राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 7 RAS का तबादला

Jageshwar prasad | Aug 22, 2026, 24:09 IST
Share
कार्मिक विभाग ने 6 आईएएस और 7 आरएएस के ट्रांसफर किए
कार्मिक विभाग ने 6 आईएएस और 7 आरएएस के ट्रांसफर किए

राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईएएस (IAS) और 7 आरएएस (RAS) अधिकारियों के तबादले किए। नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच तुरंत जॉइन करने के निर्देश।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया।
  • कार्मिक विभाग ने 6 आईएएस और 7 आरएएस के ट्रांसफर किए।
  • उदयपुर संभागीय आयुक्त समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव।
  • बगरू में आईएएस दिव्यांश सिंह की जगह आरएएस जयपाल सिंह।
  • निकाय चुनाव के चलते अधिकारियों को तुरंत जॉइनिंग देने के निर्देश।
राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग (Department of Personnel – DOP) ने 21 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेशों के तहत 6 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 7 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए गए हैं।

राज्य में प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह सूची जारी की गई है। सरकार ने प्रशासनिक कसावट और चुनावी तैयारियों को सुचारू बनाने के लिए यह कदम उठाया है।

IAS अधिकारियों के पदस्थापन में बड़ा बदलाव

आईएएस अधिकारियों की सूची में कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी को संभागीय आयुक्त उदयपुर के पद से हटाकर आयुक्त टीएडी (TAD) उदयपुर एवं देवस्थान विभाग का दायित्व सौंपा गया है। वहीं पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) कर रहे खजान सिंह को उदयपुर का नया संभागीय आयुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा एपीओ चल रहे अविचल चतुर्वेदी को आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण) जयपुर लगाया गया है। एच. गुईटे को विशेषाधिकारी, सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (HCM RIPA) जयपुर पदस्थ किया गया है।



सचिवालय और मैदानी पदों पर नई नियुक्तियां

वाणिज्यिक कर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त सोहन लाल को संयुक्त शासन सचिव, कृषि (ग्रुप-2) विभाग जयपुर लगाया गया है। वहीं बगरू में उपखण्ड अधिकारी (SDM) के रूप में तैनात आईएएस दिव्यांश सिंह का तबादला संयुक्त शासन सचिव, शिक्षा विभाग राजस्थान के पद पर किया गया है।

आईएएस दिव्यांश सिंह के स्थान पर आरएएस जयपाल सिंह राठौड़ को बगरू का नया उपखण्ड अधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है। जयपाल सिंह इससे पहले अजमेर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त थे।

7 RAS अधिकारियों के भी हुए तबादले

कार्मिक (क-4) विभाग द्वारा जारी आरएएस सूची में कई उपखंडों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। राज लक्ष्मी गहलोत को रावतभाटा से अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) चित्तौड़गढ़ लगाया गया है। जगत राजेश्वर को उप सचिव, राजस्थान राज्य महिला आयोग बनाया गया है।

इसके अलावा कार्तिकेय मीणा को उपखण्ड अधिकारी अकलेरा (झालावाड़), सुश्री पूजा मीणा को उपखण्ड अधिकारी भवानीमंडी (झालावाड़) और सुनीता यादव-III को उपखण्ड अधिकारी नोहर (हनुमानगढ़) के पद पर तैनात किया गया है। बनवारी लाल बैरवा को सहायक कलक्टर भादरा (हनुमानगढ़) लगाया गया है।



तुरंत जॉइनिंग के निर्देश

कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में बेहद सख्त हिदायत दी गई है। प्रस्तावित चुनावों के मद्देनजर सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

अधिकारियों को बिना किसी अवकाश या कार्यग्रहण काल (Joining Time) का उपयोग किए तुरंत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निकाय चुनाव के ऐलान से पहले 21 RAS अफसर बदले

आचार संहिता से पहले बड़ा एक्शन, 26 IAS और 53 RAS अफसरों के तबादले

आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजस्थान में 178 RAS के तबादले

ट्रांसफर के बावजूद जॉइन नहीं कर रहे RAS अफसर, कार्मिक विभाग ने दिया रिलीव होने का आदेश

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • निकाय चुनाव
  • कार्मिक विभाग
  • प्रशासनिक फेरबदल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा