34 अफसरों ने उठाया गलत हैंडसेट अलाउंस, अब होगी 6.63 लाख की रिकवरी

Ashish Bhardwaj | Jul 23, 2026, 12:46 IST
Share
गलत हैंडसेट अलाउंस
गलत हैंडसेट अलाउंस

राजस्थान की लाइसेंसिंग सर्विस ऑथोरिटी में 34 अफसरों ने नियम तोड़कर बार-बार हैंडसेट अलाउंस लिया। ऑडिट में 6.63 लाख की अनियमितता सामने आई है, अब रिकवरी की तैयारी हो रही है।

समझें क्या है पूरा मामला

राजस्थान LSA में हैंडसेट अलाउंस की गड़बड़ी सामने आई।
34 अफसरों ने नियम तोड़कर बार-बार भत्ता लिया।
ऑडिट में 6.63 लाख रुपए की अनियमितता पकड़ी गई।
नियम के मुताबिक यह अलाउंस सेवा में सिर्फ एक बार मिलता है।
अब संबंधित अफसरों से राशि की रिकवरी की तैयारी है।

राजस्थान की लाइसेंसिंग सर्विस ऑथोरिटी में हैंडसेट अलाउंस से जुड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 34 अफसरों ने नियम तोड़कर बार-बार हैंडसेट अलाउंस उठाया है। सालाना ऑडिट में करीब 6.63 लाख रुपए की अनियमितता पकड़ी गई है। नियम के अनुसार पूरी सर्विस में सिर्फ एक बार अलाउंस मिल सकता है। अब आपत्ति के बाद अफसरों से राशि की रिकवरी की तैयारी हो रही है।

क्या है हैंडसेट अलाउंस का नियम

फाइनेंस डिपार्टमेंट यानी एक्सपेंडिचर विभाग के नियम बिल्कुल साफ हैं। इसके तहत कोई भी अधिकारी पूरी सर्विस के दौरान सिर्फ एक बार ही मोबाइल हैंडसेट अलाउंस ले सकता है।

साल 2018 में इस नियम को और सख्त बनाने के लिए रिवाइज्ड ऑर्डर जारी किया गया था। बावजूद इसके, LSA के कई अफसरों ने इस नियम को नजरअंदाज कर दिया।

2012 से 2026 तक उठाते रहे अलाउंस

ऑडिट में सामने आया है कि यह अफसर साल 2012 से 2026 तक लगातार नया हैंडसेट अलाउंस उठाते रहे। हर तीन साल में उन्हें नया अलाउंस मिल जाता था।

जिन अफसरों की सूची बनाई गई है, उन्हें हर बार करीब 22,500 रुपए का अलाउंस मिलता रहा। इस तरह सरकारी खजाना को कुल मिलाकर करीब 6.63 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

ऑडिट टीम ने इसे एक्सपेंडिचर विभाग के आदेशों की खुली अवहेलना और गंभीर वित्तीय लापरवाही करार दिया है।

रिटायर अफसर भी सूची में शामिल

इस मामले का एक दिलचस्प पहलू भी सामने आया है। जिन अफसरों की सूची बनी है, उनमें से एक अधिकारी पहले ही रिटायर हो चुके हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी अफसर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 से लेवल-15 तक के हैं। इन अफसरों की मासिक सैलरी करीब 2 से 3 लाख रुपए के बीच बताई जा रही है।

LSA का क्या कहना है

इस मामले पर जब LSA का पक्ष लिया गया तो एक शीर्ष अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेडक्वार्टर के नियमों के अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी।

वहीं ऑडिट टीम का मानना है कि एक्सपेंडिचर विभाग के आदेशों की अवहेलना करना भी एक गंभीर अनियमितता है। अब देखना यह है कि विभाग अफसरों से पूरी राशि की रिकवरी कब तक करता है।

FAQ

  1. हैंडसेट अलाउंस का नियम क्या कहता है?
    नियम के अनुसार कोई भी अधिकारी पूरी सर्विस में सिर्फ एक बार यह अलाउंस ले सकता है। 2018 में इस नियम को और सख्त बनाया गया था। इसके बावजूद कई अफसरों ने इसे नजरअंदाज किया।

ये खबर भी पढे़:-

नामी दवाओं की डुप्लीकेट पैकिंग, बिना बिल खरीदी, 3 राज्यों में फैला नेटवर्क

छत्तीसगढ़-राजस्थान में बढ़ा ग्रीन कवर, एमपी के छूटे पसीने, जानिए कौन पास, कौन फेल

7 लाख की सुपारी, स्कॉर्पियो से कुचलवाई मां, अब जमानत याचिका खारिज

किरीट भाई पहुंचे खाटू श्याम, टिप्पणी के लिए दरबार में मांगी माफी

Tags:
  • राजस्थान
  • रिटायर अफसर
  • फाइनेंस डिपार्टमेंट
  • सरकारी खजाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग