अब सरकारी हॉस्पिटल में नहीं लगेगी लंबी लाइन, ऑनलाइन मिलेगा अपॉइंटमेंट

Ashish Bhardwaj | Jul 28, 2026, 16:22 IST
Share
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में जल्द ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा शुरू होगी। IHMS पोर्टल पर ब्लड, डॉक्टर और रिपोर्ट की जानकारी भी ऑनलाइन मिलेगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान सरकारी अस्पतालों में शुरू होगी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा।
  • मरीज घर बैठे डॉक्टर की बुक कर सकेंगे तारीख और समय।
  • IHMS पोर्टल पर ब्लड, रिपोर्ट और डॉक्टर की जानकारी मिलेगी।
  • जोधपुर के अस्पतालों में टोकन सिस्टम से मिली राहत।
  • नई व्यवस्था से लंबी लाइन और इंतजार से मिलेगी मुक्ति।
राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटल में अब लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। जल्द ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा शुरू होने वाली है। यह काम इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम यानी IHMS के तहत हो रहा है। मरीजों को ब्लड, डॉक्टर और रिपोर्ट की जानकारी भी ऑनलाइन मिलेगी। जोधपुर के कई अस्पतालों में टोकन सिस्टम पहले ही शुरू हो चुका है।

अब नहीं लगेगी लंबी लाइन

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराना अब आसान होने जा रहा है। मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। जल्द ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू हो जाएगी।

मरीज घर बैठे ऑनलाइन डॉक्टर का अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। उन्हें बस मिले हुए समय पर हॉस्पिटल जाकर दिखाना होगा। इससे मरीजों का समय भी बचेगा और भीड़ भी कम होगी।

पोर्टल पर एक और बड़ी सुविधा मिलेगी। किस हॉस्पिटल में कितना और कौनसा ब्लड ग्रुप उपलब्ध है, यह भी ऑनलाइन दिखेगा। साथ ही डॉक्टर का नाम, यूनिट और मोबाइल नंबर भी मिलेगा। मरीजों का पूरा डेटा भी अब ऑनलाइन रहेगा।

IHMS पोर्टल पर मिलेंगे कई ऑप्शन

सरकार यह पूरा सिस्टम इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम यानी IHMS के तहत तैयार कर रही है। इसमें दो फेज में काम हो रहा है। पहले फेज में क्यू मैनेजमेंट यानी टोकन सिस्टम शुरू किया गया, अब दूसरे फेज में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट आ रहा है।

अपॉइंटमेंट लेने के लिए मरीज या परिजन को IHMS हेल्थ राजस्थान की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट खोलते ही सात ऑप्शन दिखेंगे। इनमें अपॉइंटमेंट, लेबोरेट्री रिपोर्ट, ब्लड बैंक, डॉक्टर इन्क्वायरी, क्रिएट आभा, ग्रीवेंस और पेशेंट हिस्ट्री शामिल हैं।

अपॉइंटमेंट पेज पर दो ऑप्शन मिलेंगे, राजस्थान या नॉन राजस्थान। इसके बाद जिला चुनने पर वहां के हॉस्पिटल्स की लिस्ट खुल जाएगी। मरीज को जनआधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम, जेंडर, जन्मतिथि और उम्र भरनी होगी।

इसके बाद डिपार्टमेंट चुनना होगा, जैसे जनरल मेडिसिन या ऑर्थोपेडिक। फिर अपॉइंटमेंट की डेट और टाइम चुनना होगा। ओपीडी के समय के हिसाब से स्लॉट दिखेंगे। कंफर्म करते ही अपॉइंटमेंट मिल जाएगा।

रिपोर्ट भी मिलेगी ऑनलाइन

इस सिस्टम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि सब कुछ एक ही पोर्टल पर मिलेगा। प्रदेश के किसी भी हॉस्पिटल में कितना ब्लड या प्लाज्मा उपलब्ध है, यह जानकारी भी ऑनलाइन दिखेगी।

हर जिले में सोमवार से शनिवार तक किस विभाग में कौन डॉक्टर मौजूद रहेगा, यह जानकारी भी मिलेगी। इसमें डॉक्टर का नाम, यूनिट और मोबाइल नंबर तक शामिल होगा। इससे मरीजों को सही डॉक्टर चुनने में आसानी होगी।

मरीजों को अपनी ब्लड और अन्य लैब रिपोर्ट भी इसी पोर्टल पर मिलेगी। इसके लिए उन्हें बार-बार हॉस्पिटल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। रिपोर्ट के इंतजार में लगने वाला समय भी बचेगा।

जोधपुर में शुरू हुआ टोकन सिस्टम

IHMS का पहला फेज यानी टोकन सिस्टम कई अस्पतालों में लागू हो चुका है। जिन जिलों में अभी यह सुविधा नहीं है, वहां पहले टोकन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इससे मरीजों को लंबी लाइन से राहत मिलेगी।

टोकन नंबर के आधार पर मरीज को पहले ही बता दिया जाएगा कि उनका नंबर कब आएगा। जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में यह काम शुरू हो चुका है। उम्मेद और मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में यह काम अंतिम चरण में है।

टोकन लेने के लिए मरीज को सीधे काउंटर पर जाना होगा। इसी टोकन से ओपीडी पर्ची भी बनेगी और डॉक्टर को दिखाने का नंबर भी तय होगा। हॉस्पिटल में लगी स्क्रीन पर नंबर दिखते ही मरीज को काउंटर पर जाना होगा।

जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में 60 और उम्मेद अस्पताल में 40 स्क्रीन लगाई जाएंगी। स्क्रीन पर मरीज का नंबर और इंतजार का समय दोनों दिखेंगे। इससे मरीजों को बार-बार पूछताछ नहीं करनी पड़ेगी।

अब नहीं फटेगी ओपीडी पर्ची

इस प्रोजेक्ट के तहत ओपीडी पर्ची को भी बदलने की तैयारी है। अभी कई सरकारी अस्पतालों में डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर से पर्ची दी जाती है। इसका कागज और इंक दोनों बेहद कमजोर होते हैं।

ऐसी पर्ची महज तीन से चार घंटे में फट जाती है। इस पर लिखी प्रिस्क्रिप्शन भी मिट जाती है। इससे मरीजों को दिक्कत होती है।

अब अस्पतालों में लेजर प्रिंटर से A4 साइज में ओपीडी स्लिप मिलेगी। इससे मरीज लंबे समय तक अपनी पर्ची संभाल कर रख सकेंगे। यह बदलाव खासकर बुजुर्ग मरीजों के लिए राहत भरा होगा।

FAQ

  1. राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में अपॉइंटमेंट कैसे लें?
    मरीज को IHMS हेल्थ राजस्थान वेबसाइट पर जाकर जिला, हॉस्पिटल और डिपार्टमेंट चुनना होगा। इसके बाद डेट और टाइम सिलेक्ट कर अपॉइंटमेंट कंफर्म होगा।
  2. IHMS पोर्टल पर क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
    पोर्टल पर अपॉइंटमेंट, लैब रिपोर्ट, ब्लड बैंक और डॉक्टर से जुड़ी जानकारी मिलेगी। मरीज की पूरी हिस्ट्री भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।

ये खबर भी पढे़:-

50 लाख की डिमांड, 30 लाख में सौदा, फिर 10 महीने फरार, अब पटवारी को ACB ने दबोचा

खाटूश्यामजी मेले से रींगस स्टेशन को रिकॉर्ड राजस्व, दो दिन में 2 लाख भक्त

प्रसूताओं को नहीं लाना होगा रिप्लेसमेंट डोनर, ब्लड कॉम्पोनेंट भी फ्री मिलेंगे

फिर गरमाया रीट 2021 पेपर लीक का मुद्दा, किरोड़ी लाल मीणा ने लिखा अमित शाह को पत्र

Tags:
  • राजस्थान
  • सरकारी अस्पताल
  • ऑनलाइन
  • जोधपुर
  • ओपीडी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा