राजस्थान में दागी आईएएस को विभागीय जांच का जिम्मा, गहलोत के भरोसेमंद अफसर हटे

Jinesh Jain | Jun 23, 2025, 15:07 IST
Share
rajasthan-ias-transfer
rajasthan-ias-transfer

राजस्थान में आईएएस अफसरों के तबादले के बाद, 'दागी' अफसरों को विभागीय जांच सौंपा गया। गहलोत सरकार के विश्वस्त अफसरों को महत्वपूर्ण पदों से हटाया गया।

राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 62 अफसरों अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं इस तबादले में कई प्रशासनिक और राजनीतिक समीकरणों की छाप दिख रही है। रात के अंधेरे में हुए इन तबादलों को लेकर भजनलाल सरकार डेढ़ साल से कोई सहमति नहीं बना रही थी। आखिरकार रविवार देर रात अंधेरे में निकाली गई इस सूची में कई आईएएस को पॉवरफुल किया गया। वहीं पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय से अहम पदों पर रहे कुछ अधिकारियों को कमजोर किया है।

ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान में 62 IAS अफसरों के तबादले, अखिल अरोड़ा को वित्त और आनंद कुमार को गृह विभाग से हटाया

सूची में ये नाम चकित करने वाले

सूची में सबसे चकित करने वाला नाम आईएएस हनुमान मल ढाका (IAS) का है। पिछले साल उन पर दूदू कलेक्टर के पद पर रहते हुए एक गंभीर आरोप लगा था। आईएएस ढाका पर यह आरोप लैंड कन्वर्जन के बदले 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का था। एसीबी ने उन पर रेड भी डाली थी। उन्हें विभागीय जांच विभाग का जिम्मा दिया गया है। इसी तरह हथियार लाइसेंस जारी करने के मामले में फंसे झुंझुनूं कलेक्टर रामावतार मीणा को भी हटा दिया गया है। इन्हें भी विभागीय जांच का निदेशक नियुक्त किया है।

सीएम के गृह जिले के कलेक्टर हटे

सीएम भजनलाल के गृह जिले भरतपुर के कलेक्टर पर गाज गिरी है। वहां के कलेक्टर अमित यादव को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में निदेशक नियुक्त किया है। भरतपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर को शहरी स्वच्छ भारत मिशन में नियुक्त बनाया है। इसी तरह टोंक की कलेक्टर सौम्या झा को भी हटाया गया है। बताया जाता है कि सौम्या को कांग्रेस नेता नरेश मीणा के थप्पड़ कांड को सही ढंग से हैंडल नहीं करने के कारण हटाया गया है। हाल ही में इसी जिले में बनास नदी के किनारे पिकनिक मनाने आए आठ युवकों की मौत से भी नाराज थे। सौम्या को आईईएस निदेशक बनाया है।

ये खबर भी पढ़िए...लंबे समय से जमे 33 पटवारियों के तबादले, 84 राजस्व निरीक्षक भी बदले गए

मंत्रियों से अनबन पर हटाए

कुछ अधिकारियों को मंत्रियों से अनबन का भी खमियाजा भुगतना पड़ा है। डिप्टी सीएम दिव्या कुमारी की शिकायत के बाद वित्त और पर्यटन समेत उनके चार विभागों में से तीन के आईएएस बदल दिए है। पर्यटन सचिव रवि जैन को स्वायत्त शासन विभाग में भेजा गया है। इनकी जगह राजेश यादव को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ आईएएस कुंजीलाल मीणा को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की रार अभी खत्म नहीं हुई है। कुंजीलाल को जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग का एसीएस बनाया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर कुंजीलाल को इंदिरा गांधी नहर बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया था। लेकिन अब उन्हें इस पद से हटा दिया गया है।

गहलोत के विश्वस्त अफसर हटे

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के विश्वस्त रहे अखिल अरोड़ा और आनन्द कुमार भाजपा शासन में भी अहम पदों पर डटे हुए थे। एएसीएस अरोड़ा को वित्त से हटाकर जलदाय विभाग और आनन्द कुमार को गृह विभाग से वन विभाग में भेजा गया है। गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका को उच्च और तकनीकी शिक्षा का एसीएस बनाया गया है। अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

ये हुए अधिक पावरफुल

सीएम के भरोसेमंद आईएएस शिखर अग्रवाल का कद बढ़ाया गया है। उन्हें रीको अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आलोक गुप्ता को सीएम से हटाकर उद्योग विभाग में भेजा गया है। सरकार इस समय निवेश बढ़ाने को लेकर सक्रिय है। सीएम के विशिष्ट सचिव संदेश नायक को सूचना एवं जनसंपर्क का आयुक्त एवं विशिष्ट सचिव बनाया है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

आईएएस अफसर | IAS Officers | राजस्थान सरकार | Rajasthan government | अशोक गहलोत | Ashok Gehlot | ias transfer news | IAS officers transfer

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • Rajasthan government
  • Ashok Gehlot
  • अशोक गहलोत
  • आईएएस अफसर
  • IAS Officers
  • विभागीय जांच
  • IAS officers transfer
  • ias transfer news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती