जयपुर सहित राज्यभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, पांच कार्यदिवस की कर रहे हैं मांग

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
bank
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मंगलवार 27 जनवरी 2026 को बैंक तक नहीं खुल पाए। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की अपील पर हो रही है।

News In Detail

  • यूएफबीयू की हड़ताल के चलते 27 जनवरी को जयपुर समेत पुरे राजस्थान में सरकारी बैंक बंद रहे।
  • लगातार तीन दिन की छुट्टियों के बाद चौथे दिन भी बैंक बंद रहने से ग्राहक परेशान दिखे।
  • बैंक कर्मचारी 5 दिन बैंकिंग, पेंशन अपडेटेशन और निजीकरण के विरोध की मांग कर रहे हैं।
  • एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सभी सरकारी बैंकों की सेवाएं ठप रहीं।
  • एटीएम, यूपीआई और डिजिटल बैंकिंग चालू है।

News In Detail

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राजस्थान में बैंकिंग कामकाज ठप रहा। हालात यह रहे कि तीन दिन की लगतार छुट्टियों के बाद चौथे दिन मंगलवार 27 जनवरी 2026 को भी बैंकों के शटर डाउन रहे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर राजस्थान सहित पूरे देश में हो रही है। बैंकिंग सेवाएं ठप होने से दिनभर ग्राहकों को परेशान होते देखा गया।

जयपुर में किया प्रदर्शन

इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन भी शामिल रही। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन राजस्थान अध्यक्ष लोकेश मिश्रा के अनुसार, जयपुर में बैंक अधिकारी सुबह 11 बजे अंबेडकर सर्किल स्थित एलआईसी बिल्डिंग परिसर में धरने पर बैठे। बैंक कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। कर्मचारियों का दावा है कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आगे भी प्रदर्शन कर सकते हैं।

आम लोग परेशान

बैंक कर्मचारी की हड़ताल के कारण आम लोग परेशान होते हुए दिखे एक बैंक के कस्टमर ने बताया कि उनकी बेटी कनाडा में पढ़ती है और उसकी फीस ट्रांसफर करने के जरूरी काम से आज वह बैंक आए थे। लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। वहीं दूसरे ग्राहक ने बताया कि वह पेट्रोल पंप से राशि जमा करवाने के लिए बैंक पहुंचे थे लेकिन उन्हें यहां ताले लगे हुए मिले। वहीं तीसरे ग्राहक ने बताया कि उन्हें गाड़ी खरीदने के लिए पैसे ट्रांसफर के लिए वे बैंक आये थे लेकिन बैंक आकर पता चला की बैंक कर्मचारी हड़ताल पर है।

लगातार चौथे दिन बंद बैंक

24 जनवरी को चौथा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद अब 27 जनवरी को हड़ताल से बैंक लगातार चौथे दिन बंद रहे। इससे नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और जरूरी बैंकिंग काम अटक गए।

बातचीत रही असफल

केंद्र सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद जब मांगों पर सहमति नहीं बनी, तब यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने देशव्यापी बैंक हड़ताल का निर्णय लिया। जयपुर में कई बैंक शाखाओं के बाहर ग्राहक परेशान नजर आए।

बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

यूएफबीयू और बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें सबसे अहम मांग पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की है। इसके अलावा पेंशन अपडेटेशन, निजी बैंक कर्मचारियों के लिए पेंशन विकल्प, बैंकों में एफडीआई का विरोध और निजीकरण व बैंक विलय नीति की वापसी शामिल है।

ये भी पढ़े:-

विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से, इन मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस आ सकते हैं आमने-सामने

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान में लग सकता है विद्युत का करंट, बढ़ सकते है बिजली के दाम

राजस्थान की इन तीन हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, जानिए कौन हैं यह

Tags:
  • जयपुर
  • बैंक कर्मचारी
  • गणतंत्र दिवस
  • हड़ताल
  • सरकारी बैंक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर