ऑनलाइन लड़की की फोटो दिखा करते थे ठगी, पुलिस ने किया दो ठग गिरफ्तार
Ashish Bhardwaj | Jan 13, 2026, 18:09 IST
Photograph: (The sootr)
राजस्थान में जयपुर की चौमूं थाना पुलिस ने ऑनलाइन लड़की फोटो दिखाकर डिजिटल ठगी करने वाले शातिर गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह एक फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी कर रहा था।
Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में चौमूं थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का खुलासा किया है, जो एक फर्जी वेबसाइट से लोगों से ठगी कर रहा था। उस वेबसाइट पर महिलाओं की अश्लील तस्वीरें दिखाकर लोगों को लुभाया जाता था। पुलिस ने रिहायशी कॉलोनी के एक फ्लैट पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सेना ने दिखाया लाइव ऑपरेशन डेमोंस्ट्रेशन, टैंकों ने किया दुश्मन के बंकरों पर हमला
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेन्द्र कुमार यादव और अंकित गलेत के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने यूट्यूब से वीडियो देखकर ठगी का तरीका सीखा था। उन्होंने एक फर्जी वेबसाइट बनाई और उस पर अपने मोबाइल नंबर अपलोड किए। यह ठग किसी भी व्यक्ति को फंसाने के लिए अश्लील तस्वीरें दिखाते थे और फिर उनसे पैसे वसूलते थे।
मकर संक्रांति पर जयपुर में यहां नहीं उड़ सकेंगी पतंग, जानिए क्या है 5 किमी दायरे वाला नियम
पुलिस उपायुक्त हनुमान प्रसाद मीणा के अनुसार, ठगी करने का तरीका बहुत ही शातिर था। पहले, आरोपी अश्लील तस्वीरों के जाल में लोगों को फंसाते थे। फिर अपने नंबर पर संपर्क करने को कहते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति संपर्क करता, आरोपी उसे सोशल मीडिया से चुराई गई 10-12 सुंदर लड़कियों की अश्लील तस्वीरें भेजते। इसके बाद, शिकार को एक फर्जी दस्तावेज भेजकर यह यकीन दिलाते कि वे एक मान्यता प्राप्त सर्विस हैं।
पहली बार नागरिक क्षेत्र में 'सेना दिवस परेड', जयपुर में दिखेगा भारतीय सेना का शौर्य
लड़की पसंद आने पर, आरोपी टोकन मनी के नाम पर शिकार से पैसे वसूलते थे। आरोपी क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवाते थे। एक बार पैसे मिलने के बाद शिकार को नजदीकी होटल का नाम भेजते थे और कहते थे कि वहां जाकर टोकन दिखाओ तो एंट्री मिल जाएगी। इस चक्कर में, शिकार से बार-बार 4 से 5 हजार रुपए वसूले जाते थे।
इस शहर में मिला बम, जिसे डिफ्यूज करने पहुंची जयपुर से टीम, जांच में आया यह सामने
जयपुर में ऑडी कार का कहर, 120 की रफ्तार से 16 लोगों को रौंदा, एक की मौत
पुलिस को इस गिरोह के बारे में मुखबिर से जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मयंक एन्क्लेव स्थित फ्लैट पर रेड मारी। पुलिस ने मौके से सात हाई-टेक मोबाइल फोन, क्यूआर कोड स्कैनर्स, फर्जी पैन कार्ड, आधार कार्ड और लाखों की ठगी के डिजिटल दस्तावेज बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
ईडी का बड़ा एक्शन: जयपुर के प्रवेश काबरा की 2.67 करोड़ की सम्पतियां अटैच
चौमूं थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि वे डिजिटल जाल से बचें और ऐसी घटनाओं से सावधान रहें। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं, और इन्होंने अब तक कितने लाख रुपये ठगे हैं।
राजस्थान में कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रहा भ्रष्टाचार, कई नेताओं या उनके परिवार पर उठी अंगुली
मुख्य बिंदू:
सेना ने दिखाया लाइव ऑपरेशन डेमोंस्ट्रेशन, टैंकों ने किया दुश्मन के बंकरों पर हमला
यूट्यूब से सीखी ठगी की कला
मकर संक्रांति पर जयपुर में यहां नहीं उड़ सकेंगी पतंग, जानिए क्या है 5 किमी दायरे वाला नियम
ठगी का ऐसा था शातिर तरीका
पहली बार नागरिक क्षेत्र में 'सेना दिवस परेड', जयपुर में दिखेगा भारतीय सेना का शौर्य
'टोकन मनी' के नाम पर पैसे वसूलना
इस शहर में मिला बम, जिसे डिफ्यूज करने पहुंची जयपुर से टीम, जांच में आया यह सामने
बाहरी राज्यों के लोग थे शिकार पुलिस ने बताया कि ये आरोपी राजस्थान से बाहर के लोगों को निशाना बनाते थे। इनका मानना था कि बदनामी के डर से और दूरी के कारण लोग पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे। इसलिए, उन्होंने बाहरी राज्यों के नागरिकों को शिकार बनाया।
पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक
ईडी का बड़ा एक्शन: जयपुर के प्रवेश काबरा की 2.67 करोड़ की सम्पतियां अटैच
पुलिस की अपील
राजस्थान में कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रहा भ्रष्टाचार, कई नेताओं या उनके परिवार पर उठी अंगुली
मुख्य बिंदू:
- इस ठगी में आरोपी अश्लील तस्वीरें दिखाकर लोगों को फंसाते थे, फिर उनसे टोकन मनी के नाम पर पैसे वसूलते थे।
- पुलिस को गिरोह के बारे में मुखबिर से जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने मयंक एन्क्लेव स्थित फ्लैट पर रेड मारी और ठगी से जुड़े डिजिटल दस्तावेज बरामद किए।
- यह गिरोह मुख्य रूप से बाहरी राज्यों के लोगों को निशाना बनाता था, क्योंकि उन्हें लगता था कि वे बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA