मध्य प्रदेश में एक बार फिर टला प्रशासनिक फेरबदल, 25 जून के बाद होंगे IAS अफसरों के तबादले
Sourabh Bhatnagar | Published:
mp-government-transfer-IAS-officers-2025
मध्य प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले की तैयारी कर रही है। इस बार बारी राज्य के दिग्गज आईएएस अधिकारियों की है। तबादलों के लिए चर्चा का दौर शुरू हो गया है।
मध्य प्रदेश में बहुप्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल एक बार फिर टल गया है। मंगलवार को देर शाम मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आईएएस अफसरों के तबादलों पर एक घंटा चर्चा की थी। इस समय यह माना जा रहा था कि एक-दो दिनों में आईएएस अफसरों की तबादला सूची आ सकती है। लेकिन, उसके बाद मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते तबादला सूची को अंतिम रूप देने की बैठक नहीं हो पाई। अब शनिवार को मुख्य सचिव दो दिन के लिए बाहर जा रहे हैं। दूसरी तरफ, सोमवार-मंगलवार से वाराणसी (बनारस) में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक होगी। इसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत बड़े प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। ऐसे में आईएएस अफसरों की तबादला सूची 25 जून के बाद आने की संभावना है। खबर यह भी...2016 बैच के IAS स्वप्निल वानखेड़े बने दतिया कलेक्टर, सूत्र ने उठाया था मुद्दा
• प्रियंक मिश्रा – धार • अभय अरविंद बेडेकर – अलीराजपुर • राघवेन्द्र सिंह – आगर मालवा • हिमांशु चन्द्रा – नीमच • रविन्द्र कुमार चौधरी – शिवपुरी • अंकित अस्थाना – मुरैना • संजीव श्रीवास्तव – भिंड • प्रतिभा पाल – रीवा • सोनिया मीना – नर्मदापुरम • शीलेन्द्र सिंह – छिंदवाड़ा • राजेश राजौरा • संजय दुबे • मनु श्रीवास्तव • संजय शुक्ला • नीरज मंडलोई • रश्मी अरुण शमी • अनुपम राजन • संदीप यादव • ई. रमेश • विवेक पोरवाल • अमित राठौर • संजय गोयल • डीपी आहूजा • अभिजीत अग्रवाल • अभिषेक सिंह • संजीव सिंह • एमआर रघुराज • सिबी चक्रवर्ती इसके अलावा अजय कटेसरिया और चंद्रमौली शुक्ला का नाम भी संभावित तबादलों की लिस्ट में शामिल है। अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
किन अधिकारियों के तबादले संभावित?
सूत्रों के अनुसार, इस बार की तबादला सूची में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हो सकते हैं। मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले जाने की चर्चा है। कुछ अधिकारियों से उनके अतिरिक्त प्रभार हटाए जा सकते हैं, जबकि कुछ को नए विभागों का जिम्मा सौंपा जा सकता है।
संभावित तबादला सूची में शामिल कलेक्टर
अपर मुख्य सचिव जिनके नाम चर्चा में हैं
प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी:
सचिव स्तर के अधिकारी:
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari