राजस्थान में 110 साल बाद ज्यौणार, एक साथ जीमेंगे 50 हजार
Nitin Kumar Bhal | Published:
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान के जयपुर में 110 साल बाद आयोजित होने जा रही ज्यौणार में 50 हजार लोग पारंपरिक भोजन करेंगे, जो रियासतकालीन परंपरा को पुनः जीवित करेगा।
राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) शहर में 110 साल बाद एक ऐतिहासिक घटना होने जा रही है, जिसमें 50 हजार लोग एक साथ बैठकर (Jyonaar in Rajasthan) पारंपरिक राजस्थानी भोजन का आनंद लेंगे। यह आयोजन रविवार, 13 जुलाई 2025 को सांगानेरी गेट के बाहर आगरा रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज प्रांगण में होगा (जयपुर में ज्यौणार)। इस ऐतिहासिक भोज के आयोजन का नेतृत्व हेरिटेज मेयर कुसुम यादव कर रही हैं। ज्यौणार (Jyonar) की परंपरा राजस्थान के रियासतकाल से जुड़ी हुई है, जिसमें राजाओं के समय में जनता को सामूहिक भोजन कराया जाता था। 110 साल पहले तक यह परंपरा जयपुर में होती थी, और अब व्यापारी समुदाय और स्थानीय समाज इसे फिर से शुरू कर रहे हैं।
राजस्थान में वायु परीक्षण : कैसा होगा चौमासा! जानिए वर्षा के बारे में भविष्यवाणी
आयोजन में 50 हजार लोग पारंपरिक दाल-बाटी-चूरमा का स्वाद लेंगे। इस आयोजन के लिए खास तैयारी की जा रही है। भोजन स्थल पर तीन विशाल वाटरप्रूफ डोम लगाए जा रहे हैं। दो डोमों का आकार 330 फीट लंबा और 200 फीट चौड़ा होगा। एक डोम 250 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ा होगा। भोजन का समय दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा।
राजस्थान में किताब पर सियासी बवाल! ढाई करोड़ रुपए बहेंगे पानी में
इस आयोजन में 50 हजार लोगों का भोजन तैयार करने के लिए 500 हलवाइयों की टीम लगी हुई है। वे तीन दिन तक 17,300 किलो सामग्री से भोजन तैयार करेंगे। इस भोजन के लिए 700 वेटर्स सेवा में होंगे।
राजस्थान में 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान
इस आयोजन के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रचारित करने के लिए विशेष स्टॉल भी लगाई जाएंगी। यहाँ निम्न तबके के लोग मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
सुरक्षा के लिए 600 वॉलंटियर्स तैनात किए गए हैं, जिसमें 100 पुलिसकर्मी, 100 प्राइवेट गार्ड, 300 पुरुष और 200 महिला वॉलंटियर्स शामिल हैं। पार्किंग के लिए संजय बाजार, जौहरी बाजार और रामनिवास बाग में 500 गाड़ियों की जगह सुनिश्चित की है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
राजस्थान में वायु परीक्षण : कैसा होगा चौमासा! जानिए वर्षा के बारे में भविष्यवाणी
पारंपरिक दाल-बाटी-चूरमा का स्वाद
राजस्थान में किताब पर सियासी बवाल! ढाई करोड़ रुपए बहेंगे पानी में
17,300 किलो सामग्री से तैयार करेंगे भोजन
राजस्थान में 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले पांच दिन भारी बारिश का अनुमान
जानें ज्यौणार में कितनी लगेगी सामग्री
| |
राज्य सरकार की योजनाओं का करेंगे प्रचार
सुरक्षा के लिए 600 वॉलंटियर्स तैयार
FAQ
- 1. क्या 110 साल बाद जयपुर में आयोजित ज्यौणार का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: जयपुर में आयोजित ज्यौणार का मुख्य उद्देश्य रियासतकालीन परंपराओं को पुनः जीवित करना है, जहां 50 हजार लोग एक साथ पारंपरिक भोजन का आनंद लेंगे और जयपुर की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रयास किया जाएगा। - 2. कार्यक्रम में कौन-कौन सी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी?
उत्तर: राज्य सरकार की मुख्यमंत्री स्वनिधि रोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग की योजना, ई-जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। - 3. कार्यक्रम में किस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी?
उत्तर: कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए 100 पुलिसकर्मी, 100 प्राइवेट गार्ड, 300 पुरुष और 200 महिला वॉलंटियर्स की तैनाती की जाएगी। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari