स्कूल भवनों पर लिखी जाएगी एक्सपायरी डेट, जल्द होगा जर्जर भवनों का निर्माण

Ashish Bhardwaj | Feb 06, 2026, 14:38 IST
Share
School bilding
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा हैं कि जर्जर स्कूल भवनों का निर्माण जल्द ही निर्माण किया जाएगा। इसमें कार्य के लिए सरकार 1500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इन भवनों पर एक्सपायरी डेट भी लिखी जाएगी।

News In Short

  • राजस्थान में जर्जर स्कूल भवनों का जल्द होगा पुनर्निर्माण, इसमें कार्य में होंगे 1500 करोड़ रुपए खर्च।
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नए भवनों पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट लिखी जाएगी
  • कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया।
  • शिक्षा मंत्री ने दावा बच्चों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा।

News In Detail

राजस्थान में जर्जर स्कूल भवनों को नए रूप में संवारने की योजना बनाई गई है। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इन स्कूल भवनों का जल्द ही नया निर्माण होगा। इन भवनों पर निर्माण तिथि के साथ एक एक्सपायरी डेट भी लिखी जाएगी। ताकि भवन की उपयोगिता समाप्त होने पर उसे तोड़ा जा सके। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है।

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार

मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय स्कूल भवनों के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ था। इस भ्रष्टाचार के कारण स्कूल भवन मजबूत नहीं बन पाए। अब, उनकी सरकार लगातार इन जर्जर भवनों को दुरुस्त करने के काम में लगी हुई है। उन्होंने यह भी माना कि कुछ स्कूलों में जर्जर भवनों में शिक्षा दी जा रही है, लेकिन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ इन स्कूलों का कायाकल्प करने में जुटी है।

पूर्व मंत्री शांति धारीवाल का आरोप

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने विधानसभा में जर्जर स्कूलों के मुद्दे पर सरकार को घेरा था। उनका आरोप था कि बच्चों को उचित स्कूल सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। इस आरोप का जवाब देते हुए, मंत्री दिलावर ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में हुए भ्रष्टाचार का असर आज के जर्जर भवनों पर पड़ा है।

1500 करोड़ रुपये की योजना

शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्कूल भवनों के निर्माण और अन्य सुधार कार्यों के लिए 575 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, केंद्र सरकार से 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सहयोग भी मिलेगा, जिससे राजस्थान के स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा और संसाधनों में बढ़ोतरी होगी।

झालावाड़ में हुआ था बड़ा हादसा

झालावाड़ के एक सरकारी स्कूल में जुलाई 2025 में एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया था। इस हादसे में 7 बच्चों की मौत हुई थी और 21 बच्चे घायल हुए थे। इसमें पुरे हादसे में 35 बच्चे दब गए थे। मरने वालों में भाई-बहन भी थे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती घायल बच्चों से मुलाकात भी की थी।

ये भी पढे़:-

नौकरी अलर्ट : राजस्थान में 5 बड़ी सरकारी भर्तियां, 11 फरवरी तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका

सरिस्का टागर रिजर्व का एरिया बढ़ेगा, जोड़े जाएंगे दौसा व जयपुर के गांव

कांग्रेस में बचे हुए 4 जिलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा, सुनील शर्मा को जयपुर शहर की कमान

जयपुर सहित राज्यभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, पांच कार्यदिवस की कर रहे हैं मांग

Tags:
  • राजस्थान
  • कांग्रेस सरकार
  • जर्जर स्कूल भवन
  • शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
  • झालावाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग