को गिरफ्तार किया है, जो कि पिछले 7 महीनों में लगभग 25 शादियां कर चुकी थी। हर बार शादी के कुछ दिन बाद वह अपने पति से जेवरात, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो जाती थी। इस लुटेरी दुल्हन ने फर्जी तरीके से शादियां रचाई और हर बार वही धोखाधड़ी का खेल खेला।

खबर यह भी : सुहागरात के दिन ही नगदी और गहने लेकर भाग गई लुटेरी दुल्हन, इंतजार करता रहा दूल्हा

जाल में फंसने वाले लोग

विष्णु शर्मा नामक एक व्यक्ति ने मानटाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उसे अनुराधा से शादी करने के लिए 2 लाख रुपये की राशि देनी पड़ी थी। विष्णु ने आरोप लगाया कि उसे अनुराधा से विवाह करने का वादा किया गया था और इसके बदले में एक इकरारनामा तैयार किया गया था। 20 अप्रैल को यह विवाह हुआ, लेकिन कुछ ही दिन बाद 2 मई की रात को अनुराधा अपने सभी जेवर, नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

खबर यह भी : महिला को थाने लाई पुलिस तो पहुंच गए चार पति, आरोपी निकली लुटेरी दुल्हन

कैसे हुआ गिरफ्तारी का सिलसिला?

विष्णु की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपित को पकडऩे के लिए एक टीम का गठन किया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अनुराधा भोपाल में छुपी हुई थी। इसके बाद एएसआई मीठा लाल यादव के नेतृत्व में पुलिस ने भोपाल पहुंचकर जाल बिछाया। एक कांस्टेबल के माध्यम से आरोपित को पकडऩे की योजना बनाई गई, जिसमें आरोपी की तस्वीरें दिखाकर उसकी पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबर यह भी : शादी के 14 दिन बाद ससुराल से रफूचक्कर, लुटेरी दुल्हन ने किया बड़ा कांड

फर्जी विवाह के गिरोह का खुलासा

The sootr
The sootr
अनुराधा के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने और भी चौंकाने वाली जानकारी हासिल की। यह पता चला कि भोपाल में एक फर्जी विवाह गिरोह काम कर रहा था। गिरोह के सदस्य जैसे रोशन, सुनीता, रघुवीर, गोलू और जुर्जन के नाम सामने आए हैं। ये लोग विवाह के इच्छुक व्यक्तियों से संपर्क कर उन्हें फर्जी तरीके से शादी के लिए बहलाते थे। इनसे संपर्क करने पर ये लोग अपनी महिला एजेंट्स की तस्वीरें दिखाते और विवाह के लिए 2 से 5 लाख रुपये तक की रकम मांगते थे।

खबर यह भी : लुटेरी दुल्हन ने प्यार में फंसाकर शादियां की... दहेज एक्ट में माल ऐंठा

सात महीनों में 25 शादियां, हर 8 दिन में एक नया पति

इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अनुराधा ने सात महीनों में 25 शादियां की। यानी हर आठवें दिन उसे एक नया पति मिल जाता था। उसने भोपाल में काला पीपल पन्ना खंडी के गब्बर से भी 2 लाख रुपये लेकर शादी की थी और फिर उसके साथ रह रही थी।

पुलिस की ओर से कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच तेज कर दी है और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को पकडऩे के लिए भी तफ्तीश जारी है। इस मामले में और कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Tags:
  • लुटेरी दुल्हन
  • धोखाधड़ी
  • गिरोह
  • गिरफ्तारी
  • विवाह
  • फर्जी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज