634175e6-b8f
राजस्थान में 62 IAS अफसरों के तबादले, अखिल अरोड़ा को वित्त और आनंद कुमार को गृह विभाग से हटाया
Amresh Kushwaha | Jun 23, 2025, 08:01 IST
ias-transfer-list-2025
राजस्थान में 62 IAS अफसरों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर हुए हैं। कई जिलों के कलेक्टर और विभागों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। देखें पूरी लिस्ट...
Rajasthan IAS Transfer List: राजस्थान में लंबे समय के बाद राज्य सरकार ने एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इस सर्जरी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 62 IAS अधिकारियों को इधर-उधर किया गया। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के समय से वित्त विभाग संभाल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा और गृह विभाग देख रहे एसीएस आनंद कुमार को हटा दिया।
देर रात हुए आदेश के अनुसार एसीएस अखिल अरोड़ा को जलदाय विभाग तथा आनंदकुमार को वन विभाग एसीएस नियुक्त किया गया है। सीएम के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता को सीएमओ की बजाय उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ आईएएस वैभव गालरिया को वित्त और भास्कर सावंत को गृह विभाग सौंपा गया है।
ये खबर भी पढ़िए...लंबे समय से जमे 33 पटवारियों के तबादले, 84 राजस्व निरीक्षक भी बदले गए
भजनलाल सरकार ने पिछले साल जनवरी में प्रशासनिक फेरबदल किया था। तब से आईएएस के तबादलों का इंतजार किया था। साथ ही राज्य सरकार ने 21 आईएएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सरकार ने भरतपुर, अजमेर और बीकानेर व 10 जिला कलेक्टरों को भी बदल दिया है।
रविवार को जारी किए गए ट्रांसफर लिस्ट में कुछ प्रमुख बदलाव हुए हैं:
![634175e6-b8f]()
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में एक बार फिर टला प्रशासनिक फेरबदल, 25 जून के बाद होंगे IAS अफसरों के तबादले
इस फेरबदल के तहत कई जिलों में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। इन जिलों में प्रशासनिक बदलाव के साथ-साथ जनहित की योजनाओं में भी नए दृष्टिकोण से कार्य किए जाएंगे।
इसके अलावा, संभागीय आयुक्तों के स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं:
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षिका के तबादले पर लगाई रोक, नए सिरे से होगी समीक्षा
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
ias transfer news | administrative changes in Rajasthan | IAS officers transfer | आईएएस
सीएम के प्रमुख सचिव को भी हटाया
ये खबर भी पढ़िए...लंबे समय से जमे 33 पटवारियों के तबादले, 84 राजस्व निरीक्षक भी बदले गए
18 महीने बाद फेरबदल
मुख्य अधिकारियों के ट्रांसफर
- सुबोध अग्रवाल को राजस्थान वित्त निगम जयपुर के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।
- अखिल अरोड़ा को जयपुर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी का अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) नियुक्त किया गया है।
- कुलदीप रांका को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
- आनंद कुमार को वन और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यहां देखें पूरी लिस्ट
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में एक बार फिर टला प्रशासनिक फेरबदल, 25 जून के बाद होंगे IAS अफसरों के तबादले
इन जिलों में नए कलेक्टर
- काना राम को सवाई माधोपुर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
- कल्पना अग्रवाल को टोंक का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
- कमर उल जमान चौधरी को भरतपुर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
- पीयूष समरिया को कोटा का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
- प्रियंका गोस्वामी को कोटपूतली बहरोड़ का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
- अरुण कुमार हसीजा को राजसमंद का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
- कमल राम मीणा को ब्यावर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
- श्वेता चौहान को फलौदी का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
- महेंद्र खड़गावत को डीडवाना कुचामन का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है
संभागीय आयुक्तों में बदलाव
- डॉ. रवि सुरपुर को बीकानेर संभाग से प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- डॉ. टीना सोनी को भरतपुर संभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- शक्ति सिंह राठौड़ को अजमेर संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- विश्राम मीणा को बीकानेर के नए आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक ढांचे को मिलेगी मजबूती
इस फेरबदल का उद्देश्य राज्य में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाना और सरकार के लक्ष्यों को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करना है। नए कलेक्टरों और अधिकारियों को नए कार्य क्षेत्र में नियुक्त किया गया है। इससे वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकेंगे। वहीं प्रशासनिक कार्यों में सुधार ला सकेंगे।
नए अधिकारियों के बारे में जानें
- काना राम - सवाई माधोपुर जिले के नए कलेक्टर हैं। उनका कार्यक्षेत्र प्रमुख रूप से कानून-व्यवस्था और जिला प्रशासन के सुधार पर केंद्रित होगा।
- कल्पना अग्रवाल - टोंक जिले की नई कलेक्टर, प्रशासनिक सुधारों के साथ-साथ विकास कार्यों में नई दिशा देने के लिए तैयार हैं।
- कमर उल जमान चौधरी - भरतपुर के नए कलेक्टर, उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिल सकती है।
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
ias transfer news | administrative changes in Rajasthan | IAS officers transfer | आईएएस
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
By Ramanand Tiwari
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
By Amresh Kushwaha
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
By Ramanand Tiwari
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
By Mukesh Sharma
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
By Ramanand Tiwari
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज
By VINAY VERMA