आवारा कुत्तों का आतंक खत्म करने के लिए क्या कदम उठाए, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Mukesh Sharma | Jul 01, 2026, 20:20 IST
Share
आवारा कुत्तों के आतंक पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब
आवारा कुत्तों के आतंक पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

राजस्थान हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों के आतंक पर संज्ञान लेते हुए सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा है कि मानव जीवन के लिए खतरा बनने वाले डॉग्स का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाए।

समझें क्या है पूरा मामला

  • हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों के आतंक पर संज्ञान लेते हुए सरकार से जवाब मांगा।
  • कोर्ट ने दिए निर्देश, डॉग्स का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो, उल्लंघन पर किया जाए जुर्माना।
  • सार्वजनिक जगहों पर फेंसिंग तथा एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धत कराने के निर्देश।
  • हाईकोर्ट ने साफ किया कि यह आदेश सिर्फ जयपुर नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में लागू होगा।
राजस्थान हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में अब तक की गई कार्रवाई बताने को कहा है।

एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की बैंच ने इस मामले में स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेते हुए केन्द्र, राज्य सरकार और भारतीय पशु कल्याण बोर्ड से जवाब मांगा है।

कोर्ट ने साथ ही कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को भी कहा है।

अदालत ने इसके लिए राज्य सरकार को निर्देश भी दिए हैं। इसमें ऐसे सभी पालतू पशु (जिसमें कुत्ते भी हैं) जो मानव जीवन के लिए खतरा उत्पन्न कर सकते हैं, उनका अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन किया जाए। रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले मालिकों पर जुर्माने सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

आवारा कुत्तों की नसबंदी-वैक्सीनेशन कराए

हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्या सभी शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, खेल मैदान, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन के चारों तरफ फेंसिंग और गेट लगाए गए है या नहीं। पकड़े कुत्तों की नियमानुसार नसबंदी और वैक्सीनेशन किया जाए। पीएचसी और सीएचसी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएं।

कोर्ट ने भारतीय पशु कल्याण बोर्ड को भी नोटिस जारी किया है। इसमें यह बताने को कहा है कि जिला स्तर पर पशु कल्याण बोर्ड की स्थापना के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। कोर्ट ने कुत्तों के काटने की घटनाओं की रोकथाम के लिए एसओपी तैयार करने की प्रगति बताने को कहा है।

बच्चों और बुजुर्गों को गंभीर खतरा

अदालत ने कहा कि आवारा कुत्तों का आतंक यानीडॉग बाइट की घटनाएं विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के जीवन के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं।

कोर्ट ने कहा है कि नगर निकायों और पशुपालन विभाग के समन्वय स्थापित करके जागरूक करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। निर्देशों की अनुपालना केवल जयपुर शहर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे राजस्थान में इसे लागू किया जाना अनिवार्य हैं। मामले में अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी।

ये भी पढ़ें:-

पूर्व विधायक बलजीत यादव को राजस्थान हाई कोर्ट से झटका, कोर्ट ने नहीं दी जमानत

आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से मिली राहत, जेल में उचित चिकित्सा सुविधा के आदेश

राजस्थान हाई कोर्ट का आदेश, यौन अपराधों में फोटो-वीडियो सीलबंद लिफाफे में हों पेश

राजस्थान हाई कोर्ट ने दुग्ध संघों में प्रशासक लगाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • आवारा कुत्तों का आतंक
  • जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज