/sootr/media/media_files/2026/02/13/bhilwara-death-2026-02-13-12-58-48.jpg)
Photograph: (the sootr)
News in Short
राजस्थान में भीलवाड़ा के अलौली गांव में मजदूरों ने शराब समझकर मेथेनॉल फ्यूल पिया।
मेथेनॉल के सेवन से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।
एसपी ने मेथेनॉल की सप्लाई का खुलासा किया, यह अंकलेश्वर से आता था।
प्रशासन ने पूरे गांव में हेल्थ सर्वे शुरू किया और जांच जारी है।
पुलिस ने संबंधित दुकान को सील कर दिया और सभी रिकॉर्ड कब्जे में लिए।
News in Detail
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के अलौली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। यह मौतें उस वक्त हुईं जब इन्होने शादी समारोह के दौरान खाना गर्म करने के लिए इस्तेमाल किया गया मेथेनॉल (Methanol Fuel) शराब समझकर पी लिया। इसके सेवन की वजह से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह सभी मजदूरी का काम करते है।
सभी की हॉस्पिटल में मौत
स्थानीय लोगों ने बताया कि 10 फरवरी को परिवार में शादी थी। घर के बाहर खेत में पांडाल लगाया गया था। अगले दिन कुछ लोग खाने लेने घर आए और यहां साफ-सफाई की। बर्तन साफ करने के लिए केमिकल मंगवाया गया था। घर लौटते समय वे कई बोतलें अपने साथ ले गए। आशंका है कि 12 फरवरी की शाम को घर पर इनमें से कुछ लोगों ने ये केमिकल पी लिया था।यहां से कुछ मिनटों बाद ही इनकी हालत बिगड़ने लगी।
पड़ोसियों ने उन्हें गंगापुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां गुरुवार रात को जमनी (60) शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्री लाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) की मौत हो गई। दो महिलाओं को भीलवाड़ा के हॉस्पिटल रेफर किया था। इनमें बादामी (60) पत्नी जानकी लाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सनू (22) पत्नी पप्पू लाल कंजर की हालत गंभीर है। बस्ती में एक ही रात में हुई चार मौत के बाद से दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की मांग है जल्द से जल्द इस मामले की जांच होनी चाहिए।
डॉक्टरों ने मौत का बताया यह कारण
महात्मा गांधी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि शुक्रवार सुबह शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। पेट में जहरीला लिक्विड मिला है, जो शराब या कोई केमिकल भी हो सकता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
मेथेनॉल फ्यूल का गलती से सेवन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगापुर थाना क्षेत्र के अलौली गांव में रहने वाले मजदूरों ने तीन दिन पहले एक शादी समारोह में कैटरिंग और बर्तन धोने का काम किया था। उन्होंने एक बोतल में भरा मेथेनॉल फ्यूल देखा, जिसे उन्होंने शराब समझकर घर ले आए और पी लिया। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह फ्यूल शादी में बर्तनों के नीचे खाना गर्म रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। मजदूरों के इस गलतफहमी के कारण उनकी हालत बिगड़ी और जल्द ही उनकी मौत हो गई।
मेथेनॉल की दुकान सील,रिकॉर्ड जब्त
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भीलवाड़ा में स्थित 'माहेश्वरी एसिड एंड केमिकल' दुकान पर दबिश दी। जांच में यह सामने आया कि दुकानदार अनुज सोमानी गुजरात के अंकलेश्वर से मेथेनॉल फ्यूल मंगवाता था और उसे एक-एक लीटर की बोतलों में कैटरिंग वालों को बेचता था। पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है और इसके सभी रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए हैं।
प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद जिला कलेक्टर जसमीत सिंह और एसपी खुद अलौली गांव पहुंचे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि पूरे गांव का हेल्थ सर्वे किया जाए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अन्य लोग भी इस जहरीले पदार्थ का सेवन नहीं कर चुके हैं। पुलिस और एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है और मामले की जांच जारी है।
जिले में सख्त निगरानी और कदम
प्रशासन ने इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सख्त निगरानी रखनी शुरू कर दी है। कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति ने ग्रामीणों में सुरक्षा का एहसास दिलाया है और प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की योजना बनाई है।
खबरें यह भी पढ़िए...
मध्य प्रदेश में सर्दी का असर कम, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, ऐसा है छत्तीसगढ़ का मौसम
बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना
बजट का गणित: कमाई कम और कर्ज का बोझ ज्यादा, क्या उधारी के भरोसे विकसित राजस्थान का सपना होगा पूरा
राजस्थान बजट 2026 की वो बड़ी घोषणाएं, जो हो सकती है आपके लिए काम की
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us