जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त: शिक्षा निदेशक और सचिव की लगाई क्लास, कहां-जमीनी हालात अलग क्यों

Ashish Bhardwaj | Feb 02, 2026, 15:35 IST
Share
Rajasthan high court
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाई कोर्ट ने जर्जर स्कूलों के हालात पर राज्य सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि सरकार की रिपोर्ट कागजों में कुछ और धरातल पर हकीकत कुछ और है।

News In Short

  • राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य के जर्जर स्कूलों की स्थिति पर सरकार को फटकार लगाई।
  • कोर्ट ने कहा कि सरकार की रिपोर्ट कागजों पर सही दिखती है, लेकिन जमीनी हालात अलग हैं।
  • शिक्षा विभाग को स्कूलों की मरम्मत के लिए ठोस रोडमैप प्रस्तुत करने की हिदायत दी।
  • कोर्ट ने बच्चों की सुरक्षा और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी पर गंभीर टिप्पणी की।
  • अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी, सरकार से डिटेल रिपोर्ट की मांग की गई है।

News In Detail

राजस्थान हाई कोर्ट ने एक बार फिर राज्य के स्कूलों की जर्जर स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग को कड़ी फटकार लगाई हैं। इस मामले पर सुनवाई करते हुए जस्टिस महेंद्र गोयल और जस्टिस अशोक कुमार जैन की खंडपीठ ने कहा कि सरकार की रिपोर्ट कागजों में कुछ और दर्शा रही है। लेकिन वास्तविकता बिल्कुल अलग है।

सरकार और शिक्षा विभाग को फटकार

सुनवाई के दौरान शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल और निदेशक सीताराम जाट को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत के लिए कोई ठोस रोडमैप न पेश करने पर कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने बूंदी हादसे का उदाहरण देते हुए कहा कि रिपोर्ट में ही बताया गया है कि बच्चे बिल्डिंग के गिरने से पहले जान बचाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है।

बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

कोर्ट ने स्वच्छता अभियानों पर भी गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब एक बच्ची घर से स्कूल जाती है, तो उसे शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पाती। वे बच्चे स्कूल में पानी की बोतल लेकर जाते हैं, लेकिन कम पानी पीते हैं ताकि उन्हें टॉयलेट न जाना पड़े। यह स्थिति समाज और सरकार की नाकामी को दिखाती है। कोर्ट ने राजनीति में व्यस्त नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि उनका ध्यान केवल ट्रांसफर जैसी बातों पर रहता है, जबकि बच्चों की बुनियादी जरूरतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

16 फरवरी को अगली सुनवाई

कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को निर्धारित की है। कोर्ट ने राजस्थान सरकार से लगातार डिटेल रिपोर्ट की मांग की है, लेकिन सरकार द्वारा समय पर रिपोर्ट न देने पर नाराजगी जताई है। इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की ओर से अधिवक्ता वागीश सिंह ने पैरवी की।

सर्वे रिपोर्ट और जर्जर स्कूलों की स्थिति

सरकार द्वारा पेश की गई सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राज्य में 5,667 स्कूल जर्जर हालत में हैं। इनमें 86,934 भवन भी जर्जर पाए गए हैं। इसके अलावा 17,109 शौचालय पूरी तरह से जर्जर हैं और 29,093 शौचालयों को मरम्मत की आवश्यकता है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि सरकार की ओर से किए गए दावे और वास्तविकता के बीच बहुत बड़ा अंतर है।

झालावाड़ स्कूल हुआ था हादसा

झालावाड़ में सरकारी स्कूल 25 जुलाई 2025 को बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 35 बच्चे दब गए थे। इनमे 7 बच्चों की मौत हो गई थी। हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया। इस हादसे की चर्चा पुरे देश में चर्चा हुई थी।

ये भी पढे़:-

केंद्रीय करों में राजस्थान के हिस्से पर चली कैंची, विकास के समीकरणों पर पड़ेगा असर

पहली पोस्टिंग में ही 30 हजार की रिश्वत लेते धराई सीएमओ नेहा शर्मा, MPPSC के इंटरव्यू से मारी थी बाजी

एमपी, सीजी और राजस्थान में ठंड का अलर्ट... कहीं गिरे ओले तो कहीं छाया रहा घना कोहरा

राजस्थान रोडवेज में 'ऑपरेशन क्लीन राइड',फ्लाइंग टीम की बताते थे लोकेशन, 8 गिरफ्तार

Tags:
  • शिक्षा विभाग
  • हाई कोर्ट
  • सरकारी स्कूल
  • फटकार
  • जर्जर स्कूल भवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई